• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

पांडुलिपि संरक्षण में आगे आएँ : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का प्रदेशवासियों से आह्वान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 11, 2026
in छत्तीसगढ़
मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायपुर, 11 अप्रैल 2026

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने प्रदेशवासियों से छत्तीसगढ़ की समृद्ध सांस्कृतिक विरासत और प्राचीन ज्ञान परंपरा के संरक्षण के लिए सक्रिय भागीदारी का आह्वान किया है। उन्होंने कहा कि हमारी पांडुलिपियाँ हमारी सभ्यता, संस्कृति और ज्ञान-वैभव का जीवंत प्रमाण हैं, जिन्हें सुरक्षित रखकर भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना हम सबकी साझा जिम्मेदारी है।

READ ALSO

Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,

राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल श्री डेका ने

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रारंभ किया गया ‘ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान’ इस दिशा में एक दूरदर्शी और महत्वपूर्ण पहल है। यह अभियान देशभर में उपलब्ध प्राचीन पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित और डिजिटल माध्यम से सुलभ बनाने का कार्य कर रहा है।

उन्होंने प्रदेश के नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि यदि उनके पास कोई प्राचीन पांडुलिपि, हस्तलिखित ग्रंथ या ताड़पत्र सुरक्षित हैं, तो वे ज्ञानभारतम मोबाइल एप पर उनका विवरण दर्ज कर इस राष्ट्रीय अभियान का हिस्सा बनें। मुख्यमंत्री ने कहा कि नागरिकों का यह छोटा-सा प्रयास हमारी सांस्कृतिक पहचान को संरक्षित करने में एक बड़ा योगदान सिद्ध होगा।

मुख्यमंत्री श्री साय ने विश्वास व्यक्त किया कि जनभागीदारी के माध्यम से छत्तीसगढ़ की समृद्ध ज्ञान परंपरा को नई पहचान मिलेगी और यह धरोहर आने वाली पीढ़ियों तक सुरक्षित रूप से पहुँच सकेगी। उन्होंने प्रदेशवासियों से आह्वान किया कि वे अपनी जड़ों को सहेजते हुए इस सांस्कृतिक अभियान में सहभागी बनें और ज्ञान की इस अमूल्य धरोहर को गर्व के साथ आगे बढ़ाएँ।

उल्लेखनीय है कि केंद्र सरकार द्वारा “ज्ञानभारतम राष्ट्रीय पांडुलिपि सर्वेक्षण अभियान” एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में प्रारंभ किया गया है, जिसका उद्देश्य प्रदेश में उपलब्ध पांडुलिपियों का सर्वेक्षण कर उन्हें सुरक्षित, संरक्षित एवं डिजिटल माध्यम से भावी पीढ़ियों तक पहुँचाना है। मार्च 2026 से प्रारंभ इस राष्ट्रव्यापी अभियान में छत्तीसगढ़ राज्य की भी नियमित सहभागिता हो रही है।

छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 26 जिलों में जिला स्तरीय समिति का गठन और नोडल अधिकारी की नियुक्ति हो गई है, शेष 07 जिलों में गठन / नियुक्ति की कार्यवाही की जा रही है। जिलों में जिला स्तरीय समिति की बैठक आयोजित कर पाण्डुलिपि संग्रह कर्त्ता व्यक्तियों / संस्थाओं को चिन्हित किया जा रहा है, तथा ग्राम/क्षेत्रवार सर्वेक्षकों की नियुक्ति की जा रही है। प्रशिक्षकों को नोडल विभाग (संस्कृति विभाग) द्वारा ज्ञानभारतम के क्षेत्रीय संयोजकों के साथ मिलकर जिला स्तर पर प्रशिक्षण दिया जा रहा है।

ज्ञानभारतम भारत सरकार से छत्तीसगढ़ में 148 पांडुलिपियों की जानकारी प्राप्त हुई थी। वर्तमान में छत्तीसगढ़ के 33 जिलों में से 06 जिलों में पाण्डुलिपि सर्वेक्षण का कार्य आरम्भ हो गया है और अब तक 4191 पांडुलिपियों का सर्वे ज्ञानभारतम एप के माध्यम से किया जा चुका है।

Related Posts

Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,
छत्तीसगढ़

Weather news: मौसम विभाग का अलर्ट: छत्तीसगढ़ समेत 19 राज्यों में आंधी-तूफान के साथ बारिश की चेतावनी,

May 30, 2026
राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल श्री डेका ने
छत्तीसगढ़

राष्ट्रीय आम महोत्सव का उद्घाटन किया राज्यपाल श्री डेका ने

May 29, 2026
Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही भारी छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में पुराने बकाया बिजली बिल पर मिल रही भारी छूट, 30 जून तक उपभोक्ता उठा सकेंगे योजना का लाभ

May 29, 2026
बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’
छत्तीसगढ़

बस्तर और जनजातीय समाज के लिए चार दशक का समर्पण मानवता की असाधारण मिसाल: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय’

May 29, 2026
Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 लाख से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : 6 लाख से ज्यादा गांजे के साथ एक तस्कर गिरफ्तार

May 29, 2026
Chhattisgarh Electricity Bill Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली होगी महंगी! जून से बढ़ सकती हैं दरें
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh Electricity Bill Hike: छत्तीसगढ़ में बिजली होगी महंगी! जून से बढ़ सकती हैं दरें

May 29, 2026
Next Post
विशेष लेख : उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है – छत्तीसगढ़

विशेष लेख : उद्योग और श्रम विभाग के आपसी समन्वय से संवर रहा है - छत्तीसगढ़

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

इजरायल और लेबनान में भी थमेगी जंग! 34 साल में कल होने जा रही है पहली वार्ता; ट्रंप ने किया पोस्ट

ट्रंप ने भारत के खिलाफ उगला ‘जहर’, लिखा लंबा-चौड़ा आर्टिकल, US प्रेसिडेंट ने India-China को क्यों बताया नर्क?

April 23, 2026
Cg Current News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटक के साथ दो इनामी नक्सली गिरफ्तार!

Cg Current News : छत्तीसगढ़ के इस जिले में सर्च ऑपरेशन के दौरान विस्फोटक के साथ दो इनामी नक्सली गिरफ्तार!

November 9, 2025
Stock Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में आएगी तेजी या नरमी? US-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी निवेश की दिशा

Stock Market Outlook: इस हफ्ते शेयर बाजार में आएगी तेजी या नरमी? US-ईरान तनाव, कच्चे तेल की कीमतें तय करेंगी निवेश की दिशा

May 17, 2026

सफलता की कहानी मशरूम उत्पादन से स्वावलंबन की ओर महिला समूह

February 3, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • मुकेश अंबानी लाएंगे भारतीय इतिहास का सबसे बड़ा IPO, जून में हो सकता है लॉन्च
  • Bihar news; 1 जून से महंगा होगाा बस का सफर, जानिए कितना बढ़ेगा किराया
  • Indian Railways: वेटिंग लिस्ट का झंझट खत्म! 1 जून से रेलवे करने जा रहा बड़ा बदलाव!
  • मुंबई में CNG हुई और महंगी, PNG के भी बढ़े दाम; जानें अब कितनी हो गई कीमत

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In