महाराष्ट्र के ठाणे में सोमवार सुबह एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया। इस वजह से ठाणे-छत्रपति शिवाजी स्टेशन के बीच लोकल सेवाएं प्रभावित हुई हैं। अधिकारियों ने बताया कि डोंबिवली स्टेशन के पास एक लोकल ट्रेन का एक डिब्बा पटरी से उतर गया, जिससे व्यस्त मुंबई सबअर्बन रेल नेटवर्क पर सर्विस पर असर पड़ा। गनीमत रही कि जो कोच पटरी से उतरा, उसमें कोई सवार नहीं था। पूरी ट्रेन खाली थी। इस वजह से कोई भी इस घटना में घायल नहीं हुआ।
सेंट्रल रेलवे के एक प्रवक्ता ने बताया कि घटना सुबह 8.09 बजे हुई जब ट्रेन कलवा कार शेड से कल्याण जा रही थी। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ, क्योंकि पटरी से उतरने के समय लोकल ट्रेन खाली थी। प्रवक्ता ने बताया कि इस रुकावट के कारण कम से कम तीन लोकल ट्रेन सर्विस रुकी रहीं।
3 ट्रेनों पर पड़ा असर
यह घटना सेंट्रल रेलवे के मुंबई सबअर्बन नेटवर्क की मेन लाइन पर हुई, जो महानगर में छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनस को पड़ोसी ठाणे और रायगढ़ जिलों से जोड़ती है। सेंट्रल रेलवे के चीफ पब्लिक रिलेशन्स ऑफिसर ने बताया, “कलवा कार शेड से कल्याण आ रही एक खाली लोकल रेक का एक कोच सुबह 8.09 बजे डोंबिवली स्टेशन के पास पटरी से उतर गया। अप दिशा की 3 लोकल ट्रेनें अभी भी रुकी हुई हैं। किसी भी यात्री को चोट नहीं आई क्योंकि लोकल ट्रेन खाली थी।”
कारशेड से निकली थी ट्रेन
डिरेल होने वाली लोकल ट्रेन कलवा कारशेड से निकली थी और कल्याण रेलवे स्टेशन जारी रही थी। कारशेड से निकली इस ट्रेन में यात्री नहीं थे। इसलिए किसी भी यात्री के जख्मी होने कि खबर नहीं है। घटना डोम्बिवली -मध्य रेलवे के डोम्बिवली रेल्वे स्टेशन के पास हुई।














