• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, November 4, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 22, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “मैरिन ड्राइव मारपीट में पुलिस की कड़ी कार्रवाई” — कोतवाली पुलिस ने 9 आरोपी और 3 नाबालिगों को दबोचा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*22 अप्रैल, रायगढ़* । मैरिन ड्राइव के पास हुए गंभीर मारपीट प्रकरण में कोतवाली पुलिस ने सख्त कार्रवाई करते हुए 9 आरोपियों और 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों को गिरफ्तार कर हत्या के प्रयास एवं बलवा सहित गंभीर धाराओं के तहत न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

 

घटना के संबंध में चाहत जैन (27 वर्ष) निवासी कालिंदी कुंज द्वारा थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 21 अप्रैल 2026 को वह अपने परिचितों के साथ कोष्टापारा स्थित देवांगन धर्मशाला में आयोजित शादी कार्यक्रम में शामिल होने गया था। कार्यक्रम समाप्त होने के बाद 22 अप्रैल की रात करीब 1 बजे वह अपने साथियों और परिचितों के साथ मोटरसाइकिल से जूटमिल लौट रहा था। इसी दौरान शनि मंदिर के पास मैरिन ड्राइव में सामने से आ रही एक छोटा हाथी वाहन को रास्ते में खड़ा करने को लेकर विवाद हो गया।

आरोप है कि वाहन चालक मोहम्मद शेख अफताब ने अपने साथियों—समीर खान, मीत वर्मा, रोहन यादव एवं अन्य के साथ मिलकर गाली-गलौज शुरू कर दी और फिर डंडा, लाठी, लोहे की रॉड एवं बेसबॉल बैट से लैस होकर चाहत जैन और उसके साथियों पर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में चाहत जैन सहित शिवम बघेल, ऋषभ चौहान और सागर बघेल को सिर और जबड़े में गंभीर चोटें आईं।

कोतवाली पुलिस ने तत्काल घायलों का मेडिकल परीक्षण कराया और प्रारंभिक रिपोर्ट के आधार पर अपराध क्रमांक 211/2026 धारा 296, 351(2), 115(2), 191(2) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध किया। बाद में क्योरी रिपोर्ट में गंभीर चोटों की पुष्टि होने पर प्रकरण में धारा 351(3), 190, 191(3), 109(1) बीएनएस जोड़ी गई।

पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए मारपीट में शामिल 3 विधि के साथ संघर्षरत बालकों सहित आरोपी मीत वर्मा, रोहन यादव, समीर खान, शंकर साहू, शेख मोहम्मद अफताब, शाख माह जुनैद, राज केवंत, विश्राम सारथी एवं कान्हा को गिरफ्तार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त बेसबॉल बैट, लोहे की रॉड एवं डंडे जब्त किए गए हैं। सभी आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“सार्वजनिक स्थानों पर इस प्रकार की हिंसक घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्रवाई की जाएगी। आमजन से अपील है कि विवाद की स्थिति में संयम रखें और कानून व्यवस्था बनाए रखने में पुलिस का सहयोग करें।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में अवैध महुआ शराब बिक्री पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, घरघोड़ा और तमनार में 3 आरोपी गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : सीएम हेल्पलाइन 1076 से मिली राहत, खराब सोलर पंपों की हुई मरम्मत

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर ट्रेडिंग के नाम पर डॉक्टर से ₹34.17 लाख की साइबर ठगी मामले में इंदौर से गिरोह का एक और आरोपी रईस खान गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत चक्रधरनगर और छाल पुलिस की जुआ फड़ों पर दबिश, 11 जुआरी गिरफ्तार

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन शंखनाद” में ओडिशा के बूचड़खाने की ओर बढ़ रहे 6 गौवंश को लैलूंगा पुलिस ने रास्ते में तस्करी से कराया मुक्त

November 3, 2026
रायगढ़

Raigarh News : राज्योत्सव में जनसंपर्क विभाग की प्रदर्शनी बनी आकर्षण का केंद्र

November 3, 2026
Next Post
Rashifal For Today : आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े 12राशियों का राशिफल

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों के लिए दिन रहेगा शुभ, मिलेगा भाग्य का साथ, पढ़े 12राशियों का राशिफल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Aadhaar card : UIDAI ने किया ऐलान, अब घर बैठे बदलेगा आधार कार्ड पर मोबाइल नंबर..

How To Safe My Aadhaar: UIDAI ने बताया आधार सुरक्ष‍ित रखने का तरीका, ये 5 काम नहीं किया तो होंगे धोखाधड़ी के शिकार

December 28, 2025

रायपुर एयरपोर्ट पहुंचे राजीव शुक्ला, कल भरेंगे नामांकन

May 30, 2022
Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि। परीक्षा पे चर्चा 2026 में पाया पूरे देश में पहला स्थान।

Chhatisgarh news: छत्तीसगढ़ ने हासिल की बड़ी उपलब्धि। परीक्षा पे चर्चा 2026 में पाया पूरे देश में पहला स्थान।

January 4, 2026

Flipkart Electronics Day Sale: घर को बनाएं ब्रांड न्यू

March 27, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Gold Silver price: दिवाली-धनतेरस से पहले सोने-चांदी के कीमतों में बड़ी गिरावट, जानें अपने शहर के ताजा रेट
  • Petrol-Diesel Prices Today: पेट्रोल एक्सपोर्ट हुआ सस्ता, डीजल पर बढ़ा शुल्क, क्या आज सस्ता हुआ ईंधन?
  • Mizoram earthquake: भारत के इस राज्य में भूकंप से हिली धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता
  • Suratgarh Railway Track Blast: भारत-पाक सीमा के पास रेलवे ट्रैक पर ब्लास्ट, राजस्थान के श्रीगंगानगर में ट्रेन उड़ाने की साजिश नाकाम!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In