अप्रैल महीने में चार राज्यों और एक केंद्रशासित प्रदेश में चुनाव हुए, जिनमें पश्चिम बंगाल, तमिलनाडु, केरल, असम और पुडुचेरी शामिल हैं। इन सभी जगहों पर आज सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू हो गई है और दिन के अंत तक यह साफ हो जाएगा कि किस पार्टी की सरकार बनेगी या कौन सत्ता में बरकरार रहेगा। चुनाव के दौरान कई चरणों में मतदान हुआ और अलग-अलग राज्यों में राजनीतिक दलों ने जोरदार प्रचार किया। अब सभी की नजर आज आने वाले नतीजों पर टिकी है, जो राज्यों की राजनीति की दिशा तय करेंगे। बंगाल में बीजेपी ने रुझानों में बीजेपी बहुमत का आंकड़ा पर कर गई है।
वहीं असम में हिमंता बिस्वा सरमा तीसरी बार सरकार बनाते हुए दिखाई दे रही है। तमिल नाडु में TVK बहुमत के करीब है। केरल की बात करें तो कांग्रेस 10 साल बाद वापसी करती नजर आ रही है। वहीं पुडुचेरी में मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में लौटती हुई दिखाई दे रही है।
पुडुचेरी में चौथे कार्यकाल की कोशिश
पुडुचेरी में 30 सीटों पर चुनाव हुआ है, जहां मुख्यमंत्री एन रंगास्वामी की अगुवाई वाली एआईएनआरसी चौथी बार सत्ता में लौटने की कोशिश कर रही है। यहां मुकाबला दिलचस्प माना जा रहा है और नतीजे यह तय करेंगे कि मौजूदा सरकार अपनी पकड़ बनाए रखती है या बदलाव होता है। अब तक आए रुझान के मुताबिक बीजेपी के गठबंधन ने बहुमत के आंकड़े को पार कर लिया है। बहुमत के लिए 16 सीटों की दरकार थी और बीजेपी+ ने अब तक 17 सीटें हासिल कर ली हैं। वहीं कांग्रेस को अब तक सिर्फ 3 सीटों से ही संतोष करना पड़ा है।















