• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 29, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Bihar Cabinet Ministers Full List: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार में 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कैबिनेट में किसे-किसे को मिली जगह

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 7, 2026
in देश
Bihar Cabinet Ministers Full List: बिहार में सम्राट चौधरी सरकार में 32 विधायकों ने ली मंत्री पद की शपथ, जानिए कैबिनेट में किसे-किसे को मिली जगह
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

बिहार में आज सीएम सम्राट चौधरी के कैबिनेट का विस्तार हो रहा है। राजधानी पटना के गांधी मैदान में मंत्रिमंडल विस्तार के लिए शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन किया जा रहा है। इस कार्यक्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और गृह मंत्री अमित शाह और बीजेपी अध्यक्ष नीतिन नवीन भी शामिल हुए हैं। आपको बता दें कि नीतीश कुमार के इस्तीफे के बाद 15 अप्रैल को जब सम्राट चौधरी ने सीएम पद की शपथ ली थी तब कार्यक्रम सीमित दायरे में आयोजित किया गया था और उस समय जेडीयू के दो डिप्टी सीएम के साथ सम्राट चौधरी ने शपथ ली थी। आज से सरकार पूरी कैबिनेट के साथ काम करेगी।

 

READ ALSO

Balrampur News: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत

Ujjain Shahi masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बबाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

एनडीए नेता मौजूद

आज सम्राट चौधरी के मंत्रिमंडल विस्तार में पीएम नरेन्द्र मोदी, गृह मंत्री अमित शाह, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, जेपी नड्डा, नीतीश कुमार, उपेंद्र कुशवाहा, चिराग पासवान समेत बीजेपी और एनडीए के सभी बड़े नेता मौजूद रहे।

 

निशांत कुमार ने भी ली शपथ

आपको बता दें कि आज नीतीश कुमार के बेटे निशांत कुमार ने भी सम्राट कैबिनेट में मंत्री के तौर पर शपथ ली है। बताया जा रहा है कि निशांत के नाम पर पूर्व सीएम नीतीश कुमार ने मुहर लगाई है जिसके बाद पार्टी के नेताओं ने निशांत कुमार को मंत्रिमंडल में शामिल होने के लिए मना लिया और आज उन्होंने सम्राट चौधरी के कैबिनेट में जेडीयू कोटे से मंत्री पद की शपथ ली।

 

 

बीजेपी कोटे से मंत्री

विजय कुमार सिन्हा (भूमिहार)- विजय सिन्हा बिहार की लखीसराय सीट से विधायक हैं। वह नीतीश सरकार में 2 बार डिप्टी सीएम रह चुके हैं। इसके अलावा वह विधानसभा स्पीकर भी रह चुके हैं।

दिलीप जायसवाल (वैश्य)- दिलीप नीतीश कैबिनेट में मंत्री रह चुके हैं और वर्तमान में बीजेपी के MLC हैं। वह सीमांचल में बीजेपी के बड़े नेता हैं और बिहार बीजेपी के अध्यक्ष रह चुके हैं।

राम कृपाल यादव (यादव)- रामकृपाल 2025 में नीतीश सरकार में कृषि मंत्री बने थे। वह पाटलिपुत्र लोकसभा सीट से सांसद भी रहे हैं। वह 2014 में मोदी कैबिनेट में मंत्री रहे। इससे पहले वह लालू यादव के बेहद करीबी थे। उनके पास नगर निगम से लोकसभा तक का अनुभव है।

नीतीश मिश्रा (ब्राह्मण)- नीतीश झंझारपुर विधानसभा सीट से विधायक हैं। वह साल 2000 से राजनीति में एक्टिव हैं और लगातार 5 बार से विधायक हैं। वह पर्यटन-उद्योग मंत्रालय संभाल चुके हैं।

 

मिथलेश तिवारी (ब्राह्मण)- गोपालगंज के बैकुंठपुर सीट से विधायक हैं और 90 के दशक से राजनीति में एक्टिव हैं। उनके पास बीजेपी संगठन स्तर पर लंबा अनुभव है। वह साल 2024 के लोकसभा चुनाव में बक्सर से कैंडिडेट थे। उन्हें अश्विनी चौबे की जगह टिकट मिला था।

केदार गुप्ता (वैश्य)- मुजफ्फरपुर के कुढ़नी सीट से विधायक हैं। वह सरकार में पंचायती राज मंत्री रह चुके हैं। केदार गुप्ता अपने विनम्र स्वभाव के चलते लोगों में फेमस हैं। उनकी पहचान जमीनी कार्यकर्ता के तौर पर होती है।

रमा निषाद (निषाद)- मुजफ्फरपुर के औराई सीट से विधायक हैं। वह पूर्व सांसद अजय निषाद की पत्नी हैं और उनकी निषाद वोटों पर मजबूत पकड़ है। वह साल 2025 में पहली बार विधायक बनीं और नीतीश कैबिनेट में मंत्री बनाई गईं।

प्रमोद चंद्रवंशी (EBC)- ये पहले सहकारिता/पर्यावरण मंत्रालय संभाल चुके हैं। प्रमोद चंद्रवंशी को अतिपिछड़ा समाज के कद्दावर नेता के तौर पर देखा जाता है और इनकी बीजेपी संगठन के अंदर मजबूत पकड़ मानी जाती है।

लखेन्द्र पासवान (पासवान)- लखेंद्र वैशाली के पातेपुर सीट से विधायक हैं। उन्होंने आरजेडी के पारंपरिक सीट से जीत हासिल की। लखेंद्र बीजेपी के युवा विधायकों में शामिल हैं और दलित-सवर्ण को एकजुट करने में कामयाब रहे हैं।

संजय टाइगर (राजपूत)- संजय 2025 में नीतीश सरकार में मंत्री बने थे। उनके पास श्रम संसाधन मंत्रालय की जिम्मेदारी थी। वह आरा विधानसभा सीट से विधायक हैं और उनके पास संगठन में काम करने का काफी अनुभव है।

इं कुमार शैलेन्द्र (भूमिहार)- ये BJP के कोटे से मंत्री बने हैं और भूमिहार समाज से आते हैं। शैलेंद्र भागलपुर के बिहपुर से तीसरी बार विधायक हैं और उन्हें पहली बार मंत्री बनने का मौका मिला है। शैलेंद्र 2005 में पहली बार विधायक बने और इन्होंने 2025 में बड़े अंतर से चुनाव जीता।

रामचंद्र प्रसाद (तेली)- रामचंद्र प्रसाद दरभंगा के हायाघाट सीट से विधायक हैं और तेली जाति से ताल्लुक रखते हैं। उन्हें बीजेपी के कोटे से मंत्री पद मिला है। 2025 में वह लगातार दूसरी बार MLA बने हैं और पार्टी संगठन में कई पदों पर रहे हैं।

नंदकिशोर राम (रविदास)- नंद किशोर राम पश्चिम चंपारण के रामनगर सीट से विधायक हैं। वह 2025 में पहली बार विधायक बने और अब मंत्री बने हैं। इनकी अपने इलाके में जमीन से जुड़े नेता की छवि है।

श्रेयसी सिंह (राजपूत)- श्रेयसी सिंह ने BJP कोटे से मंत्री पद की शपथ ली है। श्रेयसी सिंह राजपूत जाति से आती हैं और पूर्व केंद्रीय मंत्री दिग्विजय सिंह की बेटी हैं। वह राजनीति से पहले इंटरनेशनल शूटिंग प्लेयर थीं और नीतीश कैबिनेट में खेल मंत्रालय संभाल चुकी हैं।

अरुण शंकर प्रसाद (बनिया)- खजौली सीट से 3 बार के BJP विधायक हैं और बनिया समुदाय से आते हैं। वह 2010 में पहली बार विधायक चुने गए और 2025 में नीतीश सरकार में भी मंत्री बने थे।

जेडीयू कोटे से मंत्री

श्रवण कुमार (कुर्मी)- JDU विधायक दल के नेता हैं। नीतीश कुमार के गृह जिले नालंदा से विधायक हैं। वह लगातार 9 वीं बार MLA चुने गए हैं। श्रवण कुमार 1995 में पहली बार विधायक बने थे और नीतीश कुमार के काफी करीबी और भरोसेमंद नेता माने जाते हैं।

अशोक चौधरी (पासी)- जेडीयू से MLC हैं और नीतीश के भरोसेमंद नेता माने जाते हैं। अशोक चौधरी पहले कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष थे। वह 2018 में JDU में शामिल हुए थे और नीतीश सरकार में मंत्री थे।

लेसी सिंह (राजपूत)- पूर्णिया के धमदाहा से छठी बार विधायक हैं। वह बाहुबली नेता बूटन सिंह की पत्नी हैं। लेसी सिंह 2014 में पहली बार मंत्री बनीं। इसके बाद 2025 में भी उन्हें नीतीश मंत्रिमंडल में जगह दी गई थी।

मदन सहनी (निषाद)- मदन सहनी दरभंगा जिले की बहादुरपुर सीट से MLA हैं। वह नीतीश कैबिनट में समाज कल्याण मंत्री थे। उन्होंने जिला परिषद अध्यक्ष से राजनीतिक करियर शुरू किया था जमीनी नेता के तौर पर इलाके में फेमस हुए।

जमा खां (मुस्लिम)- यह एनडीए और जेडीयू के इकलौते मुस्लिम विधायक हैं। जमा खान नीतीश सरकार में अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री थे। वह 2020 में बीएसपी से जीतकर JDU में शामिल हुए। वर्तमान में कैमूर की चैनपुर सीट से विधायक हैं।

सुनील कुमार (रविदास)- गोपालगंज के भोरे सीट से विधायक हैं। वह पूर्व आईपीएस रह चुके हैं और नीतीश सरकार में शिक्षा मंत्री थे। सुनील कुमार बिहार के डीजीपी रह चुके हैं और मद्यनिषेध मंत्री भी रह चुके हैं।

शीला मंडल (धानुक)- मधुबनी की फुलपरास सीट से विधायक हैं और अति पिछड़ा वर्ग की धानुक जाति से आती हैं। JDU के कोटे से मंत्री बनी हैं। वह इससे पहले नीतीश सरकार में मंत्री रह चुकी हैं। वह 2020 में पहली बार विधायक बनीं थी।

रत्नेश सदा (मांझी)- ये दलित समाज के मांझी जाति से आते हैं। रत्नेश मिथिला रीजन में सोनबर्षा सीट से विधायक हैं। वह 2023 में पहली बार मंत्री बनाए गए और 2025 में लगातार चौथी बार चुनाव जीते। उनके पास पहले मद्य निषेध मंत्रालय की जिम्मेदारी थी।

बुलो मंडल (गंगोता)- शैलेश कुमार उर्फ बुलो मंडल JDU के कोटे से मंत्री बने हैं। वह भागलपुर के गोपालपुर सीट से विधायक हैं और अति पिछड़ा वर्ग की गंगोता जाति से आते हैं। बुलो मंडल RJD के टिकट पर सांसद भी रह चुके हैं और अब तक पांच बार विधायक रह चुके हैं।

भगवान सिंह कुशवाहा- ये भोजपुर के जगदीशपुर सीट से विधायक हैं और पिछड़ा वर्ग की कुशवाहा जाति से आते हैं। भगवान सिंह कुशवाहा पहले भी नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

दामोदर रावत (धानुक)- दामोदर JDU के कोटे से मंत्री बने हैं और जमुई के झाझा सीट से विधायक हैं। दामोदर अति पिछड़ा वर्ग की धानुक जाति से आते हैं। वह नीतीश सरकार में पहले भी मंत्री रह चुके हैं।

निशांत कुमार (कुर्मी)- नीतीश कुमार के इकलौते बेटे हैं। इसी साल राजनीति में सक्रिय हुए हैं। निशांत पहले सॉफ्टवेयर इंजीनियर रह चुके हैं। वह सरल, शांत और आध्यात्मिक झुकाव वाले हैं। पार्टी नेताओं ने उन्हें मंत्री पद के लिए मनाया है।

श्वेता गुप्ता- श्वेता गुप्ता JDU के कोटे से मंत्री बनी हैं। श्वेता शिवहर विधानसभा सीट से विधायक हैं और वह पहली बार मंत्री बनी हैं। वह डॉक्टरी से राजनीति में आईं हैं और शिवहर की पहली महिला विधायक हैं।

Related Posts

देश

Balrampur News: आंधी बारिश ने मचाई तबाही, मां-बेटे सहित 9 लोगों की मौत

September 28, 2026
देश

Ujjain Shahi masjid demolition: उज्जैन में शाही मस्जिद को लेकर बबाल, पथराव के बाद पुलिस ने किया लाठीचार्ज

September 28, 2026
देश

Haryana Building Collapse: तीन मंजिला इमारत ढहने से बड़ा हादसा, 6 लोगों की मौत; कई घायल

September 28, 2026
देश

Premanand Maharaj: प्रसिद्ध संत प्रेमानंद महाराज के शिष्य की संदिग्ध हालात में मौत, जांच में जुटी पुलिस

September 27, 2026
देश

Ashutosh Ranka Detain: गोवाहाटी में आशुतोष रांका समेत कई CJP वर्कर्स हिरासत में, असम पुलिस ने उठाया

September 27, 2026
देश

Nepal avalanche: नेपाल में बड़ा हादसा, बेस कैंप पर आया एवलांच, 10 लोग लापता

September 27, 2026
Next Post
Raigarh News : पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

Raigarh News : पीएम इंटर्नशिप योजना: रायगढ़ में युवाओं के लिए खुले नए अवसर, जिला प्रशासन ने तेज किया अभियान

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

प्रधानमंत्री ने छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर शुभकामनाएँ दीं

Raigarh News: किसानों का सम्मान और 31 सौ रुपए समर्थन मूल्य देने वाला छत्तीसगढ़ देश का पहला राज्यः कैबिनेट मंत्री गजेन्द्र यादव

November 15, 2025
Rashifal: सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी मान-सम्मान, पढ़े 9 अगस्त का राशिफल!

Rashifal: सिंह और कन्या राशिवालों को करियर में मिलेगी सफलता, नई जिम्मेदारियां बढ़ाएंगी मान-सम्मान, पढ़े 9 अगस्त का राशिफल!

August 9, 2026
CUET UG Exam Postponed 2026: 28 मई को होने वाली सीयूईटी-यूजी परीक्षा स्थगित, जानिए अब दुबारा कब होगी परीक्षा?

CUET UG Exam Postponed 2026: 28 मई को होने वाली सीयूईटी-यूजी परीक्षा स्थगित, जानिए अब दुबारा कब होगी परीक्षा?

May 25, 2026
Share Market Outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते मार्केट का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर बाजार? इन 4 ट्रिगर्स से तय होगी चाल

Share Market Outlook: कैसा होगा अगले हफ्ते मार्केट का मूड, गिरेगा या चढ़ेगा शेयर बाजार? इन 4 ट्रिगर्स से तय होगी चाल

July 5, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Trump tarrif: अमेरिका का बड़ा फैसला, भारत समेत 20 देशों से हटाया ‘एड वेलोरम टैरिफ’
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • PM Kisan Update: किसानों के लिए बड़ी खबर, PM किसान की 24वीं किस्त को लेकर आया बड़ा अपडेट?
  • Roadies Rebirth: Roadies Rebirth का नया प्रोमो आउट, जानिए कब और कहां स्ट्रीम

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In