• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, June 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home खेल

IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, वैभव सूर्यवंशी और कगिसो रबाडा कर सकते हैं कमाल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 9, 2026
in खेल
IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, वैभव सूर्यवंशी और कगिसो रबाडा कर सकते हैं कमाल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 IPL 2026 में अब सिर्फ प्लेऑफ की लड़ाई ही नहीं, बल्कि ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग भी बेहद रोमांचक मोड़ पर पहुंच चुकी है। हर मैच के साथ बल्लेबाजों और गेंदबाजों के बीच रिकॉर्ड्स की होड़ तेज होती जा रही है। 8 मई को दिल्ली कैपिटल्स और कोलकाता नाइट राइडर्स के मुकाबले के बाद भले ही ऑरेंज कैप और पर्पल कैप की रेस में ज्यादा बदलाव नहीं दिखा, लेकिन 9 मई की रात राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस का मुकाबला पूरी तस्वीर बदल सकता है। खासकर वैभव सूर्यवंशी, कगिसो रबाडा और जोफ्रा आर्चर पर सबकी नजरें टिकी रहेंगी।

ऑरेंज कैप की रेस में केएल राहुल ने IPL 2026 के 51वें मैच में 23 रन की पारी खेलकर अपनी स्थिति मजबूत कर ली है। वह अब 468 रन के साथ तीसरे स्थान पर हैं। उनसे आगे अभिषेक शर्मा 475 रन के साथ दूसरे और हेनरिक क्लासेन 494 रन के साथ पहले स्थान पर मौजूद हैं।

READ ALSO

IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, यहां जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान

वैभव मार सकते हैं बाजी

अब सभी की निगाहें राजस्थान रॉयल्स और गुजरात टाइटंस के मुकाबले पर टिकी हैं। राजस्थान के युवा स्टार वैभव सूर्यवंशी शानदार फॉर्म में चल रहे हैं और 404 रन के साथ पांचवें स्थान पर हैं। वहीं गुजरात टाइटंस के ओपनर साई सुदर्शन 385 रन के साथ सातवें और शुभमन गिल 378 रन के साथ दसवें स्थान पर हैं। ऐसे में राजस्थान बनाम गुजरात का मैच ऑरेंज कैप की रेस को और रोमांचक बना सकता है। इस सीजन अब तक 6 बल्लेबाज 400 से ज्यादा रन बना चुके हैं।

IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाज

  • हेनरिक क्लासेन – 494
  • अभिषेक शर्मा – 475
  • केएल राहुल – 468
  • ईशान किशन – 409
  • वैभव सूर्यवंशी – 404
  • संजू सैमसन – 402

दूसरी ओर पर्पल कैप की लड़ाई भी बेहद दिलचस्प बनी हुई है। कार्तिक त्यागी लगातार विकेट लेकर तेजी से ऊपर बढ़ रहे हैं। उन्होंने पिछले चार मैचों में आठ विकेट लिए हैं, जिसमें 8 मई को हासिल किए गए दो विकेट भी शामिल हैं। अब उनके नाम कुल 13 विकेट हो चुके हैं। पर्पल कैप की टॉप-5 सूची में फिलहाल कोई बदलाव नहीं हुआ है। भुवनेश्वर कुमार और अंशुल कंबोज 17-17 विकेट के साथ पहले और दूसरे स्थान पर हैं। इकॉनमी रेट के आधार पर भुवनेश्वर आगे हैं। वहीं 16 विकेट के साथ प्रिंस यादव, कगिसो रबाडा और ईशान मलिंगा टॉप-5 में शामिल हैं।

कगिसो रबाडा बन सकते हैं नंबर-1

अब राजस्थान बनाम गुजरात के मैच में रबाडा के पास पर्पल कैप हासिल करने का सुनहरा मौका होगा। उन्होंने पिछले 6 मैचों में 12 विकेट लिए हैं और अगर वह अपनी यही लय बरकरार रखते हैं, तो वह पर्पल कैप पहन सकते हैं।  लेकिन मुकाबला आसान नहीं होगा, क्योंकि जोफ्रा आर्चर भी सिर्फ दो विकेट पीछे हैं। उनके नाम फिलहाल 15 विकेट हैं और वह भी टॉप पर पहुंचने की दौड़ में शामिल हैं। ऐसे में रबाडा और आर्चर के बीच एक-दूसरे को पछाड़ने की जबरदस्त टक्कर देखने को मिल सकती है। 6 गेंदबाज अब तक 15 या उससे ज्यादा विकेट अपने खाते में कर चुके हैं।

IPL 2026 में अब तक सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज

  • भुवनेश्वर कुमार – 17
  • अंशुल कंबोज -17
  • प्रिंस यादव – 16
  • कगिसो रबाडा – 16
  • ईशान मलिंगा – 15
  • जोफ्रा आर्चर – 15

Related Posts

IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, यहां जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले
खेल

IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, यहां जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

June 8, 2026
Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान
खेल

Team India Squad Announcement: आयरलैंड और इंग्लैंड सीरीज के लिए हुआ टीम इंडिया का हुआ ऐलान, श्रेयस अय्यर बने कप्तान

June 6, 2026
India T20 captain: सूर्यकुमार यादव की कुर्सी गई, इस खिलाड़ी को मिलेगी टी20 कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी
खेल

India T20 captain: सूर्यकुमार यादव की कुर्सी गई, इस खिलाड़ी को मिलेगी टी20 कप्तानी की बड़ी जिम्मेदारी

June 5, 2026
IND vs AFG ODI Series: टीम इंडिया को झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से Virat Kohli हुए बाहर
Blog

IND vs AFG ODI Series: टीम इंडिया को झटका, अफगानिस्तान के खिलाफ वनडे सीरीज से Virat Kohli हुए बाहर

June 4, 2026
IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को सीरीज से पहले करारा झटका
खेल

IND vs AFG: विराट कोहली वनडे सीरीज से बाहर, टीम इंडिया को सीरीज से पहले करारा झटका

June 4, 2026
India vs New Zealand: टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान, यहां देखें 12 मैचों के शेड्यूल
खेल

India vs New Zealand: टीम इंडिया के न्यूजीलैंड दौरे का हुआ ऐलान, यहां देखें 12 मैचों के शेड्यूल

June 3, 2026
Next Post
Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए CM, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पाल समेत 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Suvendu Adhikari Oath Ceremony: शुभेंदु अधिकारी बने पश्चिम बंगाल के नए CM, दिलीप घोष और अग्निमित्रा पाल समेत 5 मंत्रियों ने भी ली शपथ

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

AI आधारित शिक्षा से छत्तीसगढ़ को ज्ञान, कौशल और नवाचार का अग्रणी केंद्र बनाना हमारा ध्येय है: मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

April 9, 2026
प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

प्रदेश की लाइफलाइन हुई सशक्त: मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने 370 नई एम्बुलेंस को दिखाई हरी झंडी

March 31, 2026

पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह द्वारा चेम्बर ऑफ कॉमर्स राजनांदगांव की ली गई बैठक

January 19, 2022

बेहतर शिक्षा के लिए सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल-स्कूल शिक्षामंत्री डॉ.प्रेमसाय सिंह टेकाम

May 1, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • बिहार में कोचिंग सेंटरों के लिए नए नियम, CM सम्राट चौधरी ने दिए सख्त आदेश; जानें क्या-क्या होगा बदलाव
  • जयपुर की अवैध पटाखा गोदाम में धमाके के साथ लगी आग, 7 लोगों की मौत; कई घायल
  • सीएम हेल्पलाइन 1076 का शुभारंभ : अब एक कॉल पर सुनी जाएगी जनता की हर समस्या
  • Chhattisgarh current news: स्टाम्प ड्यूटी पर अब इतने तारीख तक बढ़ाई गई छूट की अवधि, यहां पढ़े साय कैबिनेट के 6 बड़े फैसले

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In