• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

New Labour Code: लागू हुए 4 नए लेबर कोड, हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे करना होगा काम, ओवरटाइम पर मिलेगा पूरा भुगतान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 9, 2026
in रायगढ़
New Labour Code: लागू हुए 4 नए लेबर कोड, हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे करना होगा काम, ओवरटाइम पर मिलेगा पूरा भुगतान
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारत सरकार ने लंबे इंतजार के बाद देश की श्रम व्यवस्था में बड़ा बदलाव करते हुए चार नए लेबर कोड पूरी तरह लागू कर दिए हैं। इन नियमों को लागू करने के लिए सरकार ने सभी आवश्यक नियमों को आधिकारिक राजपत्र में प्रकाशित कर दिया है। इसके साथ ही अब यह कानून पूरी तरह से प्रभावी हो गया है। ये चार नए कोड हैं- वेज कोड 2019, इंडस्ट्रियल रिलेशंस कोड 2020, सोशल सिक्योरिटी कोड 2020 और ऑक्यूपेशनल सेफ्टी, हेल्थ एंड वर्किंग कंडीशंस कोड 2020। इनका उद्देश्य देश की 29 पुरानी श्रम कानूनों को मिलाकर एक सरल और आधुनिक व्यवस्था बनाना है।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

Raigarh News: एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

29 पुराने कानून खत्म

सरकार का मानना है कि पुराने श्रम कानून समय के साथ कठिन हो गए थे, जिससे नियोक्ताओं और कर्मचारियों दोनों को परेशानी होती थी। नए लेबर कोड के जरिए पूरे सिस्टम को आसान और पारदर्शी बनाने की कोशिश की गई है। इस बदलाव का उद्देश्य न केवल ईज ऑफ डूइंग बिजनेस को बढ़ाना है, बल्कि रोजगार के नए अवसर पैदा करना और हर कर्मचारी को बेहतर सुरक्षा देना भी है।

48 घंटे वीकली काम और ओवरटाइम का नया नियम

नए नियमों के अनुसार अब किसी भी कर्मचारी के लिए हफ्ते में अधिकतम 48 घंटे काम तय किया गया है। यानी काम के घंटे अब सीमित होंगे और कर्मचारियों पर ज्यादा बोझ नहीं डाला जा सकेगा। अगर कोई कर्मचारी तय समय से ज्यादा काम करता है, तो उसे ओवरटाइम का पूरा भुगतान मिलेगा। इसके अलावा कर्मचारियों को सप्ताह में कम से कम एक दिन का आराम (वीकली ऑफ) देना भी अनिवार्य कर दिया गया है।

हर कर्मचारी को मिलेगा जॉब लेटर और हेल्थ चेकअप

नए लेबर कोड में एक बड़ा बदलाव यह है कि अब हर कर्मचारी को नौकरी के समय लिखित नियुक्ति पत्र देना अनिवार्य होगा। इससे नौकरी की पारदर्शिता बढ़ेगी और कर्मचारियों के अधिकार मजबूत होंगे। इसके साथ ही 40 वर्ष या उससे अधिक उम्र के कर्मचारियों के लिए मुफ्त स्वास्थ्य जांच की सुविधा भी लागू की गई है।

महिलाओं के लिए समान वेतन और अवसर

नए नियमों में महिलाओं के लिए भी बड़ा प्रावधान किया गया है। अब समान काम के लिए समान वेतन और समान अवसर सुनिश्चित किए जाएंगे। साथ ही, अलग-अलग शिफ्ट में काम करने वाली महिलाओं को भी बराबरी के अधिकार दिए जाएंगे।

नौकरी जाने पर मिलेगा रीस्किलिंग फंड का सहारा

सरकार ने एक नया नेशनल रीस्किलिंग फंड बनाने का भी प्रावधान किया है। इसका इस्तेमाल उन कर्मचारियों को दोबारा ट्रेनिंग करने में किया जाएगा, जिनकी नौकरी किसी कारण से चली जाती है। इससे उन्हें नए रोजगार के अवसर मिल सकेंगे।

श्रमिकों की सुरक्षा और बेहतर भविष्य की दिशा में कदम

नए लेबर कोड को भारत की श्रम व्यवस्था में एक बड़ा सुधार माना जा रहा है। इससे जहां एक ओर कर्मचारियों को अधिक सुरक्षा और सुविधाएं मिलेंगी, वहीं दूसरी ओर कंपनियों के लिए भी नियम आसान होंगे। सरकार का दावा है कि यह बदलाव देश में एक प्रो-वर्कर और प्रो-ग्रोथ वातावरण बनाएगा, जिससे रोजगार और अर्थव्यवस्था दोनों को मजबूती मिलेगी

Related Posts

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत जूटमिल पुलिस की कार्रवाई, जेल कॉम्पलेक्स के सामने सट्टा लिखते आरोपित गिरफ्तार

May 9, 2026
Raigarh News: एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक
रायगढ़

Raigarh News: एसएसपी रायगढ़ ने पुलिस कंट्रोल रूम में राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी और शाखा प्रभारियों की समीक्षा बैठक

May 9, 2026
Raigarh News : “नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा
रायगढ़

Raigarh News : “नौकरी दिलाने” के नाम पर 3.38 लाख की ठगी, फर्जी नियुक्ति पत्र देकर युवती को बनाया शिकार, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी को जशपुर से दबोचा

May 9, 2026
Raigarh News: रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर
रायगढ़

Raigarh News: रायगढ़ में करोड़ों का कोयला खेल! NTPC लारा चोरी केस में CBI की एंट्री, कई बड़े नाम रडार पर

May 9, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में चक्रधरनगर पुलिस की अवैध कबाड़ पर बड़ी कार्रवाई, जामगांव में दो माजदा वाहनों से 27 टन स्क्रैप जप्त

May 8, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत अलग-अलग थाना क्षेत्रों में लगातार रेड, एक दिन में 100 लीटर से अधिक अवैध शराब जप्त

May 8, 2026
Next Post
amrit bharat trains: राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव

amrit bharat trains: राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

कच्चे तेल की कीमतों में लगी आग! $120 प्रति बैरल के पार पहुंचा क्रूड, दुनिया की अर्थव्यवस्था पर मंडरा रहा बड़ा खतरा

April 30, 2026
Train Luggage Rule: Flight की तरह ट्रेन में भी ज्यादा लगेज ले जाने पर चुकाने होंगे पैसे; जानिए 1st AC, स्लिपर और जनरल के कितने होंगे चार्ज

Train Luggage Rule: Flight की तरह ट्रेन में भी ज्यादा लगेज ले जाने पर चुकाने होंगे पैसे; जानिए 1st AC, स्लिपर और जनरल के कितने होंगे चार्ज

December 18, 2025

कार-बस की जबरदस्त भिड़ंत में कारोबारी की मौत

May 7, 2022
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र; जानें कब शुरू होंगी फ्लाइट्स?

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के उद्घाटन की तारीख का ऐलान, सीएम योगी ने प्रधानमंत्री को भेजा पत्र; जानें कब शुरू होंगी फ्लाइट्स?

March 18, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Chattisgarh news raipur: रायपुर में चलती बस में लगी भीषण आग, यात्रियों में मचा हड़कंप
  • Digital gold: NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड
  • Digital gold: NSE लेकर आया एक जबरदस्त सिस्टम, अब डीमैट अकाउंट से खरीद सकेंगे फिजिकल गोल्ड
  • amrit bharat trains: राजधानी को मिली नई अमृत भारत एक्सप्रेस की सौगात, 11 स्टेशनों में होगा ठहराव

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In