• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, October 6, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” के तहत दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 11, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन तलाश” के तहत दुष्कर्म और मारपीट मामले का फरार आरोपी को तमनार पुलिस ने कोर्ट पेश भेजा जेल
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

 *11 मई, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे “ऑपरेशन तलाश” के तहत वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर थाना तमनार पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। तमनार पुलिस ने दुष्कर्म, पॉक्सो एक्ट और मारपीट जैसे गंभीर अपराधों में फरार चल रहे आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया।

READ ALSO

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

मामले की जानकारी के अनुसार *आरोपी राकेश सोनी उर्फ देवा पिता गंगाधर सोनी, उम्र 19 वर्ष, निवासी आमाघाट तमनार* के विरुद्ध दिनांक 18 जून 2024 को थाना तमनार में गुमशुदा बालिका की रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक 167/2024 के तहत मामला दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान पुलिस ने बालिका को दस्तयाब कर उसके कथन, चिकित्सीय परीक्षण और अन्य साक्ष्यों के आधार पर आरोपी के विरुद्ध धारा 363, 366, 376(2)(एन) भारतीय दंड विधान तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 4 और 6 के तहत कार्रवाई कर उसे गिरफ्तार कर न्यायालय रिमांड पर भेजा था।
दुष्कर्म और पॉक्सो एक्ट जैसे गंभीर मामले में जमानत पर रिहा होने के बाद आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ अक्टूबर 2025 में मारपीट की वारदात को भी अंजाम दिया था। प्रार्थी नरेंद्र सिदार की रिपोर्ट पर आरोपी और उसके साथियों के विरुद्ध अलग से अपराध क्रमांक 252/25 धारा 296,351(2),115(2), 3(5) दर्ज किया गया, मामला दर्ज होने के बाद आरोपी लगातार फरार चल रहा था। वहीं पॉक्सो प्रकरण में न्यायालय में पेशी पर उपस्थित नहीं होने के कारण माननीय न्यायालय द्वारा उसके विरुद्ध स्थायी वारंट जारी किया गया था।

एसएसपी श्री शशि मोहन के निर्देशन पर “ऑपरेशन तलाश” में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव आहेर द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार मुखबिर सक्रिय किए गए थे। इसी दौरान आरोपी के गांव में देखे जाने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। स्थायी वारंट के परिपालन में आरोपी को न्यायालय में पेश कर जेल भेजा गया। आरोपी की गिरफ्तारी में निरीक्षक प्रशांत राव आहेर, प्रधान आरक्षक बनारसी लाल सिदार, आरक्षक पुष्पेंद्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार और रंजीत भगत की सराहनीय भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश* :

*“ऑपरेशन तलाश” के तहत रायगढ़ पुलिस लगातार ऐसे फरार अपराधियों की तलाश कर उन्हें कानून के दायरे में लाने के लिए प्रतिबद्ध है।*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कलेक्टर की सख्ती से तीन कॉलोनाइजरों ने शासन के पक्ष में सौंपी करीब 3 एकड़ ईडब्ल्यूएस भूमि

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बाइक चोरी गिरोह का घरघोड़ा पुलिस ने किया पर्दाफाश, 3 आरोपी गिरफ्तार; बुलेट, स्कूटी समेत 4 चोरी की बाइक बरामद

October 5, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

October 4, 2026
Next Post
मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

मुख्यमंत्री ने हाटकेश्वर महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख समृद्धि की कामना की’

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhattisgarh news raipur: छत्तीसगढ़ में आफत की बारिश: रायपुर में बड़ा रेस्क्यू ऑपरेशन, 300 से अधिक लोगों को सुरक्षित निकाला गया

September 26, 2026

 Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ BJP ने 15 प्रकोष्ठों में की नई नियुक्तियां, जानिए किसे मिली कौन सी जिम्मेदारी

September 2, 2026

जगदलपुर : सफाई नहीं हुई तो कचरा लेकर निगम कार्यालय पहुंच गया भाजपा पार्षद

March 31, 2022
मुख्यमंत्री श्री साय 28 मार्च को जशपुर में श्रमिकों के बैंक खाते में 27.15 करोड़ की राशि अंतरित करेंगे

नाचा के जनक दाऊ दुलार सिंह मंदराजी की जयंती पर मुख्यमंत्री श्री साय ने किया नमन

March 31, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Aadhaar Card New Rule 2026: Aadhaar Card में नाम गलत है या शादी के बाद बदलना है सरनेम? जान लें क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया
  • Raigarh News : “वोट बचाओ–देश बचाओ मार्च” में कांग्रेस ने किया जोरदार प्रदर्शन, “ज्ञानेश कुमार का किया पुतला दहन”
  • Raigarh News : जीएसटी जांच में संदिग्ध मिला 32.5 टन स्क्रैप, पूंजीपथरा पुलिस ने ट्रक सहित ₹26.50 लाख का माल किया जप्त
  • Raigarh News : शेयर मार्केट में पैसा दोगुना करने का झांसा देकर ग्रामीण महिलाओं से 70.77 लाख की ठगी, रायगढ़ पुलिस ने आरोपी महिला को सक्ती से किया गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In