• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, May 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Cyclone montha: कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 27, 2025
in देश
Cyclone montha: कल आंध्रप्रदेश में तट से टकराएगा चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’, इन राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट…
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

चक्रवाती तूफान ‘मोंथा’ के 28 अक्टूबर की सुबह तक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील होने की आशंका है। भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने सोमवार को यह जानकारी दी। मौसम विभाग की ओर से जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में कहा गया है, ‘‘अगले 12 घंटों के दौरान इसके दक्षिण-पश्चिम और समीपवर्ती पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है तथा इसके बाद यह उत्तर-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ेगा और 28 अक्टूबर की सुबह तक एक गंभीर चक्रवाती तूफान में तब्दील हो जाएगा।’’ 3 राज्यों आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु में तूफानी हवाएं चलने और भारी बारिश होने की संभावना है।

READ ALSO

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की आ गई 2026 की पहली तस्वीर, अमरनाथ यात्रा से पहले कीजिए भोले शंकर के दर्शन

CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी

मौसम विभाग ने मछुआरों को समुद्र से लौटने और समुद्र तटों से दूर रहने को कहा है। 30 अक्टूबर तक तूफान का असर रहेगा।

क्या है तूफान की लेटेस्ट स्थिति?

25 अक्टूबर को बंगाल की खाड़ी में निम्न दबाव का क्षेत्र एक्टिव हुआ था, जो 26 अक्टूबर को डीप डिप्रेशन बन गया।

27 अक्टूबर की सुबह चक्रवाती तूफान बनकर आगे बढ़ेगा।

28 अक्टूबर की सुबह तक चक्रवाती तूफान अपने चरम पर होगा।

28 अक्टूबर शाम या रात को आंध्र प्रदेश के समुद्र तट पर काकीनाडा से टकरा सकता है जिसके बाद भारी बारिश हो सकती है।

90 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तूफानी हवाएं चलेंगी, जिनकी स्पीड 110 किलोमीटर प्रति घंटा तक पहुंच सकती हैं।

लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह

इस बीच, मौसम विभाग ने आज अनकापल्ली, काकीनाडा, कोनासीमा, श्रीकाकुलम, नेल्लोर, तिरुपति, विशाखापत्तनम, विजयनगरम और पश्चिम गोदावरी जिलों में कुछ स्थानों पर 40 किमी प्रति घंटे की गति से तेज हवाओं के साथ हल्की गरज के साथ छींटे पड़ने और मध्यम वर्षा होने का अनुमान लगाया है। आंध्र प्रदेश राज्य आपदा प्रबंधन प्राधिकरण (APSDMA) के प्रबंध निदेशक प्रखर जैन ने लोगों को घर के अंदर रहने की सलाह दी।

आंध्र प्रदेश के इन जिलों में होगी भारी बारिश

उन्होंने कहा कि सोमवार को काकीनाडा, कोनासीमा, पश्चिम गोदावरी, कृष्णा, बापटला, प्रकाशम और नेल्लोर जिलों में भारी से बहुत भारी बारिश होने की संभावना है। इसी तरह उन्होंने कहा कि श्रीकाकुलम, विजयनगरम, पार्वतीपुरम मन्यम, अल्लूरी सीतारामाराजू, विशाखापत्तनम और अनकापल्ली जिलों में भारी बारिश होने की संभावना है। जैन ने कहा कि पूर्वी गोदावरी, एलुरु, एनटीआर, गुंटूर, पलनाडु, चित्तूर और तिरुपति जिलों में भी इसी तरह का मौसम रहने की उम्मीद है।

इन राज्यों में भी रहेगा तूफान का असर

ओडिशा के तटीय जिलों गंजम, बालासोर, कोरापुर समेत करीब 30 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है और यहां तूफान के असर 15 से 25 सेंटीमीटर भारी से बहुत भारी बारिश हो सकती है। इसके अलावा तमिलनाडु के चेन्नई, कांचीपुरम और तिरुवल्लुर समेत सभी समुद्र तटीय जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। तेलंगाना, रायलसीमा, छत्तीसगढ़ में यलो अलर्ट जारी किया गया है और इन राज्यों में 27 से 29 अक्टूबर तक मध्यम से भारी बारिश हो सकती है। केरल और कर्नाटक में हल्की से मध्यम बारिश का यलो अलर्ट रहेगा और समुद्र में ऊंची-ऊंची लहरें उठ सकती हैं।

Related Posts

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की आ गई 2026 की पहली तस्वीर, अमरनाथ यात्रा से पहले कीजिए भोले शंकर के दर्शन
देश

Amarnath Yatra 2026: बाबा बर्फानी की आ गई 2026 की पहली तस्वीर, अमरनाथ यात्रा से पहले कीजिए भोले शंकर के दर्शन

May 23, 2026
CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी
देश

CBSE 12th Update: CBSE का 12वीं के स्टूडेंट्स के लिए बड़ी खबर, रीवैल्युएशन के आवेदन की तारीख बढ़ी

May 23, 2026
घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा
देश

घर में आग लगने से 3 मासूम बच्चे जिंदा जले, तड़प-तड़पकर तोड़ा दम; बाहर से बंद था दरवाजा

May 23, 2026
प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूबियो, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता
देश

प्रधानमंत्री मोदी से मिले रूबियो, डोनाल्ड ट्रंप की ओर से दिया व्हाइट हाउस आने का न्योता

May 23, 2026
PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी
देश

PM Modi Rozgar Mela: PM मोदी ने रोजगार मेले में 51 हजार लोगों को नियुक्ति पत्र बांटे, PM बोले- अब आप देश की विकास यात्रा के सहभागी

May 23, 2026
Gold Silver Price Today: एक झटके में 18,000 रुपये महंगी हुई चांदी, सोने के भाव में 9000 की बढ़ोतरी, इम्पोर्ट ड्यूटी बढ़ते ही भागे दाम
देश

Gold Silver Rate Today: लगातार चौथे दिन भी सोने-चांदी में आई गिरावट, जानें क्या हैं आज का ताजा भाव

May 23, 2026
Next Post
Aadhaar Card Update: Aadhaar Card अपडेट हुआ महंगा, यहां जानें नया नियम और कितनी लगेगी फीस?

Aadhaar Card Update: Aadhaar Card अपडेट हुआ महंगा, यहां जानें नया नियम और कितनी लगेगी फीस?

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

BSF Constable Recruitment: BSF में जीडी कॉन्स्टेबल निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

BSF Constable Recruitment: BSF में जीडी कॉन्स्टेबल निकली बंपर भर्ती, जानिए कैसे करें आवेदन

October 17, 2025
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू कार नदी में गिर ने से चार युवकों की दर्दनाक मौत, दाे गंभीर रूप से घायल

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादसा; बेकाबू कार नदी में गिर ने से चार युवकों की दर्दनाक मौत, दाे गंभीर रूप से घायल

May 4, 2026
Bihar CM: 15 अप्रैल को हो सकता है बिहार नया CM का ऐलान, मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे

Bihar CM: 15 अप्रैल को हो सकता है बिहार नया CM का ऐलान, मुख्यमंत्री की रेस में सम्राट चौधरी सबसे आगे

April 9, 2026
ED raid coal mafia: अवैध कोयला खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, एक साथ 40 से ज्यादा ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

ED raid coal mafia: अवैध कोयला खनन मामले में ED का बड़ा एक्शन, एक साथ 40 से ज्यादा ठिकानों पर की ताबड़तोड़ छापेमारी

November 21, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Rashifal 2026:इन पांच राशि वालों को नौकरी और करियर में मिल सकती है बड़ी खुशखबरी; पढ़ें 24 मई का दैनिक राशिफल ।
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय की बड़ी सौगात: करहीबाजार सहित कई ग्राम पंचायतों के लिए लाखों के विकास कार्यों की घोषणा
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने ‘हम होंगे कामयाब 2.0’ वेब पोर्टल किया लांच
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने हितग्राहियों को वितरित किए आयुष्मान कार्ड

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In