• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, July 27, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News:*तमनार पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा*

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 1, 2026
in रायगढ़
Raigarh News:*तमनार पुलिस ने हत्या के सनसनीखेज मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा*
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

01 जून 2026, रायगढ़* । तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम उरबा में हुए हत्या के मामले का तमनार पुलिस ने 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया है। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम का कोटवार हरिराम चौहान, उसका पुत्र आकाश चौहान तथा एक विधि से संघर्षरत बालक शामिल है। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू भी बरामद किया है।

READ ALSO

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड

Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

जानकारी के अनुसार दिनांक 30 मई 2026 की रात्रि थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम उरबा निवासी दामोदर राठिया (37 वर्ष) को गंभीर चोटों की अवस्था में अस्पताल लाया गया है। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अपने स्टाफ के साथ तत्काल ग्राम उरबा पहुंचे। जांच के दौरान पता चला कि दामोदर राठिया की मृत्यु हो चुकी है। मृतक के बहनोई अवधराम राठिया निवासी गंजपुर, लैलूंगा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी छोटी बेटी के साथ दामोदर राठिया के घर गया था रात्रि ग्राम उरबा के कोटवार हरिराम चौहान, उसका पुत्र आकाश चौहान तथा एक नाबालिग दामोदर राठिया के साथ मारपीट कर रहे थे। इसी दौरान आकाश चौहान और नाबालिग ने चाकू से तथा हरिराम चौहान ने डंडे से हमला किया। बीच-बचाव करने पर रिपोर्टकर्ता के साथ भी मारपीट की गई, जिससे उसे चोटें आईं। गंभीर रूप से घायल दामोदर राठिया को एम्बुलेंस से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तमनार लाया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 122/2026 के तहत धारा 103(1), 3(5) बीएनएस के अंतर्गत अपराध पंजीबद्ध कर आरोपियों की तलाश शुरू की गई। पुलिस द्वारा की गई त्वरित कार्रवाई में सभी आरोपियों को हिरासत में लेकर पृथक-पृथक पूछताछ की गई। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि घटना की रात दामोदर राठिया ने हरिराम चौहान को भोजन के लिए बुलाया था। भोजन के बाद उपयोग किए गए पत्तल को बाहर फेंकने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद शुरू हुआ, जो देखते ही देखते हिंसक झगड़े में बदल गया। इसी दौरान हरिराम चौहान, आकाश चौहान और नाबालिग ने लाठी-डंडे एवं चाकू से हमला कर दामोदर राठिया को गंभीर रूप से घायल कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

पुलिस ने आरोपी हरिराम चौहान (60 वर्ष), आकाश चौहान (22 वर्ष) तथा विधि से संघर्षरत बालक को अभिरक्षा में लेकर उनके मेमोरेंडम कथन के आधार पर घटना में प्रयुक्त डंडा एवं चाकू बरामद किया। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर सक्षम न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

पूरे मामले के त्वरित खुलासे में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा-निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव, सहायक उप निरीक्षक शशिदेव भोई, प्रधान आरक्षक हेम प्रकाश सोन, बनारसी लाल सिदार, आरक्षक पुष्पेन्द्र सिदार, पुरुषोत्तम सिदार, रंजीत भगत एवं डोल नारायण सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“क्षणिक आवेश में की गई हिंसा हत्या, जेल और पूरे परिवार के बिखराव का कारण बनती है। किसी भी विवाद का समाधान कानून और संवाद के माध्यम से करें। कानून हाथ में लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस सख्त वैधानिक कार्रवाई सुनिश्चित कर रही है।”*

Related Posts

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड
रायगढ़

Raigarh News : सड़क सुरक्षा को लेकर रायगढ़ यातायात पुलिस की पहल : हाईवे पर ट्रैफिक पुलिस ने मवेशियों के गले में लगाए रेडियम बैंड

July 27, 2026
Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

July 26, 2026
Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई
रायगढ़

Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

July 26, 2026
Raigarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान
रायगढ़

Raigarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन से ड्राइविंग लाइसेंस की समस्या का हुआ समाधान

July 25, 2026
Raigarh News : निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार
रायगढ़

Raigarh News : निर्माणाधीन SECL कॉलोनी में चोरी का खुलासा, चंद घंटों में घरघोड़ा पुलिस ने चोरी के तीन आरोपियों को किया गिरफ्तार

July 25, 2026
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट”में 14 लाख कीमती 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट”में 14 लाख कीमती 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा

July 25, 2026
Next Post
India-Oman CEPA: भारत-ओमान के बीच डील आज से लागू, चमड़ा, जेम्स-ज्वैलरी और फार्मा में मिलेगा बड़ा फायदा

India-Oman CEPA: भारत-ओमान के बीच डील आज से लागू, चमड़ा, जेम्स-ज्वैलरी और फार्मा में मिलेगा बड़ा फायदा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

साल के पहले महीने में ही इतने दिन बंद रहेंगे स्कूल

December 29, 2021

एबीवीपी ने लावण्या को इंसाफ दिलाने एवं दोसी स्कूल के खिलाफ कड़ी कार्यवाही करने हेतु सौपा ज्ञापन

January 24, 2022
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ में एंबुलेंस से गांजा तस्करी, 50 लाख का गांजा के साथ 5 अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार

May 8, 2026

10 लाख से अधिक चिटफंड निवेशकों को रकम वापसी का इंतजार, जल्द मिल सकती है अच्‍छी खबर

May 12, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Plastic currency: ₹10-₹20 के प्लास्टिक नोटों का रास्ता साफ: RBI के प्रस्ताव को सरकार की मंजूरी
  • *मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय भी होंगे शामिल, खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स में राज्य के पदक विजेता खिलाड़ियों को देंगे प्रोत्साहन राशि*
  • मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय ने कॉमनवेल्थ गेम्स-2026 में रजत पदक जीतने पर ज्ञानेश्वरी यादव को दी बधाई*
  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में BJP को बड़ा झटका, इस जिले के 111 कार्यकर्ताओं ने एक साथ दिया इस्तीफ

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In