कितनी लगेगी फीस
अगर कोई छात्र किसी एक प्रश्न को रीचेक करवाने के लिए आवेदन करेगा तो उसे 25 रुपये का भुगतान करना होगा। इसके अलावा पूरी कॉपी का पुनर्मूल्यांकन/ री-टोटलिंग करवाने के लिए 100 रुपये फीस जमा करनी होगी।
सीबीएसई ने ट्वीट कर साझा की डिटेल
प्रिय विद्यार्थियों, मूल्यांकन और पुनर्मूल्यांकन पोर्टल अब सक्रिय हो गया है! अंकों के सत्यापन और पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन करने की प्रक्रिया के चरण-दर-चरण निर्देशों के लिए कृपया वीडियो को ध्यानपूर्वक देखें।
पोर्टल लिंक: https://postresult.cbseit.in/pvr/
अगले साल से डिजीलॉकर पर रिजल्ट के साथ मिल सकती है उत्तर पुस्तिका
मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक सीबीएसई बोर्ड अगले साल से बड़े बदलाव पर विचार कर रहा है। इसमें स्टूडेंट्स को सीधे डिजीलॉकर पर रिजल्ट के साथ ही स्कैन की हुई कॉपी भी उपलब्ध करवा दी जाएगी। इस योजना का उद्देश्य पूरी परीक्षा के लिए पारदर्शिता और स्टूडेंट के बीच भरोसा बनाने का है।













