• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

सोने की कीमतों में तेज उछाल, चांदी भी हुई महंगी- चेक करें आज के ताजा भाव

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 2, 2026
in देश
सोने की कीमतों में तेज उछाल, चांदी भी हुई महंगी- चेक करें आज के ताजा भाव
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

कमजोर डॉलर और कच्चे तेल की कीमतों में नरमी के बीच मंगलवार को सोने और चांदी की कीमतों में तेजी देखने को मिली। ऑल इंडिया सर्राफा एसोसिएशन के अनुसार, दिल्ली के सर्राफा बाजार में 99.9 प्रतिशत शुद्धता वाले सोने की कीमत आज 1050 रुपये की बढ़ोतरी के साथ 1,61,450 रुपये प्रति 10 ग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को ये 1,60,400 रुपये प्रति 10 ग्राम के भाव पर बंद हुई थी। सोने के अलावा, आज चांदी की कीमतों में भी 1300 रुपये की मजबूती आई और ये बढ़कर 2,71,000 रुपये प्रति किलोग्राम पर पहुंच गई। सोमवार को चांदी का भाव 2,69,700 रुपये प्रति किलोग्राम पर बंद हुआ था।

कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट ने सोने-चांदी को दिया सहारा

बुलियन एक्सपर्ट्स ने कहा कि कीमती धातुओं को कच्चे तेल की कीमतों में आई गिरावट से सहारा मिला, जिससे पश्चिम एशिया में तनाव के कारण पैदा होने वाले महंगाई के झटके का डर कुछ कम हुआ। कम अमेरिकी ट्रेजरी यील्ड और कमजोर अमेरिकी डॉलर ने सोने-चांदी की कीमतों को बल दिया। घरेलू सोने की कीमतों को रुपये की कमजोरी से भी सहारा मिला।

READ ALSO

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

अंतरराष्ट्रीय बाजारों में भी महंगा हुआ सोना-चांदी

एलकेपी सिक्योरिटीज के रिसर्च एनालिस्ट जतिन त्रिवेदी ने कहा कि कमजोर रुपये ने वैश्विक बाजार की अनिश्चितता से पड़ने वाले कुछ दबाव को कम करने में मदद की और घरेलू बुलियन बाजार में बढ़त को सहारा दिया। अंतरराष्ट्रीय बाजारों में, आज स्पॉट गोल्ड 1 प्रतिशत बढ़कर 4,528.75 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गया। जबकि, चांदी 2 प्रतिशत बढ़कर 76.29 अमेरिकी डॉलर प्रति औंस हो गई।

हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच संघर्ष-विराम से मिली राहत

कायनात चैनवाला ने कहा कि तेल की कीमतों में आई नरमी से महंगाई और ब्याज दरों के भविष्य को लेकर चिंताएं कम हुईं। इसके साथ ही, हिज्बुल्लाह और इजरायल के बीच आंशिक संघर्ष-विराम की खबरों से संकेत मिला कि व्यापक क्षेत्रीय संघर्ष में कुछ हद तक कमी आ सकती है। इन खबरों ने सोने और चांदी की कीमतों को बल दिया।

कई अहम घटनाक्रमों पर रहेगी निवेशकों की नजर

हालांकि, निवेशकों का ध्यान अभी भी वाशिंगटन और तेहरान के बीच चल रही बातचीत से जुड़े घटनाक्रमों पर टिका हुआ है। बाजार कूटनीतिक प्रगति को लेकर आशावाद और इस चिंता के बीच झूल रहा है कि बातचीत टूट भी सकती है। चैनवाला ने कहा कि अब निवेशकों का ध्यान अमेरिकी मैक्रोइकोनॉमिक डेटा पर भी जा रहा है। इसमें नौकरियों के खाली पदों के आंकड़े, फेडरल रिजर्व की टिप्पणियां शामिल हैं। ये आंकड़े फेडरल रिजर्व की नीति से जुड़ी उम्मीदों को प्रभावित कर सकते हैं।

Related Posts

देश

Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान

September 13, 2026
देश

sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद

September 13, 2026
देश

Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन

September 13, 2026
देश

BRICS 2026: 18वां ब्रिक्स शिखर सम्मेलन आज से शुरू, एक मंच पर फिर दिखेंगे मोदी-पुतिन-जिनपिंग

September 12, 2026
देश

xi jinping: BRICS समिट में शिरकत करने दिल्ली पहुंचे चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग..

September 12, 2026
Next Post
Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Raigarh News : चौकी खरसिया पुलिस ने लूट की वारदात का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Chhttisgarh news: छत्तीसगढ़ के 82 खिलाड़ियों को मिलेगा राज्य खेल अलंकरण पुरस्कार, रायपुर में होगा समारोह

August 27, 2026
Raigarh News: प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री के हाथों सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

Raigarh News: प्रभारी मंत्री एवं वित्त मंत्री के हाथों सहायक उपकरण पाकर दिव्यांगजनों के खिले चेहरे

December 24, 2025
India Russia Summit 2025: दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, तेल और S-400 सहित इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

India Russia Summit 2025: दिसंबर में रूसी राष्ट्रपति पुतिन का भारत दौरा, तेल और S-400 सहित इन मुद्दों पर हो सकती है बातचीत

November 28, 2025
WhatsApp Account Banned: WhatsApp की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक! जनवरी में 9,400 से अधिक अकाउंट बंद, SC में हुआ खुलासा

WhatsApp Account Banned: WhatsApp की बड़ी डिजिटल स्ट्राइक! जनवरी में 9,400 से अधिक अकाउंट बंद, SC में हुआ खुलासा

April 29, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद
  • Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
  • Chhattisgarh news: बड़ा हादसा: स्वामी आत्मानंद स्कूल में लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत
  • Latest Cg News: विशेष लेख : पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In