• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, October 25, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

RBI Policy: लोन महंगा होगा या EMI में मिलेगी राहत? कल होगा एलान

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 4, 2026
in देश
RBI ने खोल दिया अपना खजाना! सरकार को मिलेगा ₹2.87 लाख करोड़ का रिकॉर्ड डिविडेंड
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

शेयर बाजार की नजरें शुक्रवार को होने वाले रिजर्व बैंक की पॉलिसी समीक्षा पर लगी हुई हैं. कच्चे तेल में उछाल की वजह से ये समीक्षा काफी अहम हो गई है. हालांकि बाजार को MPC के द्वारा 5 जून को घोषित किए जाने वाले ब्याज दर संबंधी फैसले में किसी बदलाव की संभावना नहीं है. लेकिन रिजर्व बैंक के कमेंट्स पर नजरें बनी रहेंगी. RBI रेपो रेट को मौजूदा 5.25% स्तर पर बरकरार रख सकता है. हालांकि बाजार अब ये भी कह रहा है कि इस वित्त वर्ष की दूसरी छमाही में दरों में एक बढ़ोतरी की संभावना बन गई है.

 

READ ALSO

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

क्या है बाजार का अनुमान

 

सर्वे में शामिल अधिकांश अर्थशास्त्रियों का मानना है कि RBI कच्चे तेल की बढ़ी हुई कीमतों के शुरुआती प्रभाव को नजरअंदाज कर सकता है. हालांकि, बाजार की नजर इस बात पर रहेगी कि केंद्रीय बैंक भविष्य के लिए क्या संदेश और संकेत देता है.

 

सर्वे में शामिल करीब 70% अर्थशास्त्रियों को उम्मीद है कि RBI अपनी ‘न्यूट्रल’ नीति रुख को बनाए रखेगा, जबकि लगभग एक-तिहाई एक्सपर्ट्स का मानना है कि तेजी से बदलते वैश्विक माहौल को देखते हुए केंद्रीय बैंक का रुख कुछ अधिक सख्त हो सकता है.

 

अप्रैल की समीक्षा के बाद से कच्चे तेल की कीमतें RBI के अनुमानित स्तर से ऊपर बनी हुई हैं. वहीं रुपये में कमजोरी आई है और ग्लोबल बॉन्ड यील्ड्स में भी बढ़ोतरी दर्ज की गई है. इन घटनाक्रमों ने चालू वित्त वर्ष के शेष हिस्से को लेकर बाजार की नजरिए को बदल दिया है.

 

क्या आगे बढ़ेंगी ब्याज दरें

 

सर्वे के अनुसार, 10 में से 7 अर्थशास्त्री अब वित्त वर्ष 2026-27 (FY27) में कम से कम एक बार ब्याज दर बढ़ाए जाने की संभावना देख रहे हैं. यह पहले के उस अनुमान से अलग है जिसमें माना जा रहा था कि RBI लंबे समय तक दरों को स्थिर रख सकता है.

 

 

 

हालांकि अधिकांश अर्थशास्त्री ये भी मान रहे हैं कि अगर रिजर्व बैंक को दरों में बढ़ोतरी करनी होगी तो वो कुछ इंतजार कर सकता है और दरों में बढ़ोतरी की संभावना निकट भविष्य में नहीं है. सिर्फ 20% विशेषज्ञों का मानना है कि अगस्त में ही दरों में बढ़ोतरी हो सकती है, जबकि 50% अर्थशास्त्री किसी भी संभावित बढ़त को अक्टूबर या उसके बाद ही मान रहे हैं.

 

क्या है जीडीपी को लेकर सर्वे में राय

 

सर्वे में आर्थिक वृद्धि को लेकर भी कमजोर संकेत मिले हैं. सर्वे में शामिल लगभग 60% का मानना है कि RBI अपने मौजूदा 6.9% GDP वृद्धि अनुमान में कटौती कर सकता है.

 

वहीं महंगाई के मोर्चे पर दबाव बढ़ने की आशंका जताई गई है. करीब 80% अर्थशास्त्रियों का अनुमान है कि RBI अपने महंगाई के अनुमान को बढ़ाकर 4.7% से 4.9% के दायरे में कर सकता है, जबकि बाकी विशेषज्ञ इसे 5% से अधिक रहने की संभावना जता रहे हैं.

 

10 में से 9 विशेषज्ञों का मानना है कि केंद्रीय बैंक लिक्विडिटी वापस लेने का संकेत देने से बचेगा और अनिश्चित वैश्विक माहौल में लचीलापन बनाए रखेगा.

 

गवर्नर के बयान पर भी बाजार की नजर रहेगी. विशेषज्ञों का मानना है कि गवर्नर का रुख सतर्क रहने वाला होगा और उनका फोकस महंगाई जोखिम, वैश्विक अनिश्चितताओं तथा भविष्य की नीतिगत कार्रवाइयों के लिए आंकड़ों पर आधारित दृष्टिकोण पर रहेगा.

Related Posts

देश

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

October 25, 2026
देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
देश

SIR: SIR के विरोध में दिल्ली में प्रदर्शन, CEC ज्ञानेश कुमार को हटाने की मांग

October 23, 2026
देश

MLC Election: बिहार-यूपी समेत 4 राज्यों की 28 सीटों पर वोटिंग शुरू, इस दिन आएंगे नतीजे

October 23, 2026
Next Post
Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 642.27 करोड़ रुपये

Mahtari Vandan Yojana: महतारी वंदन योजना की 28वीं किस्त जारी, 68.54 लाख महिलाओं के खाते में पहुंचे 642.27 करोड़ रुपये

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

BSNL Christmas Bonanza Offer: BSNL का धमाकेदार क्रिसमस बोनांजा ऑफर, 1 रुपये में पाएं SIM और 2GB डेटा रोज

BSNL Christmas Bonanza Offer: BSNL का धमाकेदार क्रिसमस बोनांजा ऑफर, 1 रुपये में पाएं SIM और 2GB डेटा रोज

December 22, 2025

एक और तड़का ब्रेकिंग :-मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की बड़ी घोषणा,एक सप्ताह बढ़ाई गयी

January 22, 2022
Lal Qila Blast News: दिल्ली ब्लास्ट के बाद लाल किला सहित इन जगह को 3 दिन के लिए किया गया बंद… ऐतिहासिक स्थलों की बढ़ाई गई सुरक्षा

Delhi Blast 2025: दिल्‍ली ब्लास्ट मामले में बड़ा खुलासा, 26 जनवरी को लाल किला को उड़ाने का था प्लानिंग…

November 12, 2025
Raigarh News : ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

Raigarh News : ‘ऑपरेशन आघात’ के तहत तमनार पुलिस की कार्रवाई, 25 लीटर महुआ शराब के साथ युवक गिरफ्तार

June 25, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : जूटमिल पुलिस ने ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास मिले अज्ञात शव के हत्या मामले का 24 घंटे के भीतर किया खुलासा, एक युवक और चार विधि से संघर्षरत बालक अभिरक्षा में
  • Raigarh News : जिले में 27 से 29 अक्टूबर तक भारी बारिश की आशंका, प्रशासन अलर्ट
  • IPO News: पैसा रखें तैयार! अगले हफ्ते एक साथ खुलेंगे 5 IPO, चेक करें GMP; प्राइस बैंड
  • kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In