• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी पुणे से गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 8, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना की बड़ी कार्रवाई, दुष्कर्म का आरोपी पुणे से गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*8 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रायगढ़ श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में महिला संबंधी अपराधों में त्वरित एवं संवेदनशील कार्रवाई सुनिश्चित करने के उद्देश्य से जिले में संचालित “अभियान संवेदना” के तहत महिला थाना रायगढ़ की टीम ने दुष्कर्म के एक आरोपी को महाराष्ट्र के पुणे से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है। आरोपी द्वारा विवाह का झांसा देकर युवती के साथ लंबे समय तक शारीरिक संबंध बनाने और बाद में शादी से इंकार करने का मामला सामने आया था।

READ ALSO

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

 

*विवाह का भरोसा देकर बनाया संबंध, शादी से किया इंकार*

मूलत: जशपुर जिले की 26 वर्षीय युवती चक्रधरनगर थाना क्षेत्र में रह रही थी । युवती ने दिनांक 19 अप्रैल 2026 को महिला थाना रायगढ़ में लिखित आवेदन प्रस्तुत कर बताया कि जून वर्ष 2021 में एक अनजान मोबाइल नंबर से उसकी बातचीत आनंद सिंह नामक व्यक्ति से शुरू हुई थी। बातचीत और वीडियो कॉल के दौरान आरोपी ने उससे विवाह करने का आश्वासन दिया। युवती के अनुसार दिसंबर 2024 में आरोपी रायगढ़ आया और शादी का भरोसा देकर उसके साथ शारीरिक संबंध बनाया। इसके बाद भी आरोपी कई बार रायगढ़ आकर उसके साथ संबंध बनाता रहा।

*दूसरी शादी की जानकारी मिलने पर दर्ज कराया अपराध*

पीड़िता ने बताया कि जब उसने आरोपी से विवाह करने की बात कही तो वह लगातार टालमटोल करने लगा और अंततः शादी करने से इंकार कर दिया। बाद में उसे जानकारी मिली कि आरोपी किसी अन्य युवती से विवाह करने की तैयारी कर रहा है। आवेदन के आधार पर महिला थाना रायगढ़ में आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 30/2026 धारा 69 बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

*पुणे में पतासाजी कर आरोपी को दबोचा*

प्रकरण दर्ज होने के बाद एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देश पर महिला थाना की विशेष टीम आरोपी की तलाश में महाराष्ट्र के पुणे रवाना हुई। पुलिस टीम ने तकनीकी एवं स्थानीय सूचना के आधार पर आरोपी की पतासाजी कर उसे हिरासत में लिया और रायगढ़ लेकर आई। पूछताछ में आरोपी आनंद कुमार सिंह पिता दयाशंकर सिंह, उम्र 36 वर्ष, निवासी गड़ा गौतम, थाना कप्तानगंज, जिला बस्ती (उत्तर प्रदेश), हाल मुकाम मारूजी, थाना हिजौड़ी, जिला पुणे (महाराष्ट्र) ने अपना अपराध स्वीकार किया। इसके बाद उसे विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

आरोपी की गिरफ्तारी और प्रकरण के सफल निराकरण में महिला थाना प्रभारी कुसुम कैवर्त, सहायक उप निरीक्षक सरस्वती महापात्रे, प्रधान आरक्षक राजेश उरांव, प्रधान आरक्षक संदीप भगत तथा आरक्षक राजू भगत (पुलिस लाइन) की विशेष भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस द्वारा “अभियान संवेदना” के तहत महिला अपराधों में लगातार प्रभावी कार्रवाई की जा रही है, जिससे पीड़ित महिलाओं को त्वरित न्याय दिलाया जा सके।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश* —

*“महिलाओं के सम्मान, सुरक्षा और न्याय से जुड़े मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। महिला अपराधों में त्वरित, संवेदनशील और प्रभावी कार्रवाई रायगढ़ पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
Next Post
IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, यहां जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

IND vs AFG ODI Series: भारत और अफगानिस्तान के बीच वनडे सीरीज का शेड्यूल जारी, यहां जानें कब और कहां खेले जाएंगे मुकाबले

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

Assam news: असम में बाढ़ का कहर: 810 गांव पानी में डूबे, मौतों का आंकड़ा 66 तक पहुंचा

July 26, 2026
Karnataka News: पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

Karnataka News: पत्थर की खदान में काम कर रहे मजदूरों पर चट्टान गिरी, 7 लोगों की दर्दनाक मौत

July 2, 2026
तेजस विमान हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए विंग कमांडर नमांश स्याल, मिग-21 में ली थी ट्रेनिंग

तेजस विमान हादसे में वीरगति को प्राप्त हुए विंग कमांडर नमांश स्याल, मिग-21 में ली थी ट्रेनिंग

November 21, 2025

खान-पान की चीजों से तो नहीं ब‍िगड़ रही आपकी सेहत? खरीदते समय ऐसे करें पहचान

June 23, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में 3 दिन रहेगी छुट्टी, स्कूल-कॉलेज और बैंक रहेंगे बंद
  • Amit Shah on UCC: 21 NDA शासित राज्यों में लागू होगा UCC, गृह मंत्री अमित शाह का बड़ा ऐलान
  • Chhattisgarh news: बड़ा हादसा: स्वामी आत्मानंद स्कूल में लोहे का गेट गिरने से बच्चे की मौत
  • Latest Cg News: विशेष लेख : पंचायतों की आय बढ़ाने धमतरी का नवाचार मॉडल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In