• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, September 12, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन, कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 11, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : शीघ्र ही नए स्वरूप में नजर आएगा रायगढ़ रेलवे स्टेशन, कलेक्टर ने रेलवे अधिकारियों के साथ किया सौंदर्यीकरण एवं उन्नयन कार्यों का निरीक्षण
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

रायगढ़, 11 जून 2026/ आने वाले दिनों में रायगढ़ रेलवे स्टेशन पूरी तरह नए और आकर्षक स्वरूप में नजर आएगा। यात्रियों को बेहतर सुविधाएं उपलब्ध कराने तथा स्टेशन को आधुनिक स्वरूप देने के लिए रेलवे द्वारा व्यापक स्तर पर सौंदर्यीकरण, उन्नयन एवं आधारभूत सुविधाओं के विस्तार का कार्य किया जा रहा है। इन कार्यों की प्रगति का जायजा लेने कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने आज रेलवे अधिकारियों, नगर निगम आयुक्त तथा रायगढ़ एसडीएम के साथ रेलवे स्टेशन परिसर का निरीक्षण किया।

READ ALSO

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

 

निरीक्षण के दौरान कलेक्टर ने स्टेशन भवन, मुख्य प्रवेश द्वार, पार्किंग क्षेत्र, प्रतीक्षालय, सड़क संपर्क मार्ग, जल निकासी व्यवस्था, प्रकाश व्यवस्था एवं यात्रियों के लिए विकसित की जा रही अन्य सुविधाओं का अवलोकन किया। उन्होंने रेलवे अधिकारियों को सभी निर्माण एवं विकास कार्यों को गुणवत्तापूर्ण ढंग से जुलाई माह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ रेलवे स्टेशन दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के प्रमुख और व्यस्त रेलवे स्टेशनों में से एक है। बिहार, झारखंड, ओडिशा तथा पश्चिम बंगाल से छत्तीसगढ़ आने वाले यात्रियों के लिए यह महत्वपूर्ण प्रवेश द्वार की भूमिका निभाता है। प्रतिदिन बड़ी संख्या में यात्रियों की आवाजाही को देखते हुए भारत सरकार द्वारा अमृत भारत स्टेशन योजना के तहत स्टेशन का कायाकल्प किया जा रहा है, जिससे यात्रियों को आधुनिक, सुरक्षित एवं सुविधाजनक यात्रा अनुभव प्राप्त हो सके।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने बताया कि स्टेशन के मुख्य प्रवेश द्वार को आधुनिक वास्तुशिल्प के अनुरूप नया स्वरूप दिया जा रहा है। स्टेशन परिसर में व्यवस्थित पार्किंग व्यवस्था विकसित की जा रही है, जिसमें विभिन्न श्रेणियों के वाहनों के लिए अलग-अलग पार्किंग स्थल बनाए जा रहे हैं। इसके साथ ही बुकिंग कार्यालय का उन्नयन, प्रथम एवं द्वितीय श्रेणी यात्रियों के लिए आधुनिक सुविधाओं से युक्त वेटिंग हॉल, बेहतर बैठने की व्यवस्था तथा स्वच्छ एवं सुविधाजनक यात्री सुविधाओं का विस्तार किया जा रहा है।
बरसात के मौसम में जलभराव की समस्या को ध्यान में रखते हुए प्रभावी जल निकासी व्यवस्था भी विकसित की जा रही है। मुख्य सड़क से रेलवे स्टेशन तक पहुंच मार्ग को बेहतर बनाया जा रहा है ताकि यात्रियों को आवागमन में किसी प्रकार की असुविधा न हो। स्टेशन परिसर में आकर्षक साज-सज्जा, हरित विकास, आधुनिक प्रकाश व्यवस्था तथा सौंदर्यीकरण के विभिन्न कार्य भी तेजी से किए जा रहे हैं। रेलवे अधिकारियों ने बताया कि रायगढ़ एवं बेलपहाड़ रेलवे स्टेशनों के विकास एवं उन्नयन कार्यों के लिए कुल 12 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत की गई है। इस राशि से दोनों स्टेशनों में यात्रियों की सुविधाओं के विस्तार तथा आधारभूत संरचना को मजबूत करने के लिए विभिन्न विकास कार्य संचालित किए जा रहे हैं।

 

कलेक्टर ने कहा कि रायगढ़ जिले में आने वाले यात्रियों की पहली छाप रेलवे स्टेशन से ही बनती है। इसलिए स्टेशन का विकास केवल अधोसंरचना उन्नयन तक सीमित नहीं है, बल्कि यह जिले की पहचान, छवि और यात्री सुविधाओं से भी जुड़ा हुआ विषय है। उन्होंने सभी संबंधित विभागों और रेलवे अधिकारियों को आपसी समन्वय के साथ कार्यों को निर्धारित समय सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुजरात से आए दंपती को शादी के 12 वर्षों बाद एपेक्स में मिली जुड़वां बच्चों की सौगात

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गिरोह बनाकर राहगीरों से लूटपाट करने वाले एक विधि से संघर्षरत बालक समेत 7 आरोपी गिरफ्तार

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : घरघोड़ा पुलिस की पुख्ता विवेचना पर संगठित अपराधियों को चार माह में सजा

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत अवैध शराब पर रायगढ़ पुलिस की कार्रवाई, तीन आरोपियों से 35 पाव अंग्रेजी शराब और 17 लीटर महुआ शराब जब्त

September 10, 2026
Next Post
IRCTC New Website: 15 जुलाई को लॉन्च होगी नई IRCTC वेबसाइट, रेल मंत्री ने अश्वनी वैष्णव की बड़ी घोषणा

IRCTC New Website: 15 जुलाई को लॉन्च होगी नई IRCTC वेबसाइट, रेल मंत्री ने अश्वनी वैष्णव की बड़ी घोषणा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

01 नाबालिग का शारीरिक शोषण, शिकायत पर कापू पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 2, 2026
October Bank Holidays 2025: 11 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, बैंकिंग संबंधित काम हो सकते है प्रभावित, यहां देखें पूरी लिस्ट

October Bank Holidays 2025: 18 से 27 अक्टूबर के बीच इतने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

October 16, 2025
अन्य खबर Bihar Election: बिहार Election के बाद चुनाव आयोग का बड़ा बयान, दोबारा मतदान नहीं होगा, जानें वजह

अन्य खबर Bihar Election: बिहार Election के बाद चुनाव आयोग का बड़ा बयान, दोबारा मतदान नहीं होगा, जानें वजह

November 7, 2025
वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मो

वंदे मातरम् मां भारती की साधना और आराधना की प्रेरक अभिव्यक्ति : प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मो

November 7, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ में कॉलेजों और विश्वविद्यालयों में एडमिशन की तारीख बढ़ी, जानिए कब तक ले सकेंगे दाखिला?
  • BRICS: दुनिया में व्यापारिक बाधाएं बढ़ रही हैं, तब भारत आर्थिक सेतु बना रहा’, BRICS में PM मोदी ने गिनाईं देश की उपलब्धियां
  • Cg News : विकास को गति देने छत्तीसगढ़ में भूमि उपयोग नियमों में बड़ा बदलाव
  • Chhatisgarh Samachar : प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In