• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 13, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली मासिक क्राइम समीक्षा बैठक, अपराध नियंत्रण एवं लंबित प्रकरणों के निराकरण पर दिया जोर
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*13 जून, रायगढ़* । आज दिनांक 13 जून 2026 को पुलिस नियंत्रण कक्ष रायगढ़ में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह ने जिले के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों, थाना एवं चौकी प्रभारियों तथा शाखा प्रभारियों की मासिक अपराध समीक्षा बैठक ली। बैठक में प्रशिक्षणरत उप निरीक्षक भी उपस्थित रहे।

बैठक के प्रारंभ में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने बिलासपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक द्वारा इस माह प्रस्तावित जिला निरीक्षण की जानकारी देते हुए सभी आवश्यक तैयारियां समय-सीमा में पूर्ण करने के निर्देश दिए। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों एवं रक्षित निरीक्षक, थाना प्रभारियों से कार्यस्थलों की साफ सफाई, निरीक्षण से संबंधित अभिलेखों एवं व्यवस्थाओं को अद्यतन रखने कहा।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

इसके पश्चात निर्धारित एजेंडा के अनुसार अपराध समीक्षा बैठक प्रारंभ की गई। एसएसपी ने पिछली क्राइम मीटिंग के बाद दर्ज हुए नए मामलों एवं पुराने लंबित प्रकरणों की समीक्षा की तथा गंभीर अपराधों की प्रगति की विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने लंबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण एवं गुणवत्तापूर्ण विवेचना सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिले में हो रही बाइक चोरी की घटनाओं पर चिंता व्यक्त करते हुए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने विशेष रणनीति के तहत कार्य करने की आवश्यकता बताई। उन्होंने अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, नगर पुलिस अधीक्षक, थाना साइबर एवं शहरी थाना प्रभारियों को पुराने वाहन चोरों की गतिविधियों पर लगातार निगरानी रखने, तकनीकी संसाधनों का प्रभावी उपयोग करने तथा अवैध कबाड़ कारोबार के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए।

उन्होंने कहा कि फरार आरोपियों एवं स्थायी वारंटियों की गिरफ्तारी के लिए प्रत्येक माह चलाए जा रहे विशेष अभियान को और अधिक प्रभावी बनाया जाए। थाना प्रभारियों को पहले से विस्तृत तैयारी कर आवश्यकता अनुसार अन्य जिलों एवं राज्यों में टीम भेजते हुए “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत अधिक से अधिक फरार आरोपियों एवं वारंटियों की गिरफ्तारी सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए।

महिला संबंधी अपराधों की समीक्षा के दौरान एसएसपी ने महिला थाना की कार्यप्रणाली की सराहना की और सभी थाना प्रभारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि महिला अपराधों के मामलों में किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। ऐसे मामलों में संवेदनशीलता के साथ कार्रवाई करते हुए समय-सीमा के भीतर अभियोग पत्र न्यायालय में प्रस्तुत किया जाए।

बैठक में थाना प्रभारियों को बीट आरक्षकों से नियमित फीडबैक लेने तथा बाजार क्षेत्रों में सशस्त्र जवानों की तैनाती सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। एसएसपी ने कहा कि माइनर एक्ट के तहत अधिक से अधिक कार्रवाई एवं बदमाशों की सतत जांच से अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण स्थापित किया जा सकता है। उन्होंने “ऑपरेशन आघात” के तहत अवैध शराब एवं गांजा के विरुद्ध लगातार अभियान चलाने के निर्देश भी दिए। वहीं, यातायात उप पुलिस अधीक्षक को शहर की यातायात व्यवस्था को और अधिक सुगम एवं व्यवस्थित बनाने के निर्देश दिए गए।

समीक्षा बैठक में एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने नए आपराधिक कानूनों के तहत थानों में आवश्यक रजिस्टरों का विधिवत संधारण सुनिश्चित करने को कहा। उन्होंने राजपत्रित अधिकारियों को समय-समय पर इन रजिस्टरों का निरीक्षण कर प्रविष्टियों की जांच करने के निर्देश दिए। विवेचकों को नेटग्रिड एवं काईमैक्स पोर्टल का प्रभावी उपयोग करने तथा तकनीकी समस्याएं आने पर थाना साइबर एवं सीसीटीएनएस शाखा से आवश्यक सहयोग लेने कहा गया।

को संबोधित करते हुए एसएसपी ने उन्हें प्रत्येक कार्रवाई में थाना प्रभारी एवं विवेचकों के साथ रहकर व्यवहारिक अनुभव प्राप्त करने और सीखने की ललक के साथ कार्य करने की प्रेरणा दी। क्राइम मीटिंग के पश्चात अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं डीएसपी श्री सुशांतो बनर्जी द्वारा प्रशिक्षु अधिकारियों की पृथक बैठक लेकर प्रशिक्षण की समीक्षा की गई तथा उन्हें प्रशिक्षण रोटेशन के दौरान प्रत्येक विधा में सक्रिय सहभागिता के साथ सीखने के लिए प्रोत्साहित किया गया।

बैठक में जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी, थाना एवं चौकी प्रभारी तथा संबंधित शाखाओं के प्रभारी उपस्थित रहे।

 

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
Next Post
Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नया आदेश; ऑनलाइन उपस्थिति नहीं तो रुकेगा वेतन, इस दिन से होगा लागू

Chhattisgarh today news: छत्तीसगढ़ के शिक्षकों और कर्मचारियों के लिए नया आदेश; ऑनलाइन उपस्थिति नहीं तो रुकेगा वेतन, इस दिन से होगा लागू

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : तमनार पुलिस ने उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को किया गिरफ्तार

Raigarh News : तमनार पुलिस ने उठाईगिरी के फरार मास्टरमाइंड हरि उर्फ विशाल नट को किया गिरफ्तार

July 5, 2026
Aadhaar Card New Rule: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 31 दिसंबर तक फ्री में निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो देने होंगे इतने रुपये

Aadhaar Card New Rule: आधार कार्ड धारकों के लिए बड़ी खुशखबरी! अब 31 दिसंबर तक फ्री में निपटा लें यह जरूरी काम, नहीं तो देने होंगे इतने रुपये

July 14, 2026
EPFO New Rule: 1 मई से बदल जाएंगे EPFO से पैसा न‍िकालने के न‍ियम, UPI के जरिए सीधे खाते में आएगा पैसा

EPFO: EPFO की ऑनलाइन सेवाएं अस्थायी रूप से बंद ,PF क्लेम भी नहीं कर पाएंगे जमा – जानें क्या है कारण

June 30, 2026
LIC: LIC का 1 पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

LIC: LIC का 1 पर 1 शेयर फ्री देने का ऐलान, जानें रिकॉर्ड डेट

May 26, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In