• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 24, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : जमीन विवाद में घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपी गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

24 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर लैलूंगा पुलिस ने जमीन विवाद को लेकर घर में घुसकर मारपीट, तोड़फोड़ और बलवा करने वाले 9 आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा है।

READ ALSO

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

 

घटना को लेकर ग्राम बरखोरिया निवासी प्रार्थिया पुष्पा यादव पति टिकेश्वर यादव (35 वर्ष) ने 22 जून को थाना लैलूंगा में रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी उनके परिवार द्वारा कब्जे की कृषि भूमि में धान की बुआई की गई थी। दोपहर करीब 2 बजे कृष्णा यादव, लिंगराज यादव, जागेश्वर यादव, हलधर यादव, पूर्णचंद्र चौबे, बसंत यादव, विनेश यादव उर्फ बबलू, रघुवीर टंडन, सूरज ओगरे और संजय बरेठ एक राय होकर खेत में जबरन जोताई एवं धान बुआई करने लगे। विरोध करने पर सभी आरोपित प्रार्थिया के घर और आंगन में घुस गए तथा छप्पर और घरेलू सामान में तोड़फोड़ कर गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी देकर मारपीट की।
रिपोर्ट पर थाना लैलूंगा में अपराध क्रमांक 202/2026 धारा 296, 115(2), 351(3), 190, 191(2), 333 एवं 324(4) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

*एसएसपी के निर्देश पर तत्काल कार्रवाई, 9 आरोपी गिरफ्तार*

घटना की जानकारी वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के संज्ञान में आने पर थाना प्रभारी लैलूंगा को आरोपियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई के निर्देश दिए गए। थाना प्रभारी उप निरीक्षक गिरधारी साव द्वारा टीम के साथ आरोपियों की पतासाजी कर उन्हें हिरासत में लिया गया। पूछताछ में आरोपियों ने घटना कारित करना स्वीकार किया।
आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त काले रंग का केटा वाहन क्रमांक CG-11-AN-0911 तथा मारपीट में प्रयुक्त डंडा जब्त किया गया। पर्याप्त साक्ष्य पाए जाने पर सभी नौ आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी* :-
1. कृष्ण कुमार यादव उर्फ कृष्णा यादव (30 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़।
2. जागेश्वर यादव (36 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर।
3. हलधर यादव (55 वर्ष) निवासी ग्राम महेशपुर, थाना बागबहार, जिला जशपुर।
4. पूर्णचंद्र चौबे (48 वर्ष) निवासी ग्राम लाखा, थाना कोतवाली, रायगढ़।
5. बसंत यादव (20 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा।
6. विनेश यादव उर्फ बबलू यादव (19 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
7. रघुवीर टंडन उर्फ रघु टंडन (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।
8. सूरज ओगरे (21 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 02, घरघोड़ा।
9. संजय बरेठ (26 वर्ष) निवासी ग्राम कृष्णापुर, थाना कोतरारोड़।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का सख्त संदेश*—

*“जमीन विवाद अथवा किसी भी अन्य कारण से कानून अपने हाथ में लेने वालों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस कठोर कार्रवाई करेगी। मारपीट, बलवा, घर में घुसकर तोड़फोड़ और शांति भंग करने जैसी घटनाओं को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। आमजन विवादों का समाधान कानून और प्रशासनिक प्रक्रिया के माध्यम से करें ।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, खनिज विभाग ने ठोका 80 हजार का जुर्माना

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में कापू पुलिस की कार्रवाई, पण्डो जनजाति की भूमि फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम कराने का आरोपी सुखन राठिया गिरफ्तार

October 1, 2026
Next Post
वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

वीरांगना रानी दुर्गावती का शौर्य और बलिदान राष्ट्र की प्रेरणा का अमर स्रोत : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CNG PNG Price Cut: आम आदमी को बड़ी राहत! 1 जनवरी से CNG aur PNG कीमतों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए रेट में आएगी कितनी कमी

CNG PNG Price Cut: आम आदमी को बड़ी राहत! 1 जनवरी से CNG aur PNG कीमतों में होगा बड़ा बदलाव, जानिए रेट में आएगी कितनी कमी

December 17, 2025
तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान’, जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें

तमिलनाडु में NDA सरकार का अनुमान’, जानें MATRIZE-IANS ओपिनियन पोल ने किस पार्टी को दी कितनी सीटें

March 15, 2026
मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर! दिसंबर में टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ बढ़ाने की तैयारी…फिर महंगे होंगे रिचार्ज प्लान

मोबाइल यूजर्स के लिए बुरी खबर! दिसंबर में टेलीकॉम कंपनियों की टैरिफ बढ़ाने की तैयारी…फिर महंगे होंगे रिचार्ज प्लान

December 10, 2025
Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर दागे बंकर-बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

Middle East Conflict: अमेरिका ने ईरान के इस्फहान पर दागे बंकर-बस्टर बम, ट्रंप ने शेयर किया खौफनाक वीडियो

March 31, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल
  • Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र
  • Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त
  • AC TV Firdge Price Hike:आज से महंगा हुआ AC, TV और फ्रिज समेत कई घरेलू उपकरण! खरीदने से पहले जानें कितना बढ़ेगा आपका खर्च?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In