• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 1, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ और चौकी खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 131 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 24, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ और चौकी खरसिया पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, 131 लीटर से अधिक अवैध शराब जब्त
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*24 जून, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में चलाए जा रहे “ऑपरेशन आघात” के तहत कल दिनांक 23/06/2026 को थाना छाल, तमनार, चक्रधरनगर, कोतरारोड़ एवं चौकी खरसिया पुलिस द्वारा अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर *कुल 131 लीटर से अधिक अवैध महुआ, देशी एवं अंग्रेजी शराब जब्त* की गई है। कार्रवाई में कुल 7 आरोपियों के विरुद्ध आबकारी अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर वैधानिक कार्रवाई की गई है।

READ ALSO

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

 

🔹 *छाल पुलिस की दोहरी कार्रवाई, 65 लीटर महुआ शराब बरामद*

थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान के नेतृत्व में छाल पुलिस द्वारा कल दो बड़ी शराब रेड कार्रवाई की गई । पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हाटी रेलवे पुल के पास सियान सिंह राठिया अवैध महुआ शराब बिक्री के लिए रखे हुए है। पुलिस ने दबिश देकर आरोपी सियान सिंह राठिया (65 वर्ष) निवासी ग्राम हाटी के कब्जे से 25 लीटर महुआ शराब, जिसकी कीमत लगभग ₹5,000 है, जब्त कर धारा 34(2), 59(क) आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की।

इसी प्रकार दूसरी कार्रवाई में ग्राम खर्रा कटेलपारा निवासी हिरमेत बाई धनवार (40 वर्ष) को घर के पास शराब बेचते पकड़ा गया। आरोपिया के कब्जे से 40 लीटर महुआ शराब एवं बिक्री रकम ₹170 बरामद कर जब्त की गई। आरोपिया के विरुद्ध भी आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *तमनार पुलिस ने खुरूसलेगा में दबिश देकर 22 लीटर महुआ शराब जब्त की*

थाना प्रभारी तमनार निरीक्षक प्रशांत राव को सूचना मिली थी कि ग्राम खुरूसलेगा में कार्तिक टोप्पो अवैध शराब बिक्री कर रहा है। पुलिस टीम द्वारा दबिश देकर आरोपी कार्तिक टोप्पो (43 वर्ष) के कब्जे से 22 लीटर हाथ भट्ठी निर्मित महुआ शराब बरामद की गई। आरोपी के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *चक्रधरनगर पुलिस की रेड कार्रवाई, 20 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार*

थाना प्रभारी निरीक्षक राकेश मिश्रा को मिली सूचना पर ग्राम सियारपाली में दबिश देकर राजकुमारी चौहान (40 वर्ष) को गिरफ्तार किया गया। महिला के कब्जे से बिक्री के लिए रखी गई 20 लीटर कच्ची महुआ शराब बरामद की गई। आरोपिया के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *कोतरारोड़ पुलिस ने ठेले से देशी और अंग्रेजी शराब जब्त की*

थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य सिंह के नेतृत्व में कल कोतरारोड़ पुलिस द्वारा खैरपुर जिंदल पार्किंग रोड किनारे ठेले में शराब बेच रही सोहरी देवी चौधरी (40 वर्ष) निवासी गोरखा पतरापाली को पुलिस ने गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से 20 पाव देशी प्लेन शराब तथा 8 पाव अंग्रेजी शराब कुल 5.040 लीटर शराब जब्त कर आबकारी एक्ट के तहत कार्रवाई की गई।

🔹 *चौकी खरसिया पुलिस की बैक-टू-बैक कार्रवाई, दो वाहन भी जब्त*

चौकी प्रभारी खरसिया निरीक्षक त्रिनाथ त्रिपाठी के नेतृत्व में पहली कार्रवाई में पुलिस ने हमालपारा बस स्टैंड के पास एक स्कूटी सवार को पकड़ा। आरोपी ने अपना नाम मोहन सिंह सिदार बताया, लेकिन आधार कार्ड की जांच में उसकी वास्तविक पहचान योगेश सिदार (35 वर्ष) निवासी गोरखा वार्ड क्रमांक-43, रायगढ़ के रूप में हुई। आरोपी के कब्जे से 9 लीटर 50 मिलीलीटर बीयर, देशी एवं अंग्रेजी शराब तथा बिना नंबर की होंडा एक्टिवा स्कूटी जब्त की गई। आरोपी द्वारा फर्जी नाम बताकर पुलिस को गुमराह करने का प्रयास भी सामने आया।
दूसरी कार्रवाई में ग्राम खोरसीपाली निवासी देवकुमार यादव (25 वर्ष) के कब्जे से 10 लीटर कच्ची महुआ शराब एवं घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल क्रमांक CG-13-AP-6121 जब्त की गई। दोनों आरोपियों के विरुद्ध धारा 34(2), 59(क) आबकारी अधिनियम के तहत कार्रवाई की गई।

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*“ऑपरेशन आघात के तहत जिले में नशे के कारोबारियों और अवैध शराब विक्रेताओं के विरुद्ध लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। समाज को नशामुक्त बनाने के लिए पुलिस की कार्रवाई आगे भी निरंतर जारी रहेगी और इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पार्षद अनुपमा शाखा यादव ने रामलीला मैदान की सफाई के लिए आयुक्त को लिखा पत्र

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : साइबर जागृति अभियान में रायगढ़ पुलिस की अभिनव पहल को देश-विदेश से मिला प्रतिसाद, लघु फिल्म प्रतियोगिता में 162 प्रविष्टियाँ प्राप्त

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पेट्रोल-डीजल पंपों पर मिलेंगी उच्च गुणवत्तापूर्ण नागरिक सुविधाएं

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : बांके बिहारी उद्योग में 102 घनमीटर रेत का भंडारण पकड़ा, खनिज विभाग ने ठोका 80 हजार का जुर्माना

October 1, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जनरल स्टोर का शटर तोड़कर चोरी करने वाले 2 नाबालिग समेत 3 आरोपी गिरफ्तार

October 1, 2026
Next Post
महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर और चीज पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग, विधानसभा में हुई चर्चा; जानें किसने क्या कहा

महाराष्ट्र में एनालॉग पनीर और चीज पर प्रतिबंध लगाने की उठी मांग, विधानसभा में हुई चर्चा; जानें किसने क्या कहा

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Delhi Property Dealer Murder: प्रॉपर्टी डीलर की गोली मारकर हत्या, जिम के बाहर वारदात; कई बार मिली थी जान से मारने की धमकी

September 3, 2026
WhatsApp New Year 2026 Update: नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

WhatsApp New Year 2026 Update: नए साल में WhatsApp लाया शानदार फीचर, Animated Stickers, Status और Video से अपनों को करें Wish

December 31, 2025
Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

November 13, 2025
bank fd rates: FD कराने वालों को झटका, इस सरकारी बैंक ने घटाया ब्याज, चेक करें नया रेट

bank fd rates: FD कराने वालों को झटका, इस सरकारी बैंक ने घटाया ब्याज, चेक करें नया रेट

November 2, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • SBI: 3 अक्टूबर को SBI का बंद रहेगी UPI सर्विस, लेनदेन में रुकावट, जान लें समय
  • Raigarh Beach Accident: बड़ा हादसा, पिकनिक मनाने आए 8 छात्रों की डूबने से मौत
  • Raigarh News : रायगढ़ राजा से हुए अनुबंध बंगाल-नागपुर रेल की स्थापना में की शर्तों का पालन हो
  • CBSE Board Exam 2027: CBSE Board 10वीं, 12वीं के टाइम टेबल को लेकर आया अपडेट, जानिए कब आएगा टाइम टेबल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In