• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 17, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 2, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट” में रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता, मानव तस्करी के 4 वर्ष से फरार आरोपी को जशपुर से किया गिरफ्तार
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*02 जुलाई, रायगढ़।* वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर जिले में फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे *“ऑपरेशन क्लीन हंट”* के तहत धरमजयगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। मानव तस्करी के गंभीर प्रकरण में लगभग चार वर्ष से फरार चल रहे आरोपी *रामा चौहान* को जिला जशपुर के ग्राम जोराडोल से गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

READ ALSO

Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

 

जानकारी के अनुसार दिनांक 28 जून 2022 को थाना धरमजयगढ़ में एक 17 वर्षीय बालिका के गुम होने की रिपोर्ट उसके पिता द्वारा दर्ज कराई गई थी। रिपोर्ट में बताया गया था कि बालिका 23 जून 2022 की शाम घर से बिना बताए कहीं चली गई थी। परिजनों द्वारा रिश्तेदारों एवं आसपास के क्षेत्रों में तलाश करने के बाद भी उसका पता नहीं चलने पर अज्ञात व्यक्ति द्वारा बहला-फुसलाकर ले जाने की आशंका व्यक्त करते हुए थाना धरमजयगढ़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। इस पर *अपराध क्रमांक 109/2022* दर्ज कर विवेचना प्रारंभ की गई।

विवेचना के दौरान अपहृत बालिका को मध्यप्रदेश के अनुपपुर में रेलवे सुरक्षा बल (RPF) द्वारा ट्रेन में दो संदिग्ध व्यक्तियों *हीरालाल चौहान एवं देवलाल तिग्गा* के साथ बरामद किया गया। सूचना मिलने पर धरमजयगढ़ पुलिस ने बालिका को सुरक्षित दस्तयाब किया। पूछताछ एवं विवेचना में सामने आया कि आरोपीगण ने अपने अन्य साथियों *रामपाल यादव एवं रामा चौहान* के साथ मिलकर बालिका को बहला-फुसलाकर राजस्थान ले जाकर शादी कराने के नाम पर *₹20,000 में बेचने की साजिश* रची थी। प्रकरण में साक्ष्यों के आधार पर मानव तस्करी सहित अन्य गंभीर धाराएं 343,365,370,370 (ए), 120 (बी) भा.द.वि.
जोड़ी गईं।

इस मामले में वर्ष 2022 में ही आरोपी *हीरालाल चौहान, देवलाल तिग्गा एवं रामपाल यादव* को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था, जबकि आरोपी *रामा चौहान* लगातार फरार चल रहा था। उसके विरुद्ध धारा 173(8) CrPC के तहत न्यायालय में गिरफ्तारी शेष अभियोग पत्र भी प्रस्तुत किया गया था।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन पर *“ऑपरेशन क्लीन हंट”* के तहत फरार आरोपियों की लगातार तलाश के दौरान धरमजयगढ़ पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी रामा चौहान अपने गृहग्राम *जोराडोल, जिला जशपुर* आया हुआ है। सूचना पर थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल दबिश देकर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपराध स्वीकार किया, जिसके बाद उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया।

*गिरफ्तार आरोपी :*
रामा चौहान पिता शिवनंदन चौहान, उम्र 35 वर्ष, निवासी ग्राम जोराडोल, थाना पत्थलगांव, जिला जशपुर (छत्तीसगढ़)।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन एवं एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्दांत तिवारी के सुपरविजन पर संपूर्ण कार्रवाई में थाना प्रभारी धरमजयगढ़ निरीक्षक राजेश जांगड़े, एएसआई मंजु मिश्रा, महिला आरक्षक सोनम भगत, आरक्षक अलेक्सियुस एक्का की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*—

*”मानव तस्करी जैसे जघन्य अपराधों में शामिल किसी भी आरोपी को कानून से बचने नहीं दिया जाएगा। ऑपरेशन क्लीन हंट में वर्षों से फरार अपराधियों की भी लगातार तलाश कर उन्हें गिरफ्तार किया जा रहा है। रायगढ़ पुलिस ऐसे अपराधों के विरुद्ध पूरी गंभीरता और कठोरता से कार्रवाई जारी रखेगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जमीन विवाद में पडोसी ने वृद्ध पर चाकू से किया हमला, चक्रधरनगर पुलिस ने 24 घंटे के भीतर आरोपी को किया गिरफ्तार

October 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
Next Post
755 करोड़ की चांपा-कोरबा तीसरी लाइन को अनुमति मिलने पर बोले साय, देश की ऊर्जा सुरक्षा को मिलेगी नई शक्ति

समर्पण, अनुशासन और निरंतर परिश्रम से हर लक्ष्य हासिल किया जा सकता है : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, अब टॉप की कुर्सी पर भी खतरा

आयरलैंड से हार के बाद टीम इंडिया को आईसीसी रैंकिंग में भी नुकसान, अब टॉप की कुर्सी पर भी खतरा

June 29, 2026

होम आइसोलेटेड मरीजों के लिए दिशा निर्देश…जल्द रिकवरी के लिए गाइडलाइन्स का करें पूर्णत: पालन

May 5, 2021
ऑनलाइन गेमिंग पर ‘सुप्रीम’ फैसला, दांव पर लगा पैसा माना जाएगा जुआ, देना होगा GST

ऑनलाइन गेमिंग पर ‘सुप्रीम’ फैसला, दांव पर लगा पैसा माना जाएगा जुआ, देना होगा GST

May 27, 2026
इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूस्खलन। 21 लोगों की मौत। पढ़िए पूरी खबर।

इंडोनेशिया के जावा द्वीप में भूस्खलन। 21 लोगों की मौत। पढ़िए पूरी खबर।

January 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की संवेदनशील पहल से माताओं को मिल रहा आर्थिक संबल, बच्चों की पढ़ाई के सपनों को मिल रही नई उड़ान
  • Latest Cg News : विशेष लेख : सेवा के 25 वर्ष: जनकल्याण, सुशासन और विकसित भारत के संकल्प की प्रेरक यात्रा
  • Chhatisgarh Samachar : सेवा की कहानी: मुख्यमंत्री निर्माण श्रमिक पेंशन सहायता योजना से युवराज और चौतराम को हर माह मिल रही 1500 रुपए की पेंशन
  • Raigarh News : नई औद्योगिक नीति सिर्फ कागजों पर,औद्योगिक नगरी रायगढ़ में जमीन पर युवाओं के साथ धोखा -राकेश पाण्डेय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In