• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 11, 2025
in छत्तीसगढ़
हमारी सरकार सुशासन और पारदर्शिता के प्रति प्रतिबद्ध – मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय आज रायगढ़ जिले के लैलूंगा विकासखंड के ग्राम झगरपुर में कोलता समाज द्वारा आयोजित श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर प्राण प्रतिष्ठा महोत्सव में शामिल हुए। कार्यक्रम का आयोजन स्वामी आत्मानंद शासकीय हिंदी माध्यम उच्चतर माध्यमिक विद्यालय झगरपुर परिसर में किया गया, जहाँ समाज के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का पारंपरिक गजमाला पहनाकर और तिलक लगाकर आत्मीय स्वागत किया।

मुख्यमंत्री श्री साय ने श्री श्री रणेश्वर रामचंडी मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर माता रामचंडी के चरणों में पूजा-अर्चना की और प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि तथा खुशहाली की कामना की। उन्होंने कहा कि झगरपुर की इस पावन भूमि पर आकर उन्हें आत्मिक शांति का अनुभव हुआ है। यह मंदिर न केवल श्रद्धा का प्रतीक है, बल्कि समाज की सांस्कृतिक चेतना और एकता का भी सशक्त प्रतीक है। मुख्यमंत्री ने कहा कि भारत की आत्मा उसकी संस्कृति और परंपराओं में बसती है। जहां नारी का सम्मान होता है, वहीं ईश्वर का वास होता है। उन्होंने माता-पिता को सच्चा ईश्वर बताते हुए कहा कि यदि माता-पिता प्रसन्न हैं तो सभी देवी-देवता प्रसन्न रहते हैं। मुख्यमंत्री ने सभी से अपने घर के बड़ों के प्रति सम्मान और सेवा-भाव बनाए रखने का आग्रह किया।

READ ALSO

CG Pensioners Arrear: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर

Chhattisgarh news: नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-चुनावों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि राज्य सरकार सुशासन, पारदर्शिता और विकास के संकल्प के साथ कार्य कर रही है। इसके लिए ई-गवर्नेंस की शुरुआत हो चुकी है तथा भ्रष्टाचार के खिलाफ सतत कार्रवाई की जा रही है। उन्होंने बताया कि सरकार बनने के 18 से 19 माह के भीतर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी की अधिकांश गारंटियों को पूरा किया गया है। किसानों को दो वर्षों का बकाया बोनस दिया गया, धान खरीदी की सीमा 15 क्विंटल से बढ़ाकर 21 क्विंटल प्रति एकड़ की गई, और समर्थन मूल्य 3100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया।

उन्होंने कहा कि महतारी वंदन योजना के तहत महिलाओं को प्रति माह 1,000 रुपए की सहायता दी जा रही है। 18 लाख प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत स्वीकृत किए गए हैं। भूमिहीन मजदूर सहायता योजना, तेंदूपत्ता खरीदी 5,500 रुपए प्रति मानक बोरा, रामलला दर्शन योजना और मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना जैसी योजनाएं जनहित में संचालित की जा रही हैं।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि छत्तीसगढ़ संसाधनों से समृद्ध राज्य है, और जनसहयोग तथा संसाधनों के सही उपयोग से हम विकास के नए अध्याय लिख रहे हैं। ‘छत्तीसगढ़िया सबले बढ़िया’ यह केवल नारा नहीं, बल्कि हमारी कार्यसंस्कृति है।

मुख्यमंत्री श्री साय ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी ने आज 35,440 करोड़ रुपए के परिव्यय वाली दो प्रमुख योजनाओं – प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना और दलहन क्षेत्र में आत्मनिर्भरता मिशन – का शुभारंभ किया है। यह योजनाएं देश के किसानों की आय बढ़ाने और कृषि क्षेत्र को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में ऐतिहासिक कदम हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में सिंचाई सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण, कृषि उत्पादन वृद्धि और ग्रामीण समृद्धि के लिए सतत प्रयास जारी हैं। उन्होंने बताया कि भूमि रजिस्ट्री व्यवस्था में सुधार कर शासन प्रणाली में नई पारदर्शिता और जवाबदेही लाई गई है। उन्होंने कहा कि हमारा उद्देश्य केवल योजनाएं बनाना नहीं, बल्कि उनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुँचाना है। जनता का विश्वास ही हमारी सबसे बड़ी पूंजी है।

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय ने झगरपुर में सामुदायिक भवन निर्माण के लिए 25 लाख रुपए, विकासखंड मुख्यालय लैलूंगा में कोलता समाज हेतु सामुदायिक भवन के लिए 25 लाख रुपए, कुंजारा–तोलगे–मिलूपारा मार्ग निर्माण के लिए 50 करोड़ रुपए, वार्ड क्रमांक 5 पटेलपारा के बीच नदी में स्टॉप डैम कम कॉजवे निर्माण हेतु 2.5 करोड़ रुपए, लैलूंगा–कुंजारा से गमेकेला में खारुन नदी पुलिया निर्माण के लिए 10 करोड़ रुपए और वार्ड क्रमांक 11 में शासकीय कन्या हाईस्कूल के नवीन भवन निर्माण की घोषणा की। मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकार समाज के हर वर्ग के कल्याण के लिए समर्पित है। कोलता समाज का आशीर्वाद और सहयोग सदैव प्रेरणास्रोत रहा है।

वित्त मंत्री श्री ओ. पी. चौधरी ने कहा कि प्रदेश का सौभाग्य है कि उसे ऐसे जनसेवक का नेतृत्व प्राप्त है जो प्रत्येक वर्ग के कल्याण के लिए निरंतर कार्य कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री ने पदभार ग्रहण करने के मात्र 12 दिन बाद ही 13 लाख किसानों को 3,716 करोड़ रुपए बोनस का भुगतान कर दिया। धान खरीदी की सीमा 21 क्विंटल प्रति एकड़ और मूल्य 3,100 रुपए प्रति क्विंटल निर्धारित किया गया। प्रदेश में 18 लाख से अधिक गरीब परिवारों को प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत लाभ दिया जा रहा है।

वित्त मंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ माता कौशल्या की भूमि है और प्रभु श्रीराम इस धरती के भांजा हैं। यही हमारी सांस्कृतिक पहचान और गर्व है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री श्री साय का ध्यान प्रदेश के प्रत्येक क्षेत्र के सर्वांगीण विकास पर केंद्रित है। लैलूंगा और आसपास के क्षेत्रों की आवश्यकताओं से मुख्यमंत्री पूर्णतः अवगत हैं, और क्षेत्र के विकास से जुड़े सभी कार्य चरणबद्ध रूप से पूरे किए जाएंगे।

कार्यक्रम का स्वागत उद्बोधन जिला पंचायत सदस्य श्री बृजेश गुप्ता ने किया, जिन्होंने कोलता समाज की ऐतिहासिक परंपराओं और 120 उपजातियों की एकता पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम के समापन पर श्री रत्थूलाल गुप्ता ने मुख्यमंत्री एवं सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया।

कार्यक्रम में लोकसभा सांसद श्री राधेश्याम राठिया, पूर्व विधायक श्री सत्यानंद राठिया, श्रीमती सुनीति राठिया, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्री दीपक सिदार, श्रीमती ज्योति भगत, समाजसेवी श्री अमर अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, गुरुपाल भल्ला, श्रीकांत सोमावर, अरुण कातोरे, जतिन साव, विनय साव सहित अनेक जनप्रतिनिधि, समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित थे।

Related Posts

CG Pensioners Arrear: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर
छत्तीसगढ़

CG Pensioners Arrear: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर

May 9, 2026
Chhattisgarh news: नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-चुनावों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: नगरीय निकायों एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के लिए उप-चुनावों का ऐलान, यहां देखें शेड्यूल

May 9, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय से भारतीय रेडक्रास सोसायटी के पदाधिकारियों ने की सौजन्य भेंट

May 8, 2026
Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ की 35 लड़कियां को नौकरी का झांसा देकर झारखंड में बंधक, वीडियो मैसेज से मचा हड़कंप

May 8, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण
छत्तीसगढ़

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के नेतृत्व में सड़क अधोसंरचना को मजबूती, कांसाबेल-बगीचा मार्ग उन्नयन कार्य की निविदा प्रक्रिया पूर्ण

May 8, 2026
बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’
छत्तीसगढ़

बस्तर का वेस्ट-अब बनेगा बेस्ट’ : ’छिंद के बीजों से तैयार होगी कैफीन मुक्त हर्बल कॉफी’

May 8, 2026
Next Post
Raigarh Today News: NTPC में फिर शुरू हुआ फ्लाई एश का खेल चेहरे बदले पर तरीका वही जीपीएस निकालकर गाड़ियां कर रहीं अवैध डंपिंग, नया सिंडीकेट सक्रिय

Raigarh Today News: NTPC में फिर शुरू हुआ फ्लाई एश का खेल चेहरे बदले पर तरीका वही जीपीएस निकालकर गाड़ियां कर रहीं अवैध डंपिंग, नया सिंडीकेट सक्रिय

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Special Intensive Revision SIR: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया.. 7 फरवरी को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

Special Intensive Revision SIR: छत्तीसगढ़ में आज से शुरू होगी SIR की प्रक्रिया.. 7 फरवरी को आएगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 4, 2025
आर्मी कैंप में लगी भीषण आग। आग के लपेट में जला स्टोक का समान..

आर्मी कैंप में लगी भीषण आग। आग के लपेट में जला स्टोक का समान..

January 2, 2026
Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 14 नए IPO, फटाफट चेक करें किसका GMP उड़ा रहा गर्दा

Upcoming IPO Next Week: अगले हफ्ते खुलने जा रहे 14 नए IPO, फटाफट चेक करें किसका GMP उड़ा रहा गर्दा

November 30, 2025

MP Board 10th, 12th Result 2022: एमपी बोर्ड किसी भी समय जारी कर सकता है 10वीं, 12वीं का परिणाम, मेरिट लिस्‍ट भी होगी जारी

April 29, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • IPL 2026: ऑरेंज और पर्पल कैप की जंग हुई रोमांचक, वैभव सूर्यवंशी और कगिसो रबाडा कर सकते हैं कमाल
  • Bank Holiday on 9 May: आज 9 मई 2026 को बैंक खुले हैं या बंद? घर से निकलने से पहले फटाफट चेक करें बैंक की छुट्टियों की पूरी लिस्ट
  • BSNL: साल भर रिचार्ज की टेंशन खत्म, BSNL ने लॉन्च किया 365 दिन वाला सस्ता प्लान, अनलिमिटेड कॉल के साथ मिलेगा बहत कुछ
  • CG Pensioners Arrear: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट का बड़ा फैसला: पेंशनर्स को मिलेगा 6 वें और 7 वें वेतन का बकाया एरियर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In