• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, August 30, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 14, 2026
in रायगढ़
Raigarh News: ऑपरेशन क्लीन हंट : चक्रधरनगर पुलिस ने 21 चोरी की बाइक के साथ अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का किया पर्दाफाश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

*14 जुलाई, रायगढ़* । वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी एवं नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा के मार्गदर्शन में ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत थाना चक्रधरनगर पुलिस ने अंतरजिला वाहन चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए करीब 9 लाख रुपये कीमत की 21 चोरी की मोटरसाइकिलें बरामद कर पांच शातिर आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से रायगढ़ सहित कोरबा, सक्ती एवं ओडिशा के विभिन्न क्षेत्रों से चोरी की गई मोटरसाइकिलें बरामद की हैं। मामले में दो अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : कोतरारोड में मामूली कहासुनी के बाद पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, आरोपी पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

 

संपत्ति संबंधी अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाने के लिए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह द्वारा सभी थाना एवं चौकी प्रभारियों को वाहन चोरी के मामलों को प्राथमिकता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में 11 जुलाई 2026 को कमला नेहरू गार्डन के सामने से चोरी हुई हीरो स्प्लेंडर क्रमांक CG-11-AM-7998 के प्रकरण की विवेचना के दौरान नगर पुलिस अधीक्षक श्री मयंक मिश्रा ने थाना चक्रधरनगर पुलिस को मुखबिर तंत्र सक्रिय कर वाहन चोरों की पतासाजी के निर्देश दिए।

विवेचना के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि दो संदिग्ध युवक मेडिकल कॉलेज रोड पर चोरी की मोटर साइकिल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे हैं। सूचना मिलते ही थाना चक्रधरनगर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर दोनों संदिग्धों को घेराबंदी कर पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने अपना नाम अनिल मिश्रा एवं अमृत बहादुर बताया। मोटरसाइकिल के संबंध में पूछताछ करने पर दोनों ने अपने साथियों बोलो निषाद, चंद्रकुमार तिवारी और चंदन राय के साथ मिलकर चोरी की मोटरसाइकिलें बेचने के लिए ग्राहक तलाशना स्वीकार किया। सूचना मिलते ही पुलिस ने त्वरित छापेमारी कर नेहरू गार्डन के पास संदिग्ध अवस्था में घूम रहे तीनों आरोपियों को भी गिरफ्तार कर लिया।

थाना परिसर में गवाहों की उपस्थिति में आरोपियों से पृथक-पृथक पूछताछ कर मेमोरेंडम कथन लिया गया। पूछताछ में सभी आरोपियों ने रायगढ़, कोरबा, सक्ती जिले के डभरा एवं मालखरौदा क्षेत्र, ओडिशा के बरगढ़ तथा अन्य सीमावर्ती क्षेत्रों से संगठित तरीके से मोटरसाइकिल चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने चोरी की गई मोटरसाइकिलों को आपस में बांटकर अलग-अलग स्थानों पर छिपा रखा था। आरोपियों के मेमोरेंडम के आधार पर अनिल मिश्रा के कब्जे से 10, अमृत बहादुर से 2, बोलो निषाद से 5 तथा चंद्रकुमार तिवारी से 4 मोटरसाइकिलें, कुल 21 चोरी की बाइक बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत लगभग ₹9 लाख है।

🔹 *वाहन चोरी की शिकायत से शुरू हुई जांच*

प्रकरण की शुरुआत प्रार्थी घनाउ खरे, निवासी पेंड्रावन, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़ की रिपोर्ट से हुई थी। प्रार्थी ने बताया था कि वह 27 दिसंबर 2025 को अपने कार्य से रायगढ़ आया था और शाम करीब 6 बजे कमला नेहरू पार्क के सामने अपनी हीरो स्प्लेंडर मोटरसाइकिल क्रमांक CG-11-AM-7998 खड़ी कर पार्क के भीतर चला गया। लगभग आधे घंटे बाद लौटने पर उसकी मोटरसाइकिल गायब मिली। रिपोर्ट पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 339/2026 के तहत धारा 303(2) भारतीय न्याय संहिता (BNS) में अपराध दर्ज कर विवेचना की जा रही थी।

जांच के दौरान यह भी सामने आया कि आरोपी संगठित गिरोह के रूप में लगातार वाहन चोरी की वारदातों को अंजाम दे रहे थे। इसलिए प्रकरण में धारा 112(2) एवं 3(5) भारतीय न्याय संहिता (BNS) के तहत संगठित अपराध की धाराएं भी जोड़ी गईं। गिरफ्तार *आरोपियों में अनिल मिश्रा (38 वर्ष), निवासी मिठ्ठूमूड़ा रायगढ़, बोलो निषाद (38 वर्ष), निवासी बड़े मानिकपुर, जिला सारंगढ़-बिलाईगढ़, अमृत बहादुर (37 वर्ष), निवासी रैरूंमा, धरमजयगढ़, चंद्रकुमार तिवारी (37 वर्ष), निवासी राधापुर, जिला सक्ती तथा चंदन राय (24 वर्ष), निवासी आईटीआई कॉलोनी, अंबेडकर आवास, रायगढ़* शामिल हैं। सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

पूछताछ में आरोपियों ने अपने दो अन्य साथियों के नाम भी बताए हैं, जो वर्तमान में फरार हैं। उनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है। जांच में यह भी सामने आया कि गिरफ्तार आरोपी अनिल मिश्रा एवं चंदन राय का पूर्व आपराधिक रिकॉर्ड है। चंदन राय वर्ष 2015 से वाहन चोरी के मामलों में संलिप्त रहा है, जबकि अनिल मिश्रा के विरुद्ध भी पूर्व में बाइक चोरी के कई अपराध दर्ज हैं।

आरोपियों ने पूछताछ में वाहन चोरी का अपना तरीका भी बताया। वे भीड़भाड़ वाले स्थानों की रेकी कर विशेष रूप से कमला नेहरू पार्क जैसे क्षेत्रों को निशाना बनाते थे। इसके अलावा रायगढ़ शहर के कोतवाली क्षेत्र से दो तथा छाल क्षेत्र से एक मोटरसाइकिल चोरी करना भी स्वीकार किया है। गिरोह मुख्य रूप से हीरो स्प्लेंडर एवं एचएफ डीलक्स जैसी मोटरसाइकिलों को निशाना बनाता था और लॉक तोड़कर वाहन चोरी कर उन्हें अन्य जिलों एवं राज्यों में बेच देता था।

इस उल्लेखनीय कार्रवाई में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, प्रशिक्षु उप निरीक्षक सिद्धांत येरेवार, सहायक उप निरीक्षक आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, प्रधान आरक्षक बालचंद राव, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी, चंद्र कुमार बंजारे, जितेंद्र कुर्रे, विक्रम सिंह, मिनकेतन पटेल एवं संदीप कौशिक की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”वाहन चोरी जैसे संगठित अपराधों में शामिल गिरोहों के विरुद्ध रायगढ़ पुलिस लगातार अभियान चला रही है। चोरी की संपत्ति बरामद कर अपराधियों को कानून के कठघरे तक पहुंचाना हमारी प्राथमिकता है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : कोतरारोड में मामूली कहासुनी के बाद पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, आरोपी पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज

August 30, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

August 29, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चावल का आबंटन रुके तो पैसा देने की दरियादिली, शक्कर गायब हो तो मौन क्यों? – शाखा यादव

August 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : चावल का आबंटन रुके तो पैसा देने की दरियादिली, शक्कर गायब हो तो मौन क्यों? – शाखा यादव

August 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान ‘संवेदना’ के तहत महिला से छेड़खानी, मारपीट और अभद्रता करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

August 28, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 30,000 टन सालाना उत्पादन क्षमता वाला संयंत्र 100% हरित ऊर्जा से संचालित होगा; वायर एवं केबल, पॉलिमर इंसुलेटर, थर्मल इंसुलेशन और ईवी क्षेत्र की बढ़ती जरूरतों को पूरा करेगा

August 27, 2026
Next Post
IND vs ENG 1st ODI: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, रोहित और विराट के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

IND vs ENG 1st ODI: भारत-इंग्लैंड के बीच पहला वनडे आज, रोहित और विराट के प्रदर्शन पर रहेंगी सभी की नजरें

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

पहली बार सामने आया हाई स्पीड ट्रेन का लुक,पांच सरकारों ने मिलकर बनाई कंपनी

March 16, 2022
पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों के लिए नई स्कीम लाई है। डाकघर की बचत योजनाएं पढ़िए पूरी खबर।

पोस्ट ऑफिस ने ग्राहकों के लिए नई स्कीम लाई है। डाकघर की बचत योजनाएं पढ़िए पूरी खबर।

January 24, 2026

मुख्यमंत्री बघेल की अफसरों को सीख, जनता से उनकी भाषा में करें बात और सुलझाएं समस्याएं

May 7, 2022

Chhattisgarh top news: रायपुर में स्कॉर्पियो में छिपाकर ले जा रहे थे 5 किलो गांजा, मोहल्ला वासियों ने पकड़ा, ड्राइवर फरार

August 25, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • School Holiday in September: सितंबर माह में कब-कब बंद रहेंगे स्कूल, यहां देखें लिस्ट
  • delhi news: Play School में 3 साल के बच्चे से मार पीट का मामला, दोनों कानों के पर्दे में सूजन, 4 पर FIR..
  • Raigarh News : कोतरारोड में मामूली कहासुनी के बाद पिस्टलनुमा हथियार से फायरिंग, आरोपी पर हत्या का प्रयास का अपराध दर्ज
  • Chhattisgarh news: अवैध शराब के खिलाफ छत्तीसगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई; 220 पाव अवैध शराब के साथ 2 अंतरजिला तस्कर गिरफ्तार

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In