देशभर में सरकारी तेल कंपनियों ने आज LPG गैस सिलेंडर की कीमतों (Gas Cylinder Price Today) में कोई बदलाव नहीं किया है। पश्चिम एशिया में अमेरिका और ईरान के बीच चल रहे तनातनी और ऊर्जा आपूर्ति को लेकर चिंता के बावजूद घरेलू और कमर्शियल दोनों तरह के सिलेंडर के रेट पुराने स्तर पर बने हुए हैं। दिल्ली में घरेलू गैस सिलेंडर की कीमत अभी 942 रुपये पर स्थिर है। वहीं, कमर्शियल सिलेंडर की कीमत 2,930 रुपये बनी हुई है। बाजार में अंतरराष्ट्रीय घटनाक्रम पर नजर रखी जा रही है क्योंकि कच्चे तेल और ईंधन की कीमतों पर इसका असर पड़ सकता है।
जून और जुलाई में हुए थे बड़े बदलाव
घरेलू गैस सिलेंडर की कीमतों (Domestic Gas Cylinder Prices) में आखिरी बदलाव जून महीने में किया गया था। उस समय घरेलू सिलेंडर के दाम में 29 रुपये प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई थी। इसके बाद से आम उपभोक्ताओं के लिए कीमतें स्थिर हैं। वहीं, कमर्शियल LPG सिलेंडर की कीमतों (Commercial Gas Cylinder Prices) में 1 जुलाई को बड़ी राहत दी गई थी। उस दौरान 19 किलोग्राम वाले कमर्शियल सिलेंडर के दाम में 183.50 रुपये की कटौती की गई थी। इसके बाद से होटल, रेस्टोरेंट और व्यापारिक ग्राहकों को कम कीमत पर सिलेंडर मिल रहा है।
प्रमुख शहरों में LPG सिलेंडर के ताजा रेट
देश के प्रमुख शहरों में LPG कीमतों में (Gas Cylinder Price Today) अंतर देखने को मिल रहा है। दिल्ली में घरेलू सिलेंडर 942 रुपये, मुंबई में 941.5 रुपये और कोलकाता में 968 रुपये में मिल रहा है। वहीं लखनऊ में घरेलू सिलेंडर की कीमत सबसे ज्यादा 979.50 रुपये दर्ज की गई है। कमर्शियल सिलेंडर की बात करें तो भुवनेश्वर में इसकी कीमत 3,115 रुपये, चेन्नई में 3,106 रुपये और कोलकाता में 3,082 रुपये है। वहीं हैदराबाद में कमर्शियल सिलेंडर का भाव 2,052.5 रुपये है।
शहरवार LPG सिलेंडर की कीमतें (रुपये में)
| शहर | घरेलू सिलेंडर की कीमत | कमर्शियल सिलेंडर की कीमत |
| दिल्ली | ₹ 942.00 | ₹ 2,930.00 |
| मुंबई | ₹ 941.50 | ₹ 2,885.50 |
| कोलकाता | ₹ 968.00 | ₹ 3,082.00 |
| चंडीगढ़ | ₹ 951.50 | ₹ 2,954.50 |
| देहरादून | ₹ 961.00 | ₹ 2,983.50 |
| हैदराबाद | ₹ 934.00 | ₹ 2,052.50 |
| भुवनेश्वर | ₹ 968.00 | ₹ 3,115.00 |
| लखनऊ | ₹ 979.50 | ₹ 3,052.50 |
| चेन्नई | ₹ 957.50 | ₹ 3,106.00 |













