• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट”में 14 लाख कीमती 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 25, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट”में 14 लाख कीमती 30 टन लोहा हेराफेरी का खुलासा
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

25 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत चक्रधरनगर पुलिस ने एमएसपी प्लांट से करीब ₹14.22 लाख मूल्य के एमएस चैनल एवं एमएस बीम की सुनियोजित हेराफेरी का पर्दाफाश करते हुए मुख्य साजिशकर्ता सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी ड्राइवर, फर्जी ड्राइविंग लाइसेंस और दूसरे ट्रांसपोर्टर के वाहन नंबर का इस्तेमाल कर माल को गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय बेचने की साजिश रची थी। गिरफ्तार आरोपियों को 24 जुलाई 2026 को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, दो अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।

READ ALSO

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

प्रकरण में 25 नवंबर 2025 को ट्रांसपोर्ट व्यवसायी ईश्वरी सिंह ने थाना चक्रधरनगर में शिकायत दर्ज कराई थी कि एमएसपी प्लांट जामगांव से जमशेदपुर भेजे जाने वाले ₹14,22,783 मूल्य के एमएस चैनल एवं एमएस बीम को विनोद साहू नाम बताने वाले एक व्यक्ति ने वाहन क्रमांक CG-15-AC-2383 के नंबर प्लेट का उपयोग कर लोड कराया, लेकिन माल निर्धारित स्थान तक नहीं पहुंचाया। जांच में पता चला कि आरोपी न तो वास्तविक ड्राइवर था और न ही उसके द्वारा प्रस्तुत ड्राइविंग लाइसेंस एवं पहचान सही थी। शिकायतकर्ता ने बताया कि ट्रांसपोर्ट का व्यवसाय है, सामान ट्रांसपोटींग के लिए अक्सर वाहन मालिक राजेन्द राम यादव से वाहन लेता है । इसी सिलसिले में दिनांक 19.11.2025 को ड्राईवर विनोद साहू जो स्वयं को ट्रांसपोटर राजेन्द्र राम यादव का ड्राईवर बताते हुए सामान ट्रांसपोर्ट करने के लिए काम के लिए पूछा जिसे एमएसपी प्लांट जामगांव से जमशेदपुर कुछ सामान भेजना है, बताया था । शिकायत पर थाना चक्रधरनगर में अपराध क्रमांक 528/2025 धारा 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

विवेचना के दौरान पुलिस ने एमएसपी प्लांट के रिकॉर्ड, लोडिंग दस्तावेज, ट्रांसपोर्टर एवं वाहन मालिक से जानकारी जुटाई। जांच में सामने आया कि पूरी वारदात एक सुनियोजित षड्यंत्र के तहत अंजाम दी गई थी।

आरोपित कथित ड्राईवर विनोद साहू ने पत्थलगांव निवासी भगतपुरी गोस्वामी के साथ मिलकर MSP कंपनी आया था और ट्रांसपोटर राजेन्द्र राम यादव की गाड़ी बताकर एमएसपी जामगांव रायगढ़ से सिद्ध विनायक स्टील टाटा आदित्यपुर जमशेदपुर के लिए माल लोड कराया गया था किन्तु लोडिंग सामान ड्रायवर सहित गायब हो गया । जब वाहन मालिक राजेन्द्र राम यादव से पूछा तो उसने ड्रायवर विनोद साहू नाम के किसी भी व्यक्ति को जानने से इंकार किया । पुलिस ने तकनीकी साक्ष्यों एवं लगातार पूछताछ के आधार पर भगतपुरी गोस्वामी को हिरासत में लेकर पूछताछ की।

आरोपी भगतपुरी गोस्वामी निवासी पत्थलगांव ने खुलासा किया कि उसने फर्जी नाम से काम करने वाले ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी (फर्जी नाम विनोद साहू), वाहन मालिक विकास मल्लिक, अपने दोस्त तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख, अभय रवानी एवं प्रेम रवानी के साथ मिलकर पूरी योजना बनाई थी। आरोपियों ने ट्रांसपोर्टर के वाहन का नंबर प्लेट लगाकर एमएसपी प्लांट से माल लोड कराया और उसे गंतव्य तक पहुंचाने के बजाय अन्यत्र बेच दिया।

पूछताछ में यह भी सामने आया कि आरोपी भगतपुरी गोस्वामी ने घटना में प्रयुक्त ट्रक सहित लगभग 30 टन एमएस चैनल एवं एमएस बीम का सौदा आरोपी अभय रवानी से लगभग ₹7 लाख में किया था। अभय रवानी ने पुलिस को बताया कि उसने माल एवं ट्रक अपने परिचित राजीव मल्लिक निवासी धनबाद को बेच दिया। मामले में पुलिस राजीव मल्लिक तथा फर्जी ड्राइवर पुष पुरी गोस्वामी की तलाश कर रही है।

प्रकरण में आरोपियों द्वारा साक्ष्य मिटाने एवं योजनाबद्ध तरीके से सामूहिक अपराध करना पाए जाने पर धारा 338 बीएनएस तथा धारा 3(5) बीएनएस भी जोड़ी गई है। मामले में गिरफ्तार आरोपी भगतपुरी गोस्वामी, तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख, अभय कुमार रवानी एवं प्रेम कुमार रवानी को न्यायालय में प्रस्तुत कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है।

*सराहनीय भूमिका* :

इस महत्वपूर्ण एवं जटिल आर्थिक अपराध के खुलासे में थाना प्रभारी चक्रधरनगर निरीक्षक राकेश मिश्रा, एएसआई आशिक रात्रे, प्रधान आरक्षक बालचंद राव, प्रधान आरक्षक रवि किशोर साय, आरक्षक अभिषेक द्विवेदी एवं आरक्षक विक्रम सिंह की विशेष भूमिका रही। चक्रधरनगर पुलिस की सूक्ष्म विवेचना, तकनीकी जांच और साक्ष्यों के विश्लेषण से लंबे समय से लंबित इस धोखाधड़ी का सफल खुलासा संभव हो सका।

*गिरफ्तार आरोपी*
1. भगतपुरी गोस्वामी पिता धरमपुरी उम्र 48 वर्ष निवासी पत्थलगांव जिला जशपुर (छ०ग०)
2. तसौवर अंसारी उर्फ शाहरूख पिता मुख्तार अंसारी उम्र 30 वर्ष निवासी अर्स थाना सेन्हा जिला लोहरदगा (झारखण्ड)
3. अभय कुमार रवानी पिता नंदलाल रवानी उम्र 24 वर्ष निवासी हरीना बस्ती थाना बरोरा जिला धनबाद (झारखण्ड)
4. प्रेम कुमार रवानी पिता विनोद कुमार रवानी उम्र 24 वर्ष निवासी हरीना बस्ती थाना बरोरा जिला धनबाद (झारखण्ड

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”रायगढ़ पुलिस का ‘ऑपरेशन क्लीन हंट’ लगातार प्रभावी कार्रवाई कर रहा है। योजनाबद्ध अपराध करने वाले हर व्यक्ति को कानून के दायरे में लाया जाएगा, चाहे वह किसी भी राज्य या गिरोह से जुड़ा क्यों न हो।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिले में 17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा सेवा संकल्प अभियान, प्रभारी मंत्री ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग से ली समीक्षा बैठक

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गस्त दौरान अवैध स्क्रैप परिवहन करते माजदा वाहन को घरघोड़ा पुलिस ने पकड़ा, वाहन से 4.5 टन स्क्रैप जब्त

September 8, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh चक्रधर समारोह : रायगढ़ में 14 से 23 सितंबर तक कला-संस्कृति का महाकुंभ, चक्रधर समारोह में कौन-कौन से कलाकार देंगे प्रस्तुति? पूरी जानकारी RGH NEWS पर

September 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ मेडिकल कॉलेज के चिकित्सकों की ऐतिहासिक उपलब्धि: महिला के पेट से निकाला गया 8 किलोग्राम वजनी विशालकाय ट्यूमर

September 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शोरूम यार्ड से 4 एक्टिवा चोरी, पुराने दो बाइक चोरी का भी खुलासा; जूटमिल पुलिस ने 4.50 लाख की संपत्ति की बरामदगी

September 7, 2026
Next Post
Rajgarh Car Accident: बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Rajgarh Car Accident: बड़ा हादसा: अनियंत्रित होकर तालाब में गिरी कार, 5 लोगों की दर्दनाक मौत

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

CIMS के मरीजों को जल्द मिलेगा हाईटेक ICU:36 बेड का बनाया गया वार्ड, कंप्यूटराइज्ड और रिमोट संचालित

March 28, 2022
SBI Card Fees: इस दिन से लागू होंगे SBI Card के नए नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है सीधा असर

SBI Card Fees: इस दिन से लागू होंगे SBI Card के नए नियम, आम आदमी की जेब पर पड़ने वाला है सीधा असर

October 30, 2025
*लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन*

*लोकतंत्र की पाठशाला बना विधानसभा परिसर: शकुंतला विद्यालय के विद्यार्थियों ने सदन की कार्यवाही का किया अवलोकन*

July 14, 2026

मोबाईल शॉप पर चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार …..आरोपियों से 7 नये मोबाईल की जप्ती, घरघोड़ा पुलिस की कार्यवाही …..

April 12, 2021

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • BRICS Summit 2026: BRICS समिट में शामिल होने के लिए 11 सितंबर भारत आएंगे पुतिन..
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh news: रायपुर DRI की बड़ी कार्रवाई, 700 किलो गांजा के साथ 4 आरोपी गिरफ्तार
  • Chhattisgarh samachar: दिल्ली हादसे में दुर्ग के युवराज की मौत, छुट्टियों के बाद 3 दिन पहले लौटा था

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In