• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, September 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 26, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : जिलेभर में अवैध अप्रवासियों की सघन जांच अभियान, एसएसपी शशि मोहन सिंह के निर्देश पर पुलिस की व्यापक कार्रवाई
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

26 जुलाई, रायगढ़* । रायगढ़ जिले में कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ बनाने तथा राष्ट्रीय सुरक्षा की दृष्टि से आज रविवार 26 जुलाई को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के सभी थाना एवं चौकी क्षेत्रों में अवैध अप्रवासियों (Illegal Immigrants) की पहचान एवं सत्यापन के लिए विशेष सघन जांच अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पुलिस टीमों ने किराए के मकानों, श्रमिक बस्तियों, औद्योगिक क्षेत्रों तथा ऐसे स्थानों पर विशेष जांच की, जहां बाहरी राज्यों अथवा अन्य देशों के नागरिकों के निवास की संभावना अधिक रहती है।

READ ALSO

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

 

इस विशेष अभियान के लिए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल कुमार सोनी को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। उनके मार्गदर्शन में जिले के सभी थाना प्रभारियों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में ऐसे हॉटस्पॉट चिन्हित किए गए हैं, जहां बड़ी संख्या में किराएदार, प्रवासी श्रमिक अथवा बाहरी राज्यों के निवासी रह रहे हैं । इन स्थानों पर पहुंचकर पुलिस टीमों ने निवासियों के आधार कार्ड, मोबाइल नंबर, पहचान संबंधी दस्तावेज एवं अन्य आवश्यक जानकारियों का सत्यापन किया।

इसके साथ ही जिले में संचालित विभिन्न औद्योगिक प्रतिष्ठानों एवं प्लांटों में कार्यरत अन्य देशों के नागरिकों के पासपोर्ट, वीजा एवं अन्य वैध दस्तावेजों की जांच के निर्देश भी दिए गए हैं। उद्योग प्रबंधन को स्पष्ट रूप से निर्देशित किया गया है कि बिना समुचित पुलिस सत्यापन एवं वैध दस्तावेजों के किसी भी विदेशी अथवा बाहरी व्यक्ति को नियुक्ति न दी जाए। नियमों का उल्लंघन पाए जाने पर संबंधित संस्थानों के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।

रायगढ़ पुलिस ने जिले के सभी मकान मालिकों, उद्योग संचालकों, ठेकेदारों एवं आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने वाले किराएदारों एवं कार्यरत कर्मचारियों का समय पर पुलिस सत्यापन अवश्य कराएं। यदि किसी क्षेत्र में कोई विदेशी नागरिक संदिग्ध परिस्थितियों में निवास करता हुआ दिखाई दे अथवा उसके दस्तावेजों को लेकर संदेह हो तो इसकी सूचना तत्काल निकटतम थाना, पुलिस कंट्रोल रूम अथवा राज्यव्यापी हेल्प लाइन नंबर-1800-233-1905 डायल-112 पर दें। सूचना देने वाले नागरिक की पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।

रायगढ़ पुलिस का यह विशेष सत्यापन अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, ताकि जिले में सुरक्षित, व्यवस्थित एवं कानूनसम्मत वातावरण बनाए रखते हुए किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सके।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”राष्ट्रीय सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सर्वोच्च प्राथमिकता है। जिले में अवैध रूप से निवास करने वाले किसी भी विदेशी नागरिक अथवा संदिग्ध व्यक्ति को किसी भी परिस्थिति में संरक्षण नहीं दिया जाएगा। प्रत्येक नागरिक का सहयोग इस अभियान की सफलता की कुंजी है। यदि आपके आसपास किसी अन्य देश का नागरिक बिना वैध दस्तावेजों के निवास करता दिखाई दे तो तत्काल निकटतम थाना, राज्यव्यापी हेल्प लाइन नंबर-1800-233-1905 या पुलिस कंट्रोल रूम 94791-93299 अथवा डायल-112 को सूचना दें। आपकी पहचान पूर्णतः गोपनीय रखी जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जोबी के कोठीकुंडा हत्याकांड में बड़ा फैसला, चार दोषियों को आजीवन कारावास

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : कांग्रेस ने किया चीनी सत्याग्रह आंदोलन और सौंपा ज्ञापन

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : RGHNEWS ब्रेकिंग :-टिपाखोल में फिर घटना से मचा हड़कंप, युवक की मौत के बाद उपसरपंच ने उठाए सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इंस्टाग्राम पर दोस्ती, शादी का झांसा देकर युवक ने युवती से किया दुष्कर्म

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” में कोतरारोड़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई, नाबालिग बालिका सकुशल बरामद

September 8, 2026
Next Post
Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

Raigarh News : 24 घंटे में संत माईकेल स्कूल चोरी का पर्दाफाश, चोरी में शामिल 6 आरोपी और 2 कबाड़ी गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh News : ईडब्ल्यूएस भूमि में अनियमितता पर ग्रीन पार्क कॉलोनी का लाइसेंस निरस्त

September 9, 2026
CJP Protest: कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR, बंगाल से मंगाईं CRPF की 20 टुकड़ियां

CJP Protest: कॉकरोच पार्टी के संसद मार्च हिंसा मामले में 10 FIR, बंगाल से मंगाईं CRPF की 20 टुकड़ियां

July 22, 2026
IND vs SL: तीसरे टी20 में बल्लेबाज रहेंगे हावी या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

IND vs SL: तीसरे टी20 में बल्लेबाज रहेंगे हावी या गेंदबाज दिखाएंगे कमाल, जानें कैसा रहेगा पिच का मिजाज

December 25, 2025
Bilaspur News: खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, बिलासपुर में अवैध कोयला डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त

Bilaspur News: खनिज विभाग का बड़ा एक्शन, बिलासपुर में अवैध कोयला डिपो सील, 1500 मीट्रिक टन कोयला जब्त

May 28, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री तीर्थ दर्शन योजना : जिले के 386 श्रद्धालु करेंगे तीर्थदर्शन
  • Cg News Raipur : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की रामलला दर्शन योजना बनी श्रद्धालुओं के लिए आस्था और आध्यात्मिक यात्रा का माध्यम
  • Cg Currents News : सीएम हेल्पलाइन से कमलेश का राशन कार्ड संबंधी समस्या हुई दूर
  • Today Cg News : दहेज की कुरीति पर रंगमंच से प्रहार, ‘मया के मुंदरी’ ने जगाई सामाजिक चेतना

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In