मंगलवार को सुबह गुजरात के वलसाड में एक बड़ा रेल हादसा टल गया। विरार से भरूच जा रही ट्रेन नंबर- 19101, विरार-भरूच मेमू ट्रेन भिलाड रेलवे स्टेशन पहुंचते समय पटरी से उतर गई। इस हादसे में ट्रेन के DMC (ड्राइविंग मोटर कोच) के अगले 4 पहिए पटरी से उतर गए। पटरी से उतरने के बाद ट्रेन में सफर कर रहे यात्रियों में हड़कंप मच गया।
हादसे के बाद स्टेशन और ट्रेन में सवार यात्रियों के बीच अफरा-तफरी मच गई, लेकिन राहत की बात यह रही कि इसमें किसी भी यात्री या रेलवे कर्मचारी को कोई चोट नहीं आई. रेलवे ने वलसाड से राहत और मरम्मत टीम मौके पर भेज दी है और पटरी को दोबारा ठीक करने का काम शुरू कर दिया गया है.
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन की ओर से जारी जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार 28 जुलाई की सुबह भिलाड स्टेशन पर हुआ. ट्रेन नंबर 19101, जो विरार से भरूच के बीच चलती है,
मंगलवार को सुबह 6.27 बजे हुआ हादसा
पश्चिम रेलवे के मुंबई सेंट्रल डिवीजन के अधिकारियों ने बताया कि इस पूरे हादसे में किसी भी यात्रा, रेल कर्मचारी या आम लोगों के हताहत होने या घायल होने की खबर नहीं है। अधिकारियों द्वारा दी गई जानकारी के मुताबिक, ये पूरा हादसा मंगलवार को सुबह 06.27 बजे हुआ। पश्चिम रेलवे ने हादसे के तुरंत बाद ट्रेन को पटरी पर दोबारा लाने का काम शुरू कर दिया है।













