• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : 24 घंटे में चोरी का खुलासा: ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
July 28, 2026
in रायगढ़
Raigarh News : 24 घंटे में चोरी का खुलासा: ढाबा और गैरेज से चोरी करने वाला शातिर चोर गिरफ्तार, चोरी का पूरा माल और बाइक बरामद
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

28 जुलाई, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन पर रायगढ़ पुलिस की अपराधों पर त्वरित कार्रवाई की नीति के तहत छाल पुलिस ने ग्राम हाटी स्थित मितान ढाबा और समीप के गैरेज में हुई चोरी की वारदात का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से चोरी गया मोबाइल, दो प्रेसर जैक और वारदात में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद कर ली है। पुलिस की इस त्वरित कार्रवाई से क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था के प्रति लोगों का विश्वास और मजबूत हुआ है।

READ ALSO

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

 

जानकारी के मुताबिक दिनांक 26 जुलाई 2026 को मितान ढाबा संचालक भागीरथी साहू (42 वर्ष) ने थाना छाल में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 25 जुलाई की रात करीब 11 बजे ढाबा बंद कर सभी कर्मचारी सो गए थे। अगले दिन सुबह उठने पर बिल काउंटर पर रखा उनका वीवो वाय-12 मोबाइल गायब मिला और काउंटर का सामान बिखरा हुआ था। इसी दौरान ढाबे के समीप स्थित गैरेज संचालक अशरफ अली ने भी अपने गैरेज से दो प्रेसर जैक चोरी होने की जानकारी दी। शिकायत पर थाना छाल में अपराध क्रमांक 183/2026 के तहत धारा 301(4) एवं 305(ए) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर विवेचना शुरू की गई।

माल मुल्जिम पतासाजी के दौरान पुलिस टीम ने ढाबे में लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें रात करीब 2:15 बजे एक युवक बिल काउंटर से मोबाइल चोरी करते तथा बाद में गैरेज से दो प्रेसर जैक मोटरसाइकिल में ले जाते हुए दिखाई दिया। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग ₹17,000 आंकी गई। फुटेज के आधार पर पुलिस ने मुखबिर तंत्र सक्रिय किया, जिससे ग्राम कुडेकेला निवासी महेश दास महंत पर संदेह हुआ। पूछताछ में आरोपी पहले पुलिस को गुमराह करता रहा, लेकिन मनोवैज्ञानिक तरीके से पूछताछ किए जाने पर उसने अपराध स्वीकार कर लिया।

आरोपी के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने बोकरामुड़ा और रिलो के बीच जंगल में छिपाकर रखे दो प्रेसर जैक और एक एंड्रॉयड मोबाइल बरामद किए। साथ ही घटना में प्रयुक्त पल्सर मोटरसाइकिल क्रमांक CG 13 BC 0658 भी जब्त की गई। आरोपी महेश दास महंत (32 वर्ष), पिता बिरजू उर्फ तेजू दास महंत, निवासी ग्राम कुडेकेला, थाना छाल, जिला रायगढ़ को 27 जुलाई 2026 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।

चोरी की इस वारदात का 24 घंटे के भीतर सफल खुलासा करने में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंभू पाण्डेय, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्रिय एवं आरक्षक भगवती लक्ष्मे की महत्वपूर्ण भूमिका रही। रायगढ़ पुलिस ने एक बार फिर साबित किया कि तकनीकी साक्ष्य, प्रभावी मुखबिर तंत्र और सतर्क पुलिसिंग के समन्वय से अपराधियों तक तेजी से पहुंचना संभव है।

 

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*”छाल पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज, तकनीकी साक्ष्यों और त्वरित विवेचना के आधार पर 24 घंटे के भीतर चोरी का सफल खुलासा कर सराहनीय कार्य किया है। आमजन से अपील है कि प्रतिष्ठानों में सीसीटीवी कैमरे सक्रिय रखें, नकदी व कीमती सामान सुरक्षित स्थान पर रखें तथा किसी भी संदिग्ध व्यक्ति या गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को दें। जनता की सतर्कता और पुलिस की त्वरित कार्रवाई से ही अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाया जा सकता है।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News: जूटमिल पुलिस की त्वरित कार्रवाई: युवक की हत्या के मामले में दो आरोपी गिरफ्तार, एक फरार की तलाश जारी

September 13, 2026
रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
Next Post
Gold Silver Rate Today: बड़ी गिरावट… अचानक इतना सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी बिखरी! जानें आज का लेटेस्ट रेट्स

Gold Silver Rate Today: बड़ी गिरावट… अचानक इतना सस्‍ता हुआ सोना, चांदी भी बिखरी! जानें आज का लेटेस्ट रेट्स

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

छत्तीसगढ़ की संस्कृति के गौरव को बढ़ावा देने की दिशा में मुख्यमंत्री का एक और महत्वपूर्ण निर्णय

June 18, 2022

सभी जिलों में संचालित हो रहे स्वामी आत्मानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल

May 2, 2022

आज से हेल्थ और फ्रंटलाइन वर्कर्स को लगेगी वैक्सीन की बूस्टर डोज

January 10, 2022
SBI Alert: फेस्टिव सीजन में SBI ने यूजर्स को किया अलर्ट, हाई रिटर्न का झांसा दे रहे फ्रॉड… यहां जानें ऐसा होने पर कहां करें कॉल

SBI Alert: फेस्टिव सीजन में SBI ने यूजर्स को किया अलर्ट, हाई रिटर्न का झांसा दे रहे फ्रॉड… यहां जानें ऐसा होने पर कहां करें कॉल

October 10, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : पीडीएस के चावल, नमक और शक्कर में लाखों का गबन, रैरूमाखुर्द पुलिस ने दो मामलों में कार्रवाई
  • sex racket news: गेस्ट हाउस में सेक्स रैकेट का खुलासा; 4 युवतियां और एक युवक पकड़ाए, कमरे से आपत्तिजनक सामान भी बरामद
  • CG Train Cancelled: यात्रियों के लिए जरूरी खबर; रायपुर-दुर्ग रूट पर 11 मेमू ट्रेनों का स्टॉपेज रद्द, 13 से 15 सितंबर तक यात्रियों को होगी परेशानी
  • Chhattisgarh news today: रायपुर में गणेश चतुर्थी समेत 5 पर्वों पर मांस-मटन की बिक्री बैन, नगर निगम का आदेश!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In