Paneer Price Hike अमूल और मदर डेयरी के बाद अब कामधेनु हितकारी मंच ने भी अपने ‘व्यासधेनु’ ब्रांड के दूध की कीमत में चार रुपये प्रति लीटर की बढ़ोतरी की है। इसके साथ ही पनीर और दही के दाम भी बढ़ाए गए हैं। कंपनी के प्रवक्ता ने मंगलवार को बताया कि पैकेट वाले दूध की कीमत चार रुपये प्रति लीटर बढ़ाई गई है। इसके बाद एक लीटर दूध का पैकेट अब 66 रुपये के बजाय 70 रुपये में मिलेगा।
पनीर अब 400 रुपये प्रतिकिलो
वहीं, 500 ग्राम दूध के पैकेट की कीमत 33 रुपये से बढ़ाकर 35 रुपये कर दी गई है। डबल टोंड दूध (डीटीएम) के दाम भी तीन रुपये प्रति लीटर बढ़ाए गए हैं। पनीर की कीमत 50 रुपये प्रति किलोग्राम बढ़ाकर 400 रुपये कर दी गई है, जबकि दही के दाम 20 रुपये बढ़ाकर 120 रुपये प्रति किलोग्राम कर दिए गए हैं।
Read more Dhai Chaal Trailer Out: ‘ढाई चाल’ का धांसू एक्सटेंडेड टीजर हुआ रिलीज, इस OTT पर होगी स्ट्रीम
Curd Price Hike 2026:: इन दो संयंत्रो में उत्पादन
Paneer Price Hikeकामधेनु के हिमाचल प्रदेश में दो संयंत्र हैं। इनमें बिलासपुर का नम्होल संयंत्र प्रतिदिन 30 हजार लीटर और सोलन का हरिपुर संयंत्र 15 हजार लीटर दूध का उत्पादन करता है। इस संगठन से करीब पांच हजार डेयरी किसान परिवार जुड़े हैं, जिनसे दूध खरीदकर बाजार में आपूर्ति की जाती है।















