• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 26, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

‘जीतो कनेक्ट’ के शुभारंभ पर बोले पीएम

दुनिया भारत की ओर बड़े विश्वास के साथ देख रही है। भविष्य का हमारा रास्ता और मंजिल दोनों स्पष्ट है। आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और हमारा संकल्प भी है।

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 6, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज ‘जीतो कनेक्ट (JITO Connect) सम्मेलन के उद्घाटन समारोह में कहा कि आज दुनिया भारत के विकास के संकल्पों को अपने लक्ष्यों को प्राप्त करने का साधन मान रही है। वैश्विक शांति हो, समृद्धि हो, वैश्विक चुनौतियों से संबंधित समाधान हों, दुनिया भारत की ओर बड़े विश्वास के साथ देख रही है। भविष्य का हमारा रास्ता और मंजिल दोनों स्पष्ट है। आत्मनिर्भर भारत हमारा रास्ता भी है और हमारा संकल्प भी है।

पीएम मोदी ने कहा कि आत्मनिर्भर भारत किसी सरकार का नहीं बल्कि 130 करोड़ देशवासियों का संकल्प है। बीते सालों में हमने इसके लिए हर जरूरी माहौल बनाने के लिए निरंतर परिश्रम किया है।

READ ALSO

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

जेम पोर्टल पर 40 लाख विक्रेता जुड़े
पीएम ने कहा कि जब से गवर्नमेंट ई मार्केट प्लेस यानि GeM पोर्टल अस्तित्व में आया है, सारी खरीद एक प्लेटफॉर्म पर सबके सामने होती है। अब दूर-दराज के गांव के लोग, छोटे दुकानदार और स्वयं सहायता समूह सीधे सरकार को अपना प्रोडक्ट बेच सकते हैं। आज जीईएम पोर्टल पर 40 लाख से अधिक विक्रेता जुड़ चुके हैं। विशेषज्ञता का क्षेत्र व कार्य क्षेत्र चाहे जो भी हो, विचारों में चाहे जितनी भी भिन्नता हो, लेकिन नए भारत का उदय सभी को जोड़ता है।

प्रधानमंत्री ने कहा कि आज सभी को लगता है कि भारत अब संभावना व क्षमता से आगे बढ़कर वैश्विक कल्याण के एक बड़े लक्ष्य के साथ आगे बढ़ रहा है। आज भारत के विकास के संकल्पों को दुनिया अपने लक्ष्यों की प्राप्ति का माध्यम मान रही है। विश्व शांति हो, विश्व समृद्धि हो, वैश्विक चुनौती हो या वैश्विक आपूर्ति श्रृंखला का सशक्तिकरण हो, दुनिया भारत की तरफ बड़े भरोसे से देख रही है।

टैलेंट, ट्रेड व टेक्नालॉजी को भरपूर प्रोत्साहन, हर हफ्ते एक यूनिकॉर्न
पीएम मोदी ने कहा कि आज देश प्रतिभा, व्यापार और तकनीक (Talent, Trade technology) को जितना हो सके उतना ज्यादा प्रोत्साहित कर रहा है। आज देश हर रोज दर्जनों स्टार्टअप्स रजिस्टर कर रहा है, हर हफ्ते एक यूनिकॉर्न बना रहा है। उन्होंने कहा कि आज सरकार हेल्थकेयर के क्षेत्र में देश के हर जिले में मेडिकल कॉलेज जैसी व्यवस्थाओं के लिए बहुत बड़ा काम कर रही है। आपकी संस्था इसको कैसे प्रोत्साहित कर सकती है, इस पर जरूर विचार करें। टेक्नालॉजी को हम ज्यादा से ज्यादा लोगों तक ले जाएं। आप ड्रोन टेक्टनालॉजी जैसी दूसरी आधुनिक टेक्नालॉजी को सुलभ कैसे बना सकते हैं, इस पर विचार होना चाहिए। इसी तरह कृषि को अधिक लाभकारी बनाने के लिए नैचुरल फार्मिंग, फार्मिंग टेक्नालॉजी और फूड प्रोसेंसिंग सेक्टर में ज्यादा से ज्यादा निवेश करें। आर यानी रिसाइक्लिंग पर, सर्कूलर इकानॉमी पर बल दें। रियूज, रिड्यूस और रिसाइकल के लिए काम करें। आप अर्थ यानी पृथ्वी के लिए काम करें। ई यानी पर्यावरण की समृद्धि जिसमें हो, ऐसे निवेश को, ऐसी प्रैक्टिस को आप प्रोत्साहित करें।

 

क्या है जीतो कनेक्ट 
जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन (JITO) द्वारा आयोजित यह मंच विभिन्न क्षेत्रों में काम कर रहे युवा व्यवसायियों को एक साथ लाएगा। जैन अंतरराष्ट्रीय व्यापार संगठन दुनिया भर में जैन समुदाय से जुड़े धर्मालंबियों को जोड़ने वाला एक वैश्विक संगठन है। ‘जीतो कनेक्ट’ कार्यक्रम के माध्यम से यह संगठन व्यवसाय व उद्योग जगत को आपसी नेटवर्किंग और निजी संवाद के माध्यम से आगे बढ़ने का रास्ता प्रदान करता है। तीन-दिवसीय ‘जीतो कनेक्ट-2022’ का आयोजन पुणे स्थित गंगाधाम एनेक्स की ओर से छह से आठ मई तक किया जा रहा है। इसमें व्यवसाय और अर्थव्यवस्था से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर अलग-अलग सत्र आयोजित किए जाएंगे।

Tags: जीतो कनेक्ट

Related Posts

देश

rahul gandhi: मानहानि केस में राहुल गांधी बरी, अमित शाह पर टिप्पणी से जुड़ा था मामला

October 26, 2026
देश

Cyclone Alert: तूफान की आहट, 28 अक्टूबर को आंध्र प्रदेश में मचा सकता है तबाही!140 KM/H की रफ्तार से चलेंगी हवाएं

October 25, 2026
देश

kenya Accident news: भीषण सड़क हादसा, बस-ट्रक की जोरदार टक्कर में 22 लोगों की मौत, कई घायल

October 25, 2026
देश

Kolkata Airport Bomb Scare: फुकेत से कोलकाता आ रही फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, टॉयलेट के शीशे पर लिखी मिली चेतावनी

October 24, 2026
देश

Air force plane crash: बड़ा विमान हादसा, ट्रेनिंग के दौरान हवा में आपस में टकराए वायुसेना के दो विमान, चार पायलटों की मौत

October 24, 2026
देश

Bihar News: पटाखा फैक्ट्री में भीषण ब्लास्ट, पति-पत्नी समेत 7 लोगों की दर्दनाक मौत

October 23, 2026
Next Post

संविधान पीठ को सौंपा गया दिल्ली के अधिकारियों की ट्रांसफर-पोस्टिंग का मामला

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

IPO This Week: अगले हफ्ते सिर्फ 1 नया IPO, 10 कंपनियों की होगी एंट्री

IPO This Week: अगले हफ्ते सिर्फ 1 नया IPO, 10 कंपनियों की होगी एंट्री

December 28, 2025

पत्नी को इतना मारा की 40 टांके लगे

April 1, 2022
Chhatisgarh news: धमतरी को नक्सल मुक्त घोषित किया गया। 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

Chhatisgarh news: धमतरी को नक्सल मुक्त घोषित किया गया। 9 नक्सलियों ने किया आत्मसमर्पण

January 23, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रू. मंजूर, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: जशपुर की 4 प्रमुख सड़कों के लिए 12.69 करोड़ रू. मंजूर, क्षेत्रवासियों ने जताया आभार

December 18, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhattisgarh news: छत्तीसगढ़ सरकार का बड़ा फैसला, इस दिन छुट्टी का एलान; बंद रहेंगे सभी स्कूल-कॉलेज
  • Hyundai SUV Bayon: Hyundai ने पेश की नई SUV Bayon, कीमत 10 लाख से कम
  • Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” में पुसौर पुलिस की बड़ी कार्रवाई, गांजा तस्करी में दो आरोपी गिरफ्तार, करीब 3 किलो गांजा और बाइक जप्त
  • Chhattisgarh top news: दुर्ग में पिकअप से 4 करोड़ कैश बरामद, रायपुर से नागपुर जा रही थी गाड़ी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In