• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, September 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई : फर्जी दस्तावेजों से आदिवासी और शासकीय जमीन के खेल का खुलासा

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 2, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : *रायगढ़, 02 सितंबर 2026* । कलेक्टर रायगढ़ श्री मयंक चतुर्वेदी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के मार्गदर्शन में कापू पुलिस ने जमीन संबंधी गंभीर धोखाधड़ी के दो मामलों में फरार मुख्य आरोपित तत्कालीन पटवारी राकेश साय को गिरफ्तार किया है। आरोपित पर पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से गैर-आदिवासी के नाम विक्रय कराने तथा ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि के फर्जी दस्तावेज और पट्टे तैयार कर दलालों के माध्यम से रजिस्ट्री कराने के गंभीर आरोप हैं।

READ ALSO

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

Read More : Bank Holiday : 4 सितंबर को जन्माष्टमी पर बैंक बंद रहेंगे या खुला? चेक करें अपने राज्य की पूरी लिस्ट

अपराध दर्ज होने के बाद से आरोपी फरार था। “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत फरार आरोपियों की धरपकड़ के लिए चलाए जा रहे अभियान के दौरान कापू पुलिस को आरोपी के ग्राम गनपतपुर में देखे जाने की सूचना मिली। सूचना पर पुलिस टीम ने तत्काल घेराबंदी कर आरोपी राकेश साय को हिरासत में लेकर गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से दोनों मामलों में प्रयुक्त एक लैपटॉप और एक प्रिंटर मशीन भी जब्त की गई है। दोनों प्रकरणों में शामिल अन्य आरोपी अभी फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीम लगातार प्रयासरत है।

*पण्डो जनजाति की भूमि को फर्जी तरीके से दूसरे के नाम दर्ज कराकर बिक्री का आरोप*

पहले मामले में ग्राम डुमरनारा की भूमि खसरा नंबर 409 को लेकर जांच में सामने आया कि यह भूमि पूर्व से पण्डो जनजाति के सदस्यों के नाम राजस्व अभिलेखों में दर्ज रही है। जांच के दौरान वर्ष 2023-24 के अभिलेखों में बिना सक्षम अधिकारी के आदेश के भूमि को सुखन पिता बजरंग, जाति रावत के नाम दर्ज किया जाना पाया गया। इसके बाद 21 फरवरी 2024 को उक्त भूमि को संतोष देवी गुप्ता, निवासी रायपुर के नाम रजिस्टर्ड विक्रय पत्र के माध्यम से विक्रय किया गया।

जांच में यह भी सामने आया कि जिस व्यक्ति को विक्रेता के रूप में प्रस्तुत किया गया, उसका वास्तविक नाम सुखन राठिया पिता धनाराम, जाति कंवर है। दस्तावेजों के सत्यापन में फर्जी आधार कार्ड के उपयोग की बात भी सामने आई। तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय द्वारा दोनों जमीनों के विक्रय के लिए चौहद्दी प्रदान किए जाने की बात जांच में सामने आई है।

दिनांक 07.07.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया गया । जांच पर उक्त रजिस्ट्री में संलिप्त विक्रेता सुखन पिता धनाराम, जाति कवंर, निवासी ग्राम बकालो. क्रेता संतोष देवी गुप्ता पति मनोज गुप्ता, निवासी रायपुर, साक्षी संतन राठिया पिता सोन सिंह राठिया, जाति कंवर, निवासी बकालो, जीवन वर्धन पिता भीमो यादव, जाति महकुल, निवासी जबगा के विरुद्ध फर्जी तरीका अपनाये जाने में पूर्ण रूप से दोषीदार एवं तत्कालीन हल्का पटवारी राकेश कुमार साय की भूमिका संदिग्ध पायी गई जिस पर थाना-कापू अपराध क्रमांक 108/2026 धारा 419, 420, 467, 468, 471, 120 (बी) भा.द.वि. दर्ज किया गया ।

*शासकीय जमीन का फर्जी पट्टा तैयार कर कराया गया अंतरण*

दूसरे मामले में भी दिनांक 11.08.2026 को प्रार्थी श्री उन्मेश पटेल तहसीलदार, तहसील कार्यालय कापू के द्वारा थाना कापू में रिपोर्ट दर्ज कराया इस मामले में ग्राम पंचायत रायमेर की शासकीय भूमि को फर्जी तरीके से निजी व्यक्तियों के नाम दर्ज कराकर पट्टा तैयार करने और उसके बाद दलालों के माध्यम से फर्जी रजिस्ट्री कराने की शिकायत पर जांच की गई। जांच में खसरा नंबर 467/23, 467/25 एवं 467/36 की शासकीय भूमि को कूटरचित दस्तावेजों के आधार पर अन्य व्यक्तियों को अवैधानिक रूप से अंतरित किए जाने की जानकारी सामने आई।

इस प्रकरण में तत्कालीन पटवारी राकेश साय, मुकारधारी कैलाश कुमार जेठवानी, विक्रेता उजितराम तथा अनुप्रमाणक साक्षियों सहित अन्य व्यक्तियों की भूमिका की जांच की जा रही है। एसडीएम धरमजयगढ़ के निर्देश पर तहसीलदार कापू के जांच प्रतिवेदन के आधार पर थाना कापू में अपराध क्रमांक 131/2026, धारा 420, 467, 468, 471, 120(बी) भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

*फरार आरोपियों पर लगातार कार्रवाई*

दोनों प्रकरणों में अपराध दर्ज होने के बाद मुख्य आरोपी पटवारी राकेश साय फरार चल रहा था। वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में कापू पुलिस द्वारा आरोपी की लगातार तलाश की जा रही थी। मुखबिर से मिली सूचना के आधार पर कापू पुलिस ने *आरोपी राकेश साय पिता शशिभूषण साय 45 साल निवासी निवासी सिविल लाईन धरमजयगढ, तत्कालीन पटवारी* को ग्राम गनपतपुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया। उसके कब्जे से लैपटॉप एवं प्रिंटर जब्त कर पुलिस द्वारा प्रकरण में उनकी भूमिका और दस्तावेजों की कूटरचना से संबंधित साक्ष्यों की जांच की जा रही है।

दोनों मामलों में शामिल अन्य फरार आरोपियों की तलाश जारी है। प्रकरण में संलिप्त अन्य आरोपियों को भी शीघ्र गिरफ्तार किया जाएगा।

Read More : Vivo: 7050mAh बैटरी के साथ Vivo ने भारत में लॉन्च किया तगड़ा फोन, जानें कीमत और फीचर्स

*इनकी रही अहम भूमिका*

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन एवं एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के सुपरविजन में कार्रवाई की गई। फरार आरोपी की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक दाताराम तिर्की, एएसआई मंजु मिश्रा (थाना धरमजयगढ़), प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर्त, आरक्षक विभूति सिंह, कन्हैया भगत, प्रीतम तिर्की, संजीव पटेल एवं आरक्षक मयाराम राठिया (थाना धरमजयगढ़) की अहम भूमिका रही।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : दुनिया की सबसे लंबी स्टील स्लैग रोड बनाकर जिंदल स्टील ने रचा इतिहास, बना गिनीज रिकॉर्ड

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : उपभोक्ता अधिकारों एवं शिकायत निवारण प्रक्रिया पर जागरूकता कार्यशाला आयोजित – विशेषज्ञों ने विद्युत उपभोक्ताओं को अधिकारों, शिकायत निवारण की त्रिस्तरीय व्यवस्था, क्षतिपूर्ति प्रावधानों एवं विद्युत सेवा से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों की दी जानकारी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अपराध समीक्षा बैठक में एसएसपी के सख्त निर्देश: पेंडेंसी पर नाराजगी, अपराध निकाल में लापरवाही पर कार्रवाई की चेतावनी

September 12, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ”अभियान संवेदना” के तहत महिला एवं नाबालिग अपराधों पर रायगढ़ पुलिस की त्वरित कार्रवाई

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी की पहल से जिले के विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा की संभावनाओं से परिचित होने का मिल रहा बेहतर अवसर

September 11, 2026
रायगढ़

Raigarh News : गुजरात से आए दंपती को शादी के 12 वर्षों बाद एपेक्स में मिली जुड़वां बच्चों की सौगात

September 11, 2026
Next Post

Canara Bank: इस सरकारी बैंक ने बदले ATM के नियम, पैसे निकालना हुआ महंगा, जानें नए चार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

रिसर्च में हुआ खुलासा, डेल्टा की तुलना में ओमिक्रॉन से लंबे समय तक कोविड के खतरे की संभावना कम

June 17, 2022
Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट का बड़ा फैसला; पश्चिम बंगाल, ओडिशा, तमिलनाडु, आंध्र प्रदेश में 4 रेल प्रोजेक्ट्स को मिली मंजूरी

August 19, 2026
राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्टील किंग ने 15660 करोड़ रुपये में किया फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण

राजस्थान रॉयल्स को मिला नया मालिक, स्टील किंग ने 15660 करोड़ रुपये में किया फ्रेंचाइजी का अधिग्रहण

May 3, 2026
Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CM की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया दोबारा गिरफ्तार..

Chhattisgarh current news: छत्तीसगढ़ शराब घोटाला मामले में ED का बड़ा एक्शन, पूर्व CM की पूर्व उपसचिव सौम्या चौरसिया दोबारा गिरफ्तार..

December 16, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Bank holiday: 14-20 सितंबर के बीच 4 दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की हॉलिडे लिस्ट
  • Indonesia: 240 लोगों को ले जा रहा समुद्री जहाज लापता, सर्च ऑपरेशन जारी
  • BRICS 2026: BRICS Summit का दूसरा दिन आज, विश्विक विकास पर होगा मंथन
  • Rashifal: सिंह समेत इन राशि वालों की आज चमकेगी किस्मत, रुका धन मिलेगा और काम में मिलेगी सफलता, पढ़े दैनिक राशिफल

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In