• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, September 21, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : शोरूम के मैनेजर और स्टाफ ने कंटेनर चालक को धमकाया, चालक ने वाहन को रोके रखने और 50 हजार रुपये मांग की शिकायत, कोतरारोड़ पुलिस ने की कार्रवाई

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 1, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 01 सितंबर 2026* । कंटेनर चालक को डराने-धमकाने और उसका वाहन जबरन रोककर रखने के मामले में थाना कोतरारोड़ पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। प्रार्थी वाहन चालक के अनुसार आरोपियों द्वारा मामूली नुकसान की भरपाई के नाम पर कंटेनर चालक से 50 हजार रुपये की मांग की जा रही थी तथा रकम नहीं देने पर उसके वाहन को जबरन रोककर रखा गया था।

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: लय, ताल और नृत्य कौशल का अद्भुत संगम, गोटीपुआ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

Chakradhar Samaroh 2026: खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चक्रधर समारोह में बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

Read More : Gold price: खुशखबरी! लगातार फिसल रहा सोना, 2700 रुपए सस्ता हुआ गोल्ड; जानें 24 कैरेट का भाव

प्रार्थी अली मोहम्मद पिता सगरू, निवासी ग्राम घीसैड़ा, थाना पहाड़ी, जिला डीग, राजस्थान, द्वारा दिनांक 31 अगस्त 2026 को थाना कोतरारोड़ में रिपोर्ट दर्ज कराई गई। प्रार्थी ने बताया कि वह ड्रायवरी का काम करता है और वर्तमान में BPGC कंपनी में वाहन चालक के रूप में कार्यरत है। वह कंटेनर वाहन क्रमांक NL-01-AH-5634 चला रहा था। दिनांक 21 अगस्त 2026 को वह बेंगलुरु से उक्त 6 चक्का कंटेनर वाहन में TVS एक्सल मोपेड वाहन लोड कर रायगढ़ के लिए रवाना हुआ था।

दिनांक 25 अगस्त की रात रायगढ़ पहुंचने के बाद 26 अगस्त की सुबह करीब 11:30 बजे वह अपराजिता टीवीएस शोरूम, भगवानपुर रोड रायगढ़ के वेयरहाउस में वाहन खाली करने के लिए कंटेनर को पीछे कर अंदर ले जा रहा था।
कंटेनर को बैक करते समय किनारे लगे बिजली के खंभे पर लगे लाइट/बल्ब से कंटेनर का ऊपरी हिस्सा टकरा गया। इससे बल्ब टूटकर पास खड़ी एक कार के ऊपर गिर गया, जिससे कार को मामूली नुकसान हुआ।
इसके बाद शोरूम के मुकेश गुप्ता एवं मैनेजर आशीष गोस्वामी द्वारा चालक से नुकसान की भरपाई के नाम पर 50,000 रुपये की मांग की जाने लगी। चालक ने तत्काल 5,000 रुपये देने की बात कही, लेकिन आरोपियों द्वारा 50 हजार रुपये की मांग पर दबाव बनाया गया।
शिकायत के अनुसार, जब चालक ने 50 हजार रुपये देने में असमर्थता जताई तो आरोपियों ने उसकी गाड़ी को वहां से निकलने नहीं दिया। कंटेनर के आगे अपनी कार खड़ी कर रास्ता रोक दिया गया।
चालक ने अपने वाहन मालिक से भी बात की, जिसके द्वारा भी 5,000 रुपये देने की सहमति जताई गई, लेकिन इसके बावजूद वाहन को नहीं छोड़ा गया।
प्रार्थी ने बताया कि शोरूम का गेट बंद रहने के कारण वह गेट के ऊपर से बाहर आना-जाना करता था और रात में मजबूरी में कंटेनर में ही सोता था। आरोपियों द्वारा उसका कंटेनर दिनांक 26 अगस्त से 31 अगस्त 2026 तक जबरन रोककर रखा गया।
प्रार्थी ने यह भी बताया कि उसे कथित रूप से धमकाते हुए कहा गया कि “तुम बाहर के हो, हमारा क्या कर लोगे, तुम्हारे खिलाफ एक्सीडेंट की रिपोर्ट कर देंगे।” इस प्रकार आरोपी लगातार 50 हजार रुपये देने के लिए दबाव बना रहे थे।

Read More : Raigarh News : आगामी त्यौहारों को लेकर रायगढ़ पुलिस का सख्त एक्शन

चालक की शिकायत को गंभीरता से लेते हुए थाना प्रभारी कोतरारोड़ निरीक्षक शील आदित्य द्वारा तत्काल कार्रवाई की गई। पुलिस ने आरोपी 1. मुकेश गुप्ता पिता लिंगराज गुप्ता उम्र 36 वर्ष निवासी छोटे गुमडा थाना घरघोड़ा वर्तमान पता एसईसीएल ऑफिस के पीछे अतरमुडा थाना चक्रधरनगर 2. आशीष पुरी गोस्वामी पिता हरदेव पुरी गोस्वामी 42 वर्ष वार्ड नंबर 5 कस्तूरबा नगर थाना कोतवाली बिलासपुर वर्तमान पता किया शोरूम भगवानपुर थाना कोतरारोड जिला रायगढ़ के विरुद्ध अपराध क्रमांक 319/2026, धारा 126(2), 316(2) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज किया।
पुलिस टीम द्वारा कार्रवाई करते हुए शोरूम में रोके गए कंटेनर वाहन को मुक्त कराया गया तथा दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्रवाई की गई है ।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: लय, ताल और नृत्य कौशल का अद्भुत संगम, गोटीपुआ ने दर्शकों को किया मंत्रमुग्ध

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: खैरागढ़ संगीत विश्वविद्यालय के विद्यार्थियों ने चक्रधर समारोह में बिखेरे शास्त्रीय नृत्य के रंग

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : शिव वंदना में अश्विका ने बिखेरी कथक की मनोहारी छटा, लखनऊ घराने की नजाकत ने मोहा मन

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : कथक की लय-ताल में जीवंत हुई रायगढ़ घराने की परंपरा, गुरु सोमा दास के कलाकारों ने बांधा समां

September 20, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह : लय, ताल और भावों से सजी आहाना की कथक प्रस्तुति, दर्शकों ने तालियों से बढ़ाया उत्साह

September 20, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

September 20, 2026
Next Post

Chhattisgarh top news: CGPSC और DMF फंड घोटाला मामले में ED की बड़ी कार्रवाई, सतपाल सिंह छाबड़ा और उत्कर्ष चंद्राकर को किया गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान शुभम गिल की हुई वापसी। देखें प्लेयर्स के नाम..

IND vs NZ: न्यूजीलैंड के खिलाफ होने वाले मैच में कप्तान शुभम गिल की हुई वापसी। देखें प्लेयर्स के नाम..

January 3, 2026

42वां स्थापना दिवस: पीएम मोदी आज कार्यकर्ताओं को करेंगे संबोधित

April 6, 2022
Ahmedabad Airport: बड़ा हादसा टला; एयरपोर्ट पर आमने-सामने आ गए Air India और IndiGo के विमान

Ahmedabad Airport: बड़ा हादसा टला; एयरपोर्ट पर आमने-सामने आ गए Air India और IndiGo के विमान

June 25, 2026
स्मृति मंधाना ने हासिल किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

स्मृति मंधाना ने हासिल किया ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बड़ा मुकाम, ऐसा करने वाली बनीं सिर्फ दूसरी भारतीय महिला खिलाड़ी

October 30, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Debit Card Rules: इस प्राइवेट बैंक ने जारी किया ग्राहकों के लिए नोटिफिकेशन, 1 अक्टूबर से बदल जाएंगे डेबिट कार्ड से जुड़े ये नियम
  • Chhattisgarh samachar: युवाओं के लिए नौकरी पाने का सुनहरा मौका, छत्तीसगढ़ में इतने पदों पर निकली बंपर भर्ती, 10वीं पास भी कर सकते हैं आवेदन
  • Sudan Gold Mine Collapse: बड़ा हादसा; सोने की खदान ढहने से 11 मजदूरों की दर्दनाक मौत, 30 घायल
  • IPO: कमाई का बड़ा मौका! वर्मोरा ग्रैनिटो IPO समेत 6 कंपनियां जुटाएंगी 3825 करोड़ रुपये

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In