• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 16, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट में बड़ी सफलता: पत्नी की हत्या कर फरार हुआ आरोपी गिरफ्तार

VIKASH SONI by VIKASH SONI
August 29, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *29 अगस्त, रायगढ़* । एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन में जिले में लंबित अपराधों के फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत कापू पुलिस को पत्नी की हत्या कर करीब चार माह से फरार चल रहे आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है। थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की को फरार आरोपी के गांव आने की सूचना मिलने पर पुलिस टीम ने घेराबंदी कर आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा को गिरफ्तार किया। आरोपी घटना के बाद से तमिलनाडु में फरारी काट रहा था।

READ ALSO

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

Read More : Budget 2027: Budget 2027 की तैयारी शुरू, 12 अक्टूबर से शुरू होगा प्री-बजट बैठकों का दौर

🔸 *पत्नी की हत्या के बाद फरार हो गया था आरोपी*

विदित हो कि थाना कापू में मर्ग क्रमांक 48/2026, धारा 194 बीएनएसएस के तहत मृतिका ननकी बाई पहाड़ी कोरवा पति कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा, उम्र 30 वर्ष, निवासी गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा की मृत्यु के संबंध में मर्ग जांच की जा रही थी।
4 जून को घटना को लेकर मर्ग इंटिमेशन दर्ज किया गया, मर्ग जांच के दौरान मृतिका के पिता जीतन राम पहाड़ी कोरवा सहित प्रत्यक्षदर्शी एवं अन्य गवाहों के कथन लिए गए। गवाहों द्वारा बताया गया कि दिनांक 03 जून 2026 को मृतिका का पति आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा अपनी पत्नी के साथ मारपीट करते हुए इंचपारा से गुड़ाआमा की ओर ले जा रहा था। गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास आरोपी द्वारा मृतिका के साथ हाथ-मुक्का, डंडा एवं पत्थर से मारपीट की गई, जिससे उसके सिर, गाल, चेहरे, आंख, पीठ, जांघ एवं कोहनी में गंभीर चोटें आईं और उसकी मृत्यु हो गई।

🔸 *पीएम रिपोर्ट में मृत्यु हत्यात्मक प्रकृति की होना पाया गया*

तत्कालीन थाना प्रभारी उप निरीक्षक इगेश्वर यादव ने मृतिका के शव का पंचनामा पश्चात पोस्टमार्टम हेतु सीएचसी कापू भेजा गया। प्राप्त पोस्टमार्टम रिपोर्ट में चिकित्सक द्वारा मृतिका की मृत्यु को हॉमिसाइडल एवं हत्यात्मक प्रकृति का होना लेख किया गया।

मर्ग जांच में आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा के विरुद्ध अपराध घटित करना पाए जाने पर आरोपी के विरुद्ध थाना कापू में अपराध क्रमांक 88/2026 धारा 103(1) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। घटना के बाद से आरोपी लगातार फरार था तथा उसके तमिलनाडु में होने की जानकारी पुलिस को मिल रही थी।

🔸 *ऑपरेशन क्लीन हंट के तहत लगातार की जा रही थी फरार आरोपी की पतासाजी*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में जिले के फरार आरोपियों एवं फरार वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे “ऑपरेशन क्लीन हंट” के तहत थाना प्रभारियों को फरार आरोपियों की पतासाजी एवं गिरफ्तारी के लिए मुखबिर तंत्र सक्रिय करने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी क्रम में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की को सूचना मिली कि हत्या का फरार आरोपी कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा अपने गांव गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा आया हुआ है। सूचना पर पुलिस टीम द्वारा तत्काल घेराबंदी कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया।

🔸 *पूछताछ में पत्नी की हत्या करना स्वीकार किया*

पूछताछ में आरोपी ने बताया कि घटना दिनांक को वह अपनी पत्नी ननकी बाई के साथ चावल खरीदने ग्राम घोघरा बाजार गया था। रास्ते में दोनों ने शराब का सेवन किया था। वापस घर आते समय गाड़ा घुटरा जंगल-पहाड़ी रास्ते के पास उसकी पत्नी नशे की हालत में रास्ते में सो गई।

आरोपी के अनुसार घर चलने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हुआ। विवाद बढ़ने पर आरोपी ने पत्नी के साथ हाथ-मुक्का एवं वहीं से लकड़ी डंडा उठाकर मारपीट की तथा पास पड़े पत्थर से उसके सिर पर बार-बार वार कर दिया, जिससे उसकी मृत्यु हो गई।

आरोपी ने बताया कि घटना के बाद गिरफ्तारी के भय से वह तमिलनाडु फरार हो गया था तथा पुलिस से बचने के लिए मोबाइल फोन का उपयोग नहीं कर रहा था। आरोपी के पास आधार कार्ड भी नहीं है।

🔸 *आरोपी की निशानदेही पर पत्थर एवं डंडा बरामद*

कापू पुलिस द्वारा आरोपी को घटनास्थल पर ले जाकर घटनाक्रम का पुनर्निर्माण कराया गया। आरोपी की निशानदेही पर अपराध में प्रयुक्त पत्थर एवं डंडा बरामद कर जप्त किया गया है। आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

🔸 *फरार आरोपी की गिरफ्तारी में शामिल टीम*

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन, एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी तथा एसडीओपी धरमजयगढ़ श्री सिद्धांत तिवारी के मार्गदर्शन में में थाना प्रभारी कापू निरीक्षक धर्माराम तिर्की, चौकी प्रभारी इगेश्वर यादव (तत्कालीन थाना प्रभारी कापू), प्रधान आरक्षक सोमेश गोस्वामी, लक्ष्मी कैवर, आरक्षक कन्हैया भगत, संजीव पटेल, अमरदीप एक्का, विभूति सिंह एवं दिलीप तिर्की की अहम भूमिका रही है।

Read More : Bilaspur news: बिलासपुर में तनाव के बीच धारा 144 लागू, हथियार रखने पर सख्ती

*गिरफ्तार आरोपी – कार्तिक राम पहाड़ी कोरवा पिता धनयुराम पहाड़ी 29 वर्ष, निवासी गुड़ाआमा इंचपारा पेलमा, थाना कापू, जिला रायगढ़* ।

*जप्ती – घटना में प्रयुक्त पत्थर एवं डंडा* ।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : आदिवासी समाज का इतिहास गौरवशाली: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शेयर मार्केट में निवेश के नाम पर 70.77 लाख रुपये की ठगी का मुख्य आरोपी मिनकेतन सिदार गिरफ्तार, साइबर थाना रायगढ़ की कार्रवाई

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन क्लीन हंट: गांजा तस्करी के फरार आरोपी जफर खान को चक्रधरनगर पुलिस ने तमनार के ग्राम बिजना से किया गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : अभियान संवेदना: नाबालिग से शारीरिक शोषण के मामले में चौकी खरसिया पुलिस की त्वरित कार्रवाई, आरोपी 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार

October 15, 2026
रायगढ़

Raigarh News : पूर्व रंजिश में लूटपाट की झूठी रिपोर्ट दर्ज कराने का मामला, कोतवाली पुलिस ने हटाई लूट की धारा

October 14, 2026
Next Post

Gold Silver Rate Today: एक झटके में चांदी हुई 5 हजार रुपए से ज्यादा सस्ती, महंगा हुआ सोना; जानें आज का ताजा भाव

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chhatisgarh Latest News: निर्वाचन आयोग ने अब मतदाताओं को मैनुअल के साथ-साथ ऑनलाइन माध्यम से भी गणना पत्रक भरने की दी सुविधा, जाने पूरी खबर

Chhattisgarh News: छत्तीसगढ़ में कब है SIR की आखिरी तारीख? जानिए फॉर्म नहीं जमा करने पर क्या होगा

December 12, 2025
Chhattisgarh news: बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द

Chhattisgarh news: बाबा धाम यात्रा के दौरान दुर्ग के कांवड़िए की मौत, देवघर जाते समय सीने में उठा तेज दर्द

August 12, 2026
FD New Rates: बैंक अचानक क्यों बढ़ा रहे FD पर इंटरेस्ट रेट? ये दो बैंक दे रहे 8.30% तक रिटर्न, चेक करें पूरी लिस्ट

Loan Rates: इस सरकारी बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका, महंगा किया लोन, जानिये ग्राहकों की जेब पर क्या पड़ेगा असर Photo of Prashant Tiwari Prashant Tiwari Send an email

June 16, 2026
Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ

Share Market Today: खुलते ही शेयर बाजार धड़ाम; 700 अंक गिरा सेंसेक्‍स, निवेशकों के ₹3.58 लाख करोड़ साफ

July 24, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • SBI: आम आदमी को बड़ा झटका; SBI ने लोन की ब्याज दरें बदली, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
  • Voter List Update: SSR 2027 का शेड्यूल का ऐलान, जानिए वोटर लिस्ट रिवीजन का पूरा प्लान
  • Raigarh News : भाजपा के राज में गरीबों के हिस्से में परेशानी और पूंजीपतियों पर मेहरबानी : शाखा यादव

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In