• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, October 24, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : जन्माष्टमी में आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश, रायगढ़ पुलिस ने हजारों श्रद्धालुओं को किया जागरूक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 6, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़, 6 सितंबर* । रायगढ़ जिले के ऐतिहासिक “कृष्ण जन्माष्टमी झूला उत्सव” में इस बार आस्था के साथ साइबर सुरक्षा का संदेश भी प्रमुखता से गूंजा। जन्माष्टमी के अवसर पर तीन दिनों तक आयोजित होने वाले उत्सव में रायगढ़ जिले के विभिन्न तहसीलों के साथ-साथ सीमावर्ती ओडिशा के गांवों तथा कोरबा, जशपुर, सक्ती, सारंगढ़-बिलाईगढ़ और जांजगीर-चांपा जिले से बड़ी संख्या में श्रद्धालु गौरीशंकर मंदिर एवं श्याम मंदिर पहुंचते हैं। श्रद्धालुओं की इस बड़ी संख्या को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक श्री शशि मोहन सिंह के निर्देशन में पुलिस द्वारा उत्सव स्थल पर विशेष साइबर जागरूकता अभियान चलाया गया।

READ ALSO

Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

Read More : Latest Cg News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का बिलासपुर आगमन पर आत्मीय स्वागत

श्याम मंदिर, गौरीशंकर मंदिर और मीना बाजार मेला स्थल पर “साइबर जागृति अभियान” के तहत जागरूकता सेल्फी प्वाइंट स्थापित किए गए। यहां पुलिसकर्मियों द्वारा नागरिकों एवं श्रद्धालुओं को साइबर अपराधों से बचाव के उपाय बताए गए तथा उन्हें साइबर जागरूकता का संदेश अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने के लिए प्रेरित किया गया। सेल्फी प्वाइंट लोगों के बीच आकर्षण का केंद्र रहे और बड़ी संख्या में लोगों ने साइबर सुरक्षा का संदेश देते हुए सेल्फी ली।

पुलिसकर्मियों ने लोगों को संदिग्ध लिंक पर क्लिक नहीं करने, फर्जी वेबसाइटों की पहचान करने तथा अपनी व्यक्तिगत और गोपनीय जानकारी अनजान व्यक्तियों के साथ साझा नहीं करने की सलाह दी। साथ ही फर्जी सोशल मीडिया प्रोफाइल, ऑनलाइन उत्पीड़न, डिजिटल ठगी और अन्य साइबर अपराधों से बचाव के उपाय भी बताए गए।

नागरिकों को विशेष रूप से समझाइश दी गई कि OTP, ATM/डेबिट कार्ड की जानकारी, बैंक खाता विवरण, UPI PIN और पासवर्ड जैसी गोपनीय बैंकिंग जानकारी किसी के साथ साझा न करें। अनजान व्यक्ति के कहने पर स्क्रीन शेयर करने, संदिग्ध लिंक खोलने अथवा किसी खाते में राशि ट्रांसफर करने से बचें। किसी परिचित या दोस्त के नाम से पैसे की मांग होने पर पहले फोन कर अथवा व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर इसकी पुष्टि जरूर करें।

पुलिस ने अपील की कि साइबर ठगी होने पर घबराएं नहीं और तत्काल हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल करें अथवा National Cyber Crime Reporting Portal पर शिकायत दर्ज करें। समय पर शिकायत मिलने से ठगी गई रकम को रोकने और आवश्यक कार्रवाई करने में मदद मिल सकती है।

विदित हो कि छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा साइबर अपराधों की रोकथाम और आम नागरिकों को सुरक्षित डिजिटल व्यवहार के प्रति जागरूक करने के उद्देश्य से 15 अगस्त से 02 अक्टूबर 2026 तक प्रदेशव्यापी “साइबर जागृति अभियान” चलाया जा रहा है। अभियान के तहत प्रत्येक सप्ताह अलग-अलग वर्गों को केंद्रित कर साइबर अपराधों से बचाव एवं डिजिटल सुरक्षा की जानकारी दी जा रही है।

अभियान के चौथे सप्ताह में महिलाओं, छात्राओं एवं आम नागरिकों को विशेष रूप से जागरूक किया जा रहा है। इसी क्रम में जन्माष्टमी उत्सव में पहुंचे नागरिकों को “स्मार्टफोन प्राइवेसी एवं सुरक्षित ब्राउज़िंग” के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। उन्हें स्मार्टफोन की प्राइवेसी सेटिंग सुरक्षित रखने, सोशल मीडिया अकाउंट को मजबूत पासवर्ड एवं सुरक्षा उपायों से सुरक्षित रखने और इंटरनेट का सावधानीपूर्वक उपयोग करने की समझाइश दी गई।

Read More : Raigarh News : “ऑपरेशन क्लीन हंट” में घरघोड़ा पुलिस की कार्रवाई, जातिसूचक गाली-गलौज व मारपीट के मामले में फरार आरोपी गिरफ्तार

आस्था के इस बड़े उत्सव में साइबर सुरक्षा का संदेश हजारों लोगों तक पहुंचाकर रायगढ़ पुलिस ने “साइबर जागृति अभियान” को जन-जागरूकता से जोड़ा। रायगढ़ पुलिस का संदेश स्पष्ट रहा—साइबर अपराध से बचने का सबसे प्रभावी उपाय सतर्कता और जागरूकता है।

*साइबर सुरक्षा हम सभी की जिम्मेदारी है—सावधानी ही सुरक्षा है*।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : वोट बचाओ देश बचाओ अभियान के तहत रायगढ़ मध्य ब्लॉक कांग्रेस ने किया पर्चा वितरण व जनसंपर्क

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ट्रांसपोर्ट नगर बस स्टैंड के पास अज्ञात पुरुष का शव मिला, जूटमिल पुलिस मृतक की पहचान में जुटी

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन अंकुश” के तहत कोतवाली पुलिस की दो जुआ फड पर रेड, 6 जुआरी गिरफ्तार

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 17.650 टन स्क्रैप कबाड़ से लदा 12 चक्का ट्रक जब्त

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत पूंजीपथरा पुलिस की दो स्थानों पर शराब रेड कार्रवाई, 32 लीटर अवैध महुआ शराब के साथ दो आरोपी गिरफ्तार

October 24, 2026
रायगढ़

Raigarh News : शराब रेड कार्रवाई के दौरान शासकीय कार्य में बाधा डालना पड़ा भारी, तीन महिला और एक युवक सहित चार आरोपी गिरफ्तार

October 23, 2026
Next Post

Jammu Kashmir: पिता से आखरी बार हुई बात; फिर नदी में लगाई छलांग, युवती की कदम अब भी अनसुलझी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Chardham Yatra: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा स्थगित…

Chardham Yatra: भारी बारिश और भूस्खलन के कारण चार धाम यात्रा स्थगित…

July 28, 2026

Cg News: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने किया ‘ई-रेत संगवारी’ पोर्टल का शुभारंभ

August 31, 2026
Chhattisgarh news: स्लैग को सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

Chhattisgarh news: स्लैग को सोने का बिस्किट बताकर ठगी करने वाला अंतरजिला गिरोह का भंडाफोड़, 5 आरोपी गिरफ्तार

June 11, 2026
बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर  आशीष विद्यार्थी पत्नी रुपाली के साथ होवा सड़क हादसा। जानिए क्या है हालत ?

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर आशीष विद्यार्थी पत्नी रुपाली के साथ होवा सड़क हादसा। जानिए क्या है हालत ?

January 3, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • November Rules Change: 1 नवंबर से बदलेंगे 3 बड़े नियम, जानिए आपकी जेब पर क्या पड़ेगा असर
  • Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में गांजा तस्करी के खिलाफ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 15 लाख के गांजा के साथ 7 तस्कर गिरफ्तार
  • Cg News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में गांवों के विकास और बुनियादी सुविधाओं के विस्तार को मिल रही प्राथमिकता : राजस्व मंत्री वर्मा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In