Raigarh News : रायगढ़, 23 सितंबर। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय का आज प्रस्तावित रायगढ़ दौरा मौसम में अचानक आई खराबी के कारण निरस्त हो गया है। मुख्यमंत्री श्री साय को आज शाम रायगढ़ में आयोजित चक्रधर समारोह के समापन समारोह सहित विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होना था।
Read More : India First Bullet Train: अगले साल पटरियों पर दौड़ेगी बुलेट ट्रेन, रेलवे ने दिखाई प्रोजेक्ट की झलक
मौसम की प्रतिकूल परिस्थितियों को देखते हुए मुख्यमंत्री का रायगढ़ प्रवास रद्द किया गया है। चक्रधर समारोह के समापन समारोह में अब स्थानीय विधायक एवं वित्त मंत्री श्री ओ.पी. चौधरी शामिल होंगे। समारोह के समापन अवसर पर विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियों एवं कार्यक्रमों का आयोजन पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार किया जाएगा।
















