• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, October 9, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 9, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  रायगढ़। जिले में अवैध गतिविधियों पर प्रभावी नियंत्रण और आम नागरिकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह के दिशा निर्देशन तथा एडिशनल एसपी श्री अनिल सोनी के मार्गदर्शन व एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन पर रायगढ़ पुलिस द्वारा लगातार कार्रवाई की जा रही है। इसी क्रम में दिनांक 8 अक्टूबर 2026 को थाना छाल पुलिस ने ग्राम हाटी-ढोढ़ीखार के पास मुख्य मार्ग किनारे अवैध रूप से डीजल का भंडारण कर बिक्री करने के मामले में एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से कुल 415 लीटर डीजल, जिसकी अनुमानित कीमत ₹41,500 है, के साथ डीजल निकालने में प्रयुक्त एक पाइप और एक चाड़ी जब्त की है। आरोपी की पहचान राजेश उर्फ कारू साव, पिता कृष्ण उर्फ कृशन साव, उम्र 38 वर्ष, निवासी सिथरा, थाना धरमजयगढ़, जिला रायगढ़ के रूप में हुई है।

READ ALSO

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

Read  More : Free LPG Cylinder Scheme: उज्ज्वला योजना के लाभार्थियों को प्रदेश सरकार की बड़ी सौगात, दीवाली और होली पर मिलेंगे 2 मुफ्त सिलेंडर!

जानकारी के अनुसार, 8 अक्टूबर को थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम हाटी-ढोढ़ीखार के पास मुख्य मार्ग किनारे राजेश उर्फ कारू साव ने ज्वलनशील पदार्थ डीजल का अवैध रूप से भंडारण कर रखा है और उसे आने-जाने वाले वाहनों एवं लोगों को बेच रहा है। डीजल को असुरक्षित तरीके से रखने से आगजनी अथवा अन्य दुर्घटना की आशंका होने की सूचना पर थाना छाल पुलिस टीम तत्काल मौके पर पहुंची और दबिश देकर जांच की। मौके पर आरोपी डीजल का भंडारण कर बिक्री करते हुए पाया गया। पुलिस द्वारा डीजल के संबंध में बिल एवं वैध दस्तावेज प्रस्तुत करने को कहा गया, लेकिन आरोपी कोई दस्तावेज या बिल पेश नहीं कर सका।

पुलिस ने मौके से 200 लीटर क्षमता वाले एक प्लास्टिक ड्रम में भरा लगभग 200 लीटर डीजल, नीले रंग के 200 लीटर क्षमता वाले दूसरे प्लास्टिक ड्रम में भरा लगभग 200 लीटर डीजल तथा 15 लीटर क्षमता वाली पीले रंग की प्लास्टिक जरकीन में भरा लगभग 15 लीटर डीजल बरामद किया। इस प्रकार कुल 415 लीटर डीजल जब्त किया गया, जिसकी अनुमानित कीमत ₹41,500 बताई गई है। इसके अतिरिक्त डीजल निकालने में प्रयुक्त एक नीले रंग का पाइप और एक चाड़ी भी जब्त की गई। पुलिस ने बरामद सामग्री को गवाहों के समक्ष विधिवत जब्ती पत्रक तैयार कर जब्त किया।

पूछताछ के दौरान आरोपी ने बताया कि वह कुछ समय से ग्राम हाटी-ढोढ़ीखार के पास मुख्य मार्ग किनारे एक छोटी झोपड़ी बनाकर रह रहा था। पुलिस के अनुसार, आरोपी आने-जाने वाले वाहनों से कम कीमत पर डीजल खरीदकर उसे झोपड़ी के पीछे ड्रमों में जमा करता था और बाद में कुछ अधिक कीमत पर सड़क से गुजरने वाले लोगों को बेचता था। इस प्रकार बिना आवश्यक दस्तावेजों के डीजल का भंडारण एवं बिक्री किए जाने की जानकारी सामने आई। पुलिस ने मामले में आवश्यक वस्तु अधिनियम एवं भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत कार्रवाई की है।

मामले में आरोपी राजेश उर्फ कारू साव के विरुद्ध धारा 287 भारतीय न्याय संहिता (BNS) तथा धारा 3 एवं 7 आवश्यक वस्तु अधिनियम (Essential Commodities Act) के तहत अपराध का साक्ष्य पाए जाने पर उसे 8 अक्टूबर 2026 को सुबह 8:40 बजे गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारी के बाद आरोपी को रिमांड पर भेजा गया है। पुलिस द्वारा मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

एसडीओपी खरसिया श्री सतीश भार्गव के सुपरविजन पर इस कार्रवाई में थाना प्रभारी छाल निरीक्षक नासिर खान, प्रधान आरक्षक शंकर सिंह क्षत्री, प्रधान आरक्षक अशोक देवांगन, आरक्षक लालजीत राठिया, आरक्षक राजेश राठौर एवं आरक्षक दिलीप सिदार की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

Read More : Vivo: 10200mAh बैटरी के साथ Vivo ने लॉन्च किया धमाकेदार फोन, जानें कीमत और फीचर्स

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“ज्वलनशील पदार्थों का असुरक्षित भंडारण आम नागरिकों के जीवन और संपत्ति के लिए खतरा बन सकता है। ऐसे मामलों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन

October 9, 2026
रायगढ़

Raigarh News : होटल संचालक से गाली-गलौज, मारपीट और जान से मारने की धमकी देने वाला आरोपी ने पुलिस के दबाव में किया समर्पण

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : छत्तीसगढ़ से दिल्ली तक बड़ा जिम्मा: IPS संतोष सिंह के हाथों दिल्ली मेट्रो की सुरक्षा, 271 स्टेशनों और लाखों यात्रियों की कमान

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

October 8, 2026
Next Post

Flight Ticket Price Hike: त्योहारों के सीजन पर घर जाना हुआ महंगा, IndiGo समेत 4 एयरलाइंस ने 1300 रुपये तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

आज कोंटा विधानसभा में रहेंगे सीएम भूपेश बघेल

May 18, 2022
EV Subsidy: सरकार का बड़ा ऐलान, EV खरीदने पर मिलेगा 50%सब्सिडी

EV Subsidy: सरकार का बड़ा ऐलान, EV खरीदने पर मिलेगा 50%सब्सिडी

July 18, 2026

CG में 2 मालगाड़ियों में भीषण टक्कर:दोनों के 18 से ज्यादा डिब्बे पटरी से नीचे उतरे

March 28, 2022
Rashifal For Today : आज धनु और मकर राशि वालों को मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल

Rashifal For Today : आज धनु और मकर राशि वालों को मिल सकता है अच्छा अवसर, पढ़े दैनिक राशिफल

April 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश के तहत छाल पुलिस की जुआ फड़ पर बड़ी कार्रवाई, ₹63,200 नकद जब्त; जशपुर और कोरबा जिले के तीन जुआरी गिरफ्तार
  • Raigarh News : किरोड़ीमल धर्मादा न्यास की भूमि पर काबिज लोगों के दस्तावेजों की जांच, उच्च स्तरीय समिति ने किया सत्यापन
  • Flight Ticket Price Hike: त्योहारों के सीजन पर घर जाना हुआ महंगा, IndiGo समेत 4 एयरलाइंस ने 1300 रुपये तक बढ़ाया फ्यूल सरचार्ज
  • Raigarh News : सड़क किनारे अवैध डीजल भंडारण का खुलासा, छाल पुलिस ने कार्रवाई में की 415 लीटर डीजल जब्त

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In