Ramayana Box Office Collection रामायण ने बॉक्स ऑफिस पर वो मुकाम हासिल कर लिया है, जो इंडियन फिल्म इंडस्ट्री में बहुत कम फिल्मों ने किया है. रामायण ने महज 8 दिनों में वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ी क्लब में एंट्री कर ली है. रामायण सबसे तेज 1000 करोड़ रुपये कमाने वाली फिल्मों की लिस्ट में तीसरे नंबर पर आई है. इसमें पुष्पा 2 और धुरंधर 2 ही आगे है. रामायण इंडियन सिनेमा की 11वीं फिल्म बन गई है, जिसने वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस पर 1000 करोड़ रुपये का कलेक्शन क्रॉस किया है. रामायण आज अपनी रिलीज के 9वें दिन में चल रही है और फिल्म ने 8वें दिन अपनी कमाई से भारत में हाफ सेंचुरी लगाई है. चलिए जानते हैं 1000 करोड़ रुपये कमाने के साथ-साथ रामायण ने क्या-क्या उपलब्धि अपने नाम की है.

रामायण ने आज 13 नवंबर को 9वें दिन खबर लिखे जाने तक भारत में 2.28 करोड़ रुपये का बिजनेस कर लिया है. इसमें सबसे ज्यादा 1.82 करोड़ रुपये हिंदी भाषा में कमाए हैं. फिल्म ने आठवें दिन 24 फीसदी की गिरावट के साथ देशभर में 24,042 शोज से 53.50 करोड़ रुपये का नेट कलेक्शन किया था, जिसमें हिंदी भाषा का दैनिक कलेक्शन 43 करोड़ रुपये है. इसी के साथ फिल्म का भारत में कुल नेट कलेक्शन 566.88 करोड़ रुपये और ग्रॉस 677.74 करोड़ रुपये हो गया है. वहीं, फिल्म का कुल वर्ल्डवाइड कलेक्शन 1033.55 करोड़ रुपये हो गया है. फिल्म ने आठवें दिन ओवरसीज से 25 करोड़ रुपये का कारोबार किया और कुल ओवरसीज कलेक्शन 358.50 करोड़ रुपये हुआ.
1000 करोड़ी रामायण के रिकॉर्ड
रणबीर कपूर के लिए रामायण पहली 1000 करोड़ी फिल्म है.
रामायण रणबीर कपूर की अब तक की सबसे कमाऊ फिल्म बन गई है.
रणबीर कपूर की पिछली सबसे कमाऊ फिल्म एनिमल (917 करोड़ रुपये) थी
रामायण इंडियन सिनेमा की 11वीं 1000 करोड़ी फिल्म बन गई है.
दूसरे वीकेंड होगा धमाका
रामायण अपने दूसरे वीकेंड की ओर है. आज 9वें दिन शुक्रवार और 10वें दिन शनिवार और 11वें दिन शनिवार को फिल्म एक बार फिर कमाई का ढेर लगाने वाली है. इससे जाहिर है कि फिल्म इस वीकेंड सबसे कमाऊ फिल्मों की लिस्ट में यकीनन कल्कि 2898 एडी, जवान का रिकॉर्ड तोड़ देगी. वहीं, दूसरे वीकेंड तक फिल्म भारत में 800 करोड़ रुपये के क्लब में एंट्री कर लेगी.
Ramayana Box Office Collectionबता दें, रामायण सिर्फ रणबीर ही नहीं बल्कि, यश को छोड़कर फिल्म में काम करने वाले सभी स्टार विवेक ओबेरॉय, अनुपम खेर, काजल अग्रवाल, लारा दत्ता, रवि दुबे और रकुल प्रीत सिंह के खाते में पहली 1000 करोड़ी फिल्म आई है. नितेश तिवारी के निर्देशन में बनी फिल्म रामायण को नमित मल्होत्रा और यश ने प्रोड्यूस किया है.













