• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Russia Ukraine war: रूस पर अब तक का सबसे बड़ा हमला: यूक्रेन ने एक साथ दागे 1600 ड्रोन

VIKASH SONI by VIKASH SONI
September 20, 2026
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Russia Ukraine war यूक्रेन ने रूस पर 1,000 से अधिक ड्रोन दागे हैं। रूसी अधिकारियों के हवाले से एसोसिएटेड प्रेस (AP) की रिपोर्ट के मुताबिक, इस हमले में मॉस्को को भी निशाना बनाया गया और इसे राजधानी पर अब तक के सबसे बड़े ड्रोन हमलों में से एक बताया गया है।

 

READ ALSO

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

 

यह हमला ऐसे समय हुआ जब रूस में संसदीय चुनाव का तीसरा और अंतिम दिन चल रहा था। मॉस्को के मेयर सर्गेई सोबयानिन ने इसे राजधानी पर अब तक का सबसे बड़ा ड्रोन हमला बताया। उन्होंने कहा कि हमले में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा है।

 

ड्रोन हमले में 2 लोगों की मौत, 20 घायल

मॉस्को क्षेत्र के गवर्नर आंद्रेई वोरोब्योव के अनुसार, ड्रोन हमले में दो लोगों की मौत हुई और 20 लोग घायल हुए। मृतकों में 74 वर्षीय एक व्यक्ति और 44 वर्षीय एक महिला शामिल हैं।

 

 

यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने सोशल मीडिया पर कहा कि हमले में यूक्रेन में निर्मित फ्लेमिंगो और पेलिकन मिसाइलों समेत विभिन्न प्रकार की मिसाइलों और ड्रोन का इस्तेमाल किया गया। उनके मुताबिक, हमलों का निशाना तेल और लॉजिस्टिक्स से जुड़ी सुविधाएं थीं। जेलेंस्की ने कहा कि इन हमलों का उद्देश्य रूस की युद्ध मशीन को आर्थिक रूप से नुकसान पहुंचाना है।

 

 

मॉस्कों की ओर आए 450 ड्रोन, नष्ट करने का दावा

वहीं, रूस के रक्षा मंत्रालय ने दावा किया कि उसकी सेना ने देशभर में 1,100 यूक्रेनी ड्रोन मार गिराए। मंत्रालय के मुताबिक, इनमें क्रीमिया और काला सागर के ऊपर उड़ रहे ड्रोन भी शामिल थे। रूस के रक्षा मंत्रालय ने कहा कि उसकी सेना ने पूरे देश में, साथ ही कब्जे वाले यूक्रेनी प्रायद्वीप क्रीमिया और काला सागर के ऊपर 1,100 यूक्रेनी ड्रोनों को मार गिराया।

 

मॉस्को के मेयर सर्गेई सोब्यानिन ने कहा कि रूसी राजधानी की ओर आ रहे 450 ड्रोनों को नष्ट कर दिया गया, और हमले में मॉस्को ऑयल रिफाइनरी और एक रिहायशी इमारत को नुकसान पहुंचा। उन्होंने कहा कि मॉस्को पर हुआ यह “अभूतपूर्व हमला” चुनावों में बाधा डालने की कोशिश थी। उन्होंने कहा, “दुश्मन इसमें नाकाम रहा।”

 

रूस में चल रहे संसदीय चुनाव को युद्ध शुरू होने के बाद का पहला युद्धकालीन संसदीय चुनाव बताया गया है। चुनाव में राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की नीतियों के विरोध में विपक्ष की मौजूदगी बेहद सीमित रही है। रूस ने यूक्रेन के उन चार क्षेत्रों में भी मतदान कराया है, जिन्हें मॉस्को ने युद्ध के बाद अपने में मिलाने का दावा किया था, हालांकि इन क्षेत्रों के सभी हिस्सों पर उसका नियंत्रण नहीं है। इसके अलावा क्रीमिया में भी मतदान कराया गया, जिसे रूस ने 2014 में अपने में मिला लिया था। यूक्रेन ने इन क्षेत्रों में रूसी चुनाव कराने को अवैध बताया है। कुछ दिनों पहले रूस ने यूक्रेन की राजधानी कीव के पास बुचा जिले में भीषण हमले किए थे। इस हमले में 37 लोगों की मौत हो गई थी।

Related Posts

देश

Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन

November 8, 2026
देश

Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल

November 8, 2026
देश

Big breaking: एक्सप्रेस ट्रेन में लगी भीषण आग, चपेट में आए कर्मभूमि एक्सप्रेस के 4 डिब्बे; राहत-बचाव जारी

November 6, 2026
देश

Election Commision: चुनाव आयोग का बड़ा ऐलान, 6 राज्यों में शुरू होगा SSR, इस दिन जारी होगी फाइनल वोटर लिस्ट

November 5, 2026
देश

Delhi news: बड़ा हादसा; निर्माणाधीन बिल्डिंग ढह ने से कई लोगों के दबे होने की आशंका

November 5, 2026
देश

telangan Boat Accident: बड़ा हादसा; मछुआरों को बचाते समय पलट गईं SDRF की दो नावें, 10 कांस्टेबल लापता

November 5, 2026
Next Post

Raigarh News : ऑपरेशन आघात के तहत ग्राम पूंजीपथरा में 15 लीटर महुआ शराब के साथ महिला गिरफ्तार

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Korba Balco Accident: बालको में अचानक धमाका ऑयल लीकेज से बढ़ा खतरा, गंभीर रूप से घायल कर्मचारी का इलाज जारी

Korba Balco Accident: बालको में अचानक धमाका ऑयल लीकेज से बढ़ा खतरा, गंभीर रूप से घायल कर्मचारी का इलाज जारी

December 8, 2025

Kajari Teej 2026: कजरी तीज आज, जानें पूजा का शुभ मुहूर्त और चंद्रोदय का समय

August 31, 2026
maruti suzuki Dividend: आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी

maruti suzuki Dividend: आज है आखरी मौका! 140 रुपये का डिविडेंड देगी ये कंपनी

August 6, 2026
Petrol Diesel New Rates: कच्चे तेल की कीमतों में बढ़त के बीच जारी हुए पेट्रोल-डीजल के दाम, जानिए आज के लेटेस्ट रेट

Chhattisgarh news raipur: रायपुर में पेट्रोल की भारी किल्लत : पंपों पर ‘नो स्टॉक’, ईंधन के लिए एक से दूसरे पंप भटकते रहे लोग

May 6, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Jio 3 Years New Recharge Plan: Jio ने लॉन्च किया धमाकेदार प्लान, 3 साल की वैलिडिटी, इतनी है कीमत
  • Speed Limit Device; कमर्शियल बहनों के लिए नया नियम लागू, स्पीड कंट्रोलर के बिना नहीं होगा रजिस्ट्रेशन
  • Earthquake: भूकंप के तेज झटकों से हिला इस देश की धरती, रिक्टर स्केल पर इतनी रही तीव्रता, 22 लोग घायल
  • Muhurat Trading 2026: आज दिवाली के मौके पर होगी मुहूर्त ट्रेडिंग, जानें NSE और BSE में खरीदारी का समय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In