sex racket news राजीव नगर इलाके में देह व्यापार के धंधे का बड़ा खुलासा हुआ है। राजीव नगर थाना क्षेत्र के घुड़दौड़ रोड स्थित एक गेस्ट हाउस में लंबे समय से चल रही संदिग्ध गतिविधियों पर पुलिस ने कार्रवाई की है। स्थानीय पुलिस और एसएसपी सेल की एसआईयू (SIU) टीम ने संयुक्त रूप से गेस्ट हाउस पर छापा मारकर एक लड़का और चार लड़कियों को हिरासत में लिया। कमरे का दरवाजा खुलते ही पुलिस वालों के होश उड़ गए। पुलिस के अनुसार, इस गेस्ट हाउस में पिछले करीब छह महीने से अनैतिक कार्य संचालित किए जा रहे थे। पुलिस टीम अब पकड़े गए आरोपियों से कड़ी पूछताछ कर रही है और फरार गेस्ट हाउस संचालक की तलाश में जुट गई है।
सूचना मिलने के बाद स्थानीय पुलिस और एसएसपी सेल की एसआईयू टीम ने गेस्ट हाउस की इमारत में अचानक दबिश दी। पुलिस टीम ने ग्राउंड फ्लोर से लेकर चौथी मंजिल तक बने सभी कमरों की गहन तलाशी ली। जांच के दौरान अलग-अलग कमरों से चार युवतियां और एक युवक आपत्तिजनक स्थिति में मिले। मौके से पुलिस को नकदी, पांच मोबाइल और अन्य सामान मिला है।
बाहरी राज्यों से बुलाई जाती थीं लड़कियां
पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया है कि इस अनैतिक कार्य के लिए दूसरे राज्यों से युवतियों को पटना बुलाया जाता था। हिरासत में ली गई चार युवतियों में से दो उत्तर प्रदेश, एक पश्चिम बंगाल और एक झारखंड की रहने वाली है। पुलिस अब इस बात का पता लगा रही है कि ग्राहकों को किस माध्यम से लाया जाता था और इस धंधे का मुख्य नेटवर्क कहां तक फैला हुआ है।
पटना के गेस्ट हाउस में गंदा काम
फरार हुए संचालक और कर्मचारी: पुलिस की छापेमारी होते ही गेस्ट हाउस में अफरातफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर संचालक और कर्मचारी पिछले दरवाजे से भाग निकले।
तीन राज्यों की युवतियां शामिल: देह व्यापार के इस नेटवर्क में उत्तर प्रदेश, बंगाल और झारखंड की युवतियों को शामिल किया गया था।
आपत्तिजनक सामान और नकदी जब्त: तलाशी के दौरान कमरों से 5 मोबाइल फोन, नकद राशि और अन्य आपत्तिजनक सामग्री बरामद की गई है।
फरार आरोपियों की तलाश तेज: राजीव नगर थाना पुलिस गेस्ट हाउस संचालक और भाग निकले कर्मचारियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है।
दो महीने से निगरानी कर रही थी टीम
sex racket newsएसडीपीओ-2 लॉ एंड ऑर्डर सुषमा सागर ने बताया कि गेस्ट हाउस में पिछले छह महीने से संदिग्ध गतिविधियां चलने की खबर मिल रही थी। इस पर एसआईयू की टीम बीते दो महीने से लगातार निगरानी बनाए हुए थी। गुरुवार को कमरों में युवक-युवतियों की मौजूदगी की पुख्ता सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए पूरे परिसर की तलाशी ली और आरोपियों को पकड़ लिया।
















