• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home बिजनेस

Smartphone Sale: Smartphone कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार 16 फीसदी तक गिरी सेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 15, 2026
in बिजनेस
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Smartphone Sale त्योहारी सीजन में जहां हर तरफ बंपर खरीदारी की उम्मीद होती है, वहीं इस बार स्मार्टफोन बाजार में मायूसी छाई हुई है. लोग ऑनलाइन साइट्स पर जा तो रहे हैं, लेकिन फोन खरीद नहीं रहे हैं. मार्केट ट्रैकर काउंटरपॉइंट रिसर्च की ताजा रिपोर्ट के मुताबिक, ई-कॉमर्स कंपनियों की नवरात्रि सेल में स्मार्टफोन की बिक्री 16 फीसदी तक गिर गई है. हाल के सालों में ये सबसे बड़ी गिरावट मानी जा रही है.

 

READ ALSO

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले; रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन..

JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…

 

काउंटरपॉइंट के रिसर्च एनालिस्ट शुभम सिंह का कहना है कि ग्राहकों में फोन खरीदने की दिलचस्पी तो है, लेकिन बजट उनकी राह में सबसे बड़ी रुकावट बन रहा है. ई-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स का कुल त्योहारी बिजनेस 60-65% इसी दौरान होता है. लेकिन इस बार शुरुआत ही काफी कमजोर रही है. अमेजन, फ्लिपकार्ट से लेकर जियोमार्ट तक के त्योहारी बिजनेस में स्मार्टफोन की हिस्सेदारी 35% तक होती है. यहां तक कि क्विक-कॉमर्स प्लेटफॉर्म्स ने भी इस बार फोन की बिक्री से काफी उम्मीदे लगाई थीं.

 

 

ये भी पढ़ें

‘जन्नत में औरतों को भी मिलेंगे 72 पुरुष…’, हुदा जरीवाला के बयान पर भड़के उलेमा, चैट लीक के बाद वार्निंग

‘जेल में होगी पार्टी…’, मौत से पहले शिवा और श्रद्धा के बीच का ऑडियो वायरल, 3 मिनट तक क्या हुई बात?

घर के चूल्हे में दिखा ‘नागलोक’ जैसा हैरान करने वाला नजारा, नजारा देख अटक गई लोगों की सांसें

डिस्काउंट कम दाम ज्यादा

पहले त्योहारी सेल में ग्राहकों को 25 से 40 फीसदी तक की भारी छूट मिल जाती थी. लेकिन इस बार ये डिस्काउंट घटकर महज 10 से 25 फीसदी रह गया है. असल में फोन बनाने वाली कंपनियों पर लागत का भारी दबाव है. मेमोरी चिप के दाम दो से तीन गुना तक बढ़ गए हैं. इसके अलावा रुपये की गिरती कीमत के साथ माल ढुलाई का खर्च भी बढ़ा है. इन वजहों से स्मार्टफोन की कीमतें औसतन 35 से 40 फीसदी तक बढ़ चुकी हैं. कंपनियों ने इसी बढ़े हुए खर्च की भरपाई के लिए डिस्काउंट कम कर दिया है.

 

 

ऑफलाइन बाजार का भी बुरा हाल

सिर्फ ऑनलाइन ही नहीं, दुकानों पर भी सन्नाटा पसरा है. ऑल इंडिया मोबाइल रिटेलर्स एसोसिएशन (AIMRA) के मुताबिक, नवरात्रि शुरू होने के बाद से दुकानों पर फोन की बिक्री में 20 फीसदी की कमी आई है. संगठन का अनुमान है कि त्योहारी सीजन की कुल रिटेल बिक्री में पिछले साल के मुकाबले 15 फीसदी से ज्यादा की गिरावट आ सकती है.

 

AIMRA के फाउंडर चेयरमैन कैलाश लख्यानी का कहना है कि मोबाइल बनाने वाली कंपनियों ने भी मान लिया है कि इस बार ऑनलाइन सेल पूरी तरह से फ्लॉप शो रही है. महंगाई की वजह से सितंबर में दुकानों पर आने वाले ग्राहकों की संख्या में 40 से 50 फीसदी की चिंताजनक कमी देखी गई थी. इसी वजह से अब ब्रांड्स अपना जमा हुआ स्टॉक निकालने के लिए सेल की तारीखें आगे बढ़ा रहे हैं.

 

पुराने फोन से काम चला रहे लोग

आजकल रिटेल बाजार में 70 से 80 फीसदी फोन किस्तों (Consumer Financing) पर बेचे जाते हैं. लेकिन महंगाई के कारण ग्राहक अब नए फोन लेने से कतरा रहे हैं. बजट बिगड़ने के चलते लोग अब या तो पुराने फोन रिपेयर करा रहे हैं या फिर सेकंड हैंड फोन खरीद कर काम चला रहे हैं. इसका सीधा असर मोबाइल की कुल बिक्री पर पड़ा है.

 

प्रीमियम फोन की डिमांड बरकरार

इस भारी सुस्ती के बीच 45,000 रुपये से ज्यादा कीमत वाले प्रीमियम स्मार्टफोन की मांग लगातार बनी हुई है. 2026 के शुरुआती आठ महीनों में स्मार्टफोन की कुल बिक्री 10 फीसदी गिरी, लेकिन कमाई (वैल्यू) के मामले में 4 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज की गई है. ऐसा इसलिए हुआ क्योंकि फोन की औसत कीमत (ASP) बढ़ गई है.

 

Smartphone Saleरिटेलर्स का कहना है कि एप्पल, सैमसंग, वीवो, ओप्पो, शाओमी जैसी बड़ी कंपनियों के फोन की औसत कीमत अब 35,000 से 37,000 रुपये के बीच आ गई है. इससे कम फोन बिकने के बावजूद कंपनियों की कमाई संतुलित है. जानकारों का मानना है कि दिवाली आते-आते बिक्री में थोड़ा सुधार हो सकता है, लेकिन कुल बिक्री में गिरावट तय है. वहीं, मोबाइल बाजार के लिए एक और बुरी खबर ये है कि दिवाली के बाद फोन की कीमतों में फिर से बढ़ोतरी हो सकती है.

Related Posts

बिजनेस

Modi Cabinet Decisions: मोदी कैबिनेट ने लिए कई बड़े फैसले; रेलवे कर्मचारियों को बोनस, दिव्यांगों को जन्म से 40% पेंशन..

October 14, 2026
बिजनेस

JIO IPO: पैसा रखें तैयार; इस दिन खुलेगा JIO का IPO, आ गई कंफर्म तारीख…

October 14, 2026
बिजनेस

Railway Employees Diwali Bonus: सरकारी कर्मचारियों की बल्‍ले-बल्‍ले! 78 दिन के बोनस का ऐलान, जानें बैंक खातों में कब आएगी सैलरी

October 14, 2026
बिजनेस

WPI Inflation: सितंबर में 11.39% पर पहुंची थोक महंगाई दर, खाने-पीने की चीजों के बढ़े दाम

October 14, 2026
बिजनेस

Sugar prices hike: त्योहारों के सीजन में चीनी के दाम में भारी उछाल, 6 दिन में 17% बढ़े रेट

October 14, 2026
बिजनेस

HD Fire Protect: पहले ही दिन 4.62 गुना सब्सक्राइब हुआ ये IPO, 91 रुपये पर पहुंचा GMP Price

October 14, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Gold/Silver Rate: चांदी की कीमतों में ₹6600 की बड़ी गिरावट, सोना ₹3200 लुढ़का; जानिए आज के ताजा रेट

September 28, 2026
Chhattisgarh top news: यात्रियों के लिए खुशखबरी, बिलासपुर जोन की 14 ट्रेनें बहाल, ये गाड़ी एक्सप्रेस बनकर चलेगी

Summer Special Trains: बिहार जाने वालों के लिए खुशखबरी, रेलवे ने चलाई 3 समर स्पेशल ट्रेनें, जानिए रूट, टाइमिंग और बुकिंग

April 21, 2026
Cricketer collapses in peach: क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा हादसा, ओवर पूरा करते ही अचानक क्रीज पर गिरा क्रिकेटर, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम

Cricketer collapses in peach: क्रिकेट मैच के दौरान बड़ा हादसा, ओवर पूरा करते ही अचानक क्रीज पर गिरा क्रिकेटर, हॉस्पिटल ले जाते समय तोड़ा दम

July 14, 2026
Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

May 2, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Smartphone Sale: Smartphone कंपनियों को बड़ा झटका, 10 साल में पहली बार 16 फीसदी तक गिरी सेल
  • Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती
  • Rashifal: कर्क, वृश्चिक समेत इन राशि वाले धन के मामले में रहें सतर्क, जानें नौकरी और व्यापार का हाल
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In