• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, September 18, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

कोविड प्रोटोकॉल और क्वारेन्टीन नियमों के पालन को लेकर उद्योगों की लगातार करें जांच-कलेक्टर श्री भीम सिंह

कलेक्टर श्री सिंह ने ली समय-सीमा की बैठक

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 26, 2021
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

रायगढ़, 25 मई2021/ उद्योगों द्वारा कोविड गाईड लाईन तथा क्वारेंटीन नियमों का पालन की लगातार जांच करें। पिछले दिनों अधिक केसेस वाले गांव के सरपंचों से हुई चर्चा में उन्होंने बताया कि औद्योगिक क्षेत्रों के समीप स्थित गांवों में मामले ज्यादा बढ़े है। इसको लेकर हमें पूरी सावधानी और सतर्कता बरतनी है। उक्त बातें कलेक्टर श्री भीम सिंह ने आज समय-सीमा की बैठक के दौरान कही। कलेक्टर श्री सिंह ने उद्योग अधिकारी तथा सभी एसडीएम को उनके क्षेत्रान्तर्गत स्थित उद्योगों में अनुमति प्राप्त संख्या में ही लोग आ रहे हैं, तथा बाहर से आने वालों को क्वारेन्टीन किया जा रहा अथवा नहीं इसकी जांच करने के लिए कहा। उल्लंघन करने वालों पर कार्यवाही के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि कोविड नियंत्रण के लिये शादियों तथा अन्य सामाजिक कार्यक्रमों में अनुमति प्राप्त संख्या में ही लोग शामिल हो। संबंधित गांव के पटवारी, सचिव, शिक्षकों की ड्यूटी इसकी निरीक्षण में लगायें। अनुमति से अधिक संख्या में शामिल होने वाले कार्यक्रम के आयोजकों पर कार्यवाही करना सुनिश्चित करें। गांवों में कोविड गाइडलाइन्स का पालन सुनिश्चित करवाएं। मनरेगा में काम करने वाले श्रमिक मास्क पहनने, सोशल डिस्टेटिंग तथा नियमित हाथ धोने जैसे नियमों का पालन करें। उन्होंने सभी एसडीएम, नगर निकाय के अधिकारी एवं पुलिस विभाग को लगातार मास्क जांच अभियान चलाने के निर्देश दिये। बिना मास्क के निकलने वालों पर जुर्माने की कार्यवाही करने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक के दौरान जिला तथा विकासखण्ड मुख्यालय के कोविड अस्पतालों में बढ़ाई जा रही सुविधाओं की समीक्षा की। उन्होंने विकासखण्ड स्तरीय अस्पतालों में नान इनवेसीव वेंटीलेटर बाईपेप मशीन दिये जाने तथा उसके उपयोग के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने बताया कि अभी हमारे पास 250 फ्लोमीटर आ चुका है तथा 500 आने वाले है, इससे आने वाले समय में ऑक्सीजन बेड बढ़ाने के लिए पर्याप्त संख्या में फ्लोमीटर की व्यवस्था है। कलेक्टर श्री सिंह ने बैठक में टेस्टिंग की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि पूरे जिले में सभी जगहों पर उन्हें मिले टेस्टिंग लक्ष्यों को प्रतिदिन शत-प्रतिशत पूरा करना है। उन्होंने सभी बीएमओ से रिप्रेजेन्टेटिव सेम्पल लेनेे के लिये कहा। उन्होंने होम आईसोलेशन के बारे में जानकारी ली। होम आइसोलेटेड मरीजों के नियमित हेल्थ अपडेट लेने व ऑक्सीजन सेचुरेशन 94 से कम होने पर तत्काल अस्पताल शिफ्ट करने के निर्देश दिए। सभी राजस्व अधिकारियों को दस-दस होम आईसोलेटेड मरीजों के घरों में जाकर निरीक्षण कर उनके द्वारा नियमों का पालन किया जा रहा है या नही यह देखने के लिए कहा।
कलेक्टर श्री सिंह ने गोधन न्याय योजना की समीक्षा की। उन्होंने सरिया नगर पंचायत के अंतर्गत शहरी गौठान में गोबर वर्मी पिट नहीं डालने के कारण वहां के सीएमओ को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिये। उन्होंने सभी शहरी गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट के उत्पादन तथा बिक्री को बढ़ाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही उन्होंने सभी विकासखण्डों में 01 जून से 3-3 नये गोठानों में गोधन न्याय योजना का संचालन प्रारंभ करने के निर्देश सभी सीईओ जनपद को दिये। उन्होंने सभी एसडीएम को निर्देशित करते हुये कहा कि जिन गौठानों में वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन कम है उनका चिन्हांकन कर वहां के नोडल तथा गौठान समिति की बैठक ले तथा वर्मी कम्पोस्ट का उत्पादन बढ़ाने की दिशा में काम करें। उन्होंने सभी सहकारी समितियों में वर्मी कम्पोस्ट रखवाने के निर्देश दिये। इसके साथ ही बीज का भंडारण करने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने खरीफ  गिरदावरी शुरू होने के पूर्व सभी पटवारियों को अभिलेख दुरूस्ती का काम पूरा करने के निर्देश दिये।
कलेक्टर श्री सिंह ने शहरी स्लम स्वास्थ्य योजना के संचालन की जानकारी ली। इसके साथ ही उन्होंने श्रमिकों के लेबर कार्ड निर्माण के बारे में भी श्रम अधिकारी से जानकारी ली। उन्होंने बाहर से आने वाले श्रमिकों की जानकारी नियमित रूप से उपलब्ध कराने के निर्देश दिये। कलेक्टर श्री सिंह ने सभी विकासखण्ड मुख्यालयों में निर्माणाधीन स्वामी आत्मानंद विद्यालय के निर्माण कार्य को जल्द पूरा करने के निर्देश दिये।
इस दौरान एडीएम श्री राजेन्द्र कटारा, सीईओ जिला पंचायत डॉ.रवि मित्तल, डीएफओ रायगढ़ श्री प्रणय मिश्रा, डीएफओ धरमजयगढ़ श्री मणिवासगन एस, अपर कलेक्टर श्री आर.ए.कुरूवंशी, नगर निगम आयुक्त श्री आशुतोष पाण्डेय, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केशरी सहित जिला स्तरीय अधिकारी मौजूद रहे।

Related Posts

रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शिवरंजनी हरीश की भरतनाट्यम प्रस्तुति

September 17, 2026
रायगढ़

Raigarh News : ’आशीर्वाद का दीया’ उत्सव के तहत 40 हजार से अधिक दीपों से जगमगाया रायगढ़ का सिंदूर पार्क

September 17, 2026
रायगढ़

Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह की चौथी शाम रिदम कल्चरल सेंटर के कलाकारों ने बिखेरी शास्त्रीय नृत्य की छटा

September 17, 2026
Next Post

कोविड नियमों की अनदेखी से काशीचुआं पंडरीपानी पश्चिम के 63 लोग हुये कोविड पाजिटिव, तीन ने गंवाई जान

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

मुख्यमंत्री 16 जून को गोधन न्याय योजना के हितग्राहियों को करेंगे 10 करोड़ 90 लाख रूपए का भुगतान

June 16, 2022
नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री श्री साय*

नक्सलमुक्त छत्तीसगढ़ प्रगति के पथ पर निरंतर अग्रसर हो रहा -मुख्यमंत्री श्री साय*

August 8, 2026

Raigarh News : केलो डेम के गेट खुलने से जलभराव, प्रशासन-पुलिस के साथ एसडीआरएफ की टीम ने संभाला मोर्चा

August 27, 2026
मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क

मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय की बड़ी सौगात: बनगाँव आश्रम चौक से मुड़ाटोली तक बनेगी 4.89 करोड़ रुपये की सड़क

July 30, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह में शामिल हुए वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी
  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chakradhar Samaroh 2026: चक्रधर समारोह: जान्हबी बेहरा की मनोहारी ओडिसी नृत्य प्रस्तुति से भाव, लय और सौंदर्य का दिखा संगम
  • Chakradhar Samaroh 2026: वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी ने पहलवानों का बढ़ाया हौसला, कहा-खेल प्रतिभाओं को आगे बढ़ाने के लिए सरकार प्रतिबद्ध

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In