• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Monday, October 5, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

संकट में ठाकरे सरकार LIVE: शिंदे ने नया चीफ व्हिप नियुक्त कर शिवसेना पर दावा ठोका, 3 और विधायक गुवाहाटी रवाना

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 22, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

महाराष्ट्र के सियासी संकट में सबसे बड़ा मोड़ बुधवार दोपहर को आया। शिवसेना ने व्हिप जारी कर अपने विधायकों को शाम को सीएम हाउस पहुंचने का आदेश दिया और गैरमौजूदगी की स्थिति में एक्शन की चेतावनी दी। इसके कुछ ही देर बाद एकनाथ शिंदे के ट्वीट ने हलचल मचा दी। उन्होंने कहा कि ये व्हिप अवैध है। इसके अलावा उन्होंने सुनील प्रभु को हटाकर भरत गोगावले को अपना चीफ व्हिप नियुक्त किया है। यानी शिंदे अब खुद शिवसेना पर दावा ठोक रहे हैं।

इससे उद्धव ने कैबिनेट की बैठक भी बुलाई थी पर कोरोना का हवाला देकर इससे वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुटे। बैठक के थोड़ी ही देर बाद उनकी कोरोना रिपोर्ट निगेटिव आ गई। इस बैठक से 8 मंत्री गायब रहे। बैठक से पहले संजय राउत इशारा कर चुके हैं कि विधानसभा भंग होने की दिशा में जा रही है।

READ ALSO

Earthquake News: भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता

Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

सियासी उठापटक के बीच मुख्यमंत्री उद्धव का पहला बयान सामने आया है। मुख्यमंत्री ने कहा- हम देखेंगे आगे क्या होता है?

सूरत से गुवाहाटी पहुंच चुके एकनाथ शिंदे अब अपने साथ 46 विधायकों के होने का दावा कर रहे हैं। ये भी कह रहे हैं कि शिवसेना से अलग नहीं होंगे। लेकिन, गुवाहाटी में अभी 33 शिवसेना के विधायक हैं, 2 निर्दलीय हैं। अभी 2 शिवसेना विधायक संजय राठोर और जोगेश कदम पहुंचे हैं यानी संख्या 37 हो चुकी है। 2 और विधायकों का इंतजार किया जा रहा है, जो महाराष्ट्र से रवाना हो चुके हैं।

कुछ और हलचलें हैं.. जैसे- कमलनाथ ने कांग्रेस विधायकों से मुलाकात की और फिर उद्धव से मिलने का समय मांगा, जो नहीं मिला। शरद पवार ने राकांपा कोटे के मंत्रियों के साथ हालात पर मंथन किया। भाजपा भी अपने विधायकों के संपर्क में लगातार बनी हुई है।

 

4 बड़े अपडेट्स…

1. 3 शिवसेना विधायक योगेश कदम, मंजूला गावित और गोपाल दल्वी सूरत एयरपोर्ट से गुवाहाटी के लिए निकले। साथ में महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल भी हैं।

 

3. कमलनाथ ने कहा कि गठबंधन सरकार को कांग्रेस और राकांपा का पूरा समर्थन है। पवार भी अपना समर्थन जारी रखेंगे। उम्मीद है बागी महाराष्ट्र को झटका नहीं देंगे।

4. NCP ने कल विधायक दल की बैठक बुलाई है। शरद पवार और सुप्रिया सुले इस मीटिंग में शामिल हो सकती हैं।

शिंदे 40 विधायकों के साथ सूरत से गुवाहाटी पहुंचे हैं। सारे विधायक होटल रेडिसन ब्लू में ठहरे हैं। होटल के बाहर और अंदर असम पुलिस का पहरा है। CRPF के जवान भी होटल के बाहर मौजूद हैं। मीडिया को भी एक इंच यहां से वहां नहीं होने दिया जा रहा। हर आने-जाने वाले पर कड़ी निगाह रखी जा रही है।

होटल के अंदर से सिर्फ पुलिस अधिकारियों की गाड़ियां ही निकल सकती हैं। शिंदे ने अपने साथ 46 विधायकों के होने का दावा किया है और कहा है कि महाराष्ट्र सरकार से समर्थन वापसी के पत्र पर सबसे दस्तखत करवा लिए गए हैं। इन सभी विधायकों से शाम को राज्यपाल वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ेंगे

महाराष्ट्र में क्या हो रहा- भाजपा वेट एंड वाच मोड में, कांग्रेस-एनसीपी में मीटिंग्स का दौर

महाराष्ट्र में विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ और एनसीपी ने सुप्रीया सुले को जिम्मेदारी सौंपी है।
महाराष्ट्र में विधायकों को एकजुट रखने के लिए कांग्रेस ने कमलनाथ और एनसीपी ने सुप्रीया सुले को जिम्मेदारी सौंपी है।

भाजपा फिलहाल भाजपा वेट एंड वाच की स्थिति में है। मुंबई के अलग-अलग इलाकों में बीजेपी नेता मीटिंग कर रहे हैं। एनसीपी की मीटिंग वाईबी चव्हाण हॉल में हुई है। इसमें पार्टी के सभी विधायकों को शरद पवार से संबोधित किया है।

बालासाहब थोराट के बंगले पर कांग्रेस के विधायकों की बैठक हुई है। इसमें कमलनाथ ने सभी विधायकों को संबोधित किया है। शिवसेना ने सभी विधायकों के नाम एक पत्र जारी कर शाम पांच बजे तक सभी को मुंबई आने के लिए कहा है। अगर वे शाम की मीटिंग में शामिल नहीं होते हैं तो उनकी पार्टी की सदस्यता रद्द मानी जाएगी।

4 सबसे बड़े बयान…

1. एकनाथ शिंदे बोले- हमारे पास 46 विधायक हैं और ये बढ़ेंगे। आगे की रणनीति हम सभी विधायकों के साथ मिलकर तय करेंगे। शिवसेना तोड़ने का कोई इरादा नहीं। हम किसी दूसरी पार्टी के संपर्क में नहीं हैं।

2. संजय राउत बोले- महाराष्ट्र में 2 या 3 दिनों में क्या होगा यह कोई नहीं जानता। भाजपा के समर्थन के बिना शिवसेना के विधायकों का अपहरण नहीं किया जा सकता था।

3. कमलनाथ बोले- कांग्रेस और राकांपा महाराष्ट्र विकास अघाड़ी सरकार को अपना समर्थन जारी रखेगी। मैंने शरद पवार जी से भी बातचीत की है। उन्होंने आश्वासन दिया है कि वे गठबंधन सरकार को अपना समर्थन जारी रखेंगे। इसके अलावा कोई इरादा नहीं है। मुझे भरोसा है कि शिवसेना के बागी शिवाजी महाराज के राज्य को चोट नहीं पहुंचाएंगे।

4. नितिन राउत बोले- कैबिनेट मीटिंग में उद्धव ठाकरे खुश थे। उनके चेहरे पर कोई टेंशन नहीं दिख रही थी। यह संकेत है कि महाराष्ट्र में सरकार खतरे में नहीं है।

जान लीजिए गठबंधन सरकार के अहम समीकरण और सत्ता का गणित

महाराष्ट्र में सोमवार को हुए विधान परिषद चुनाव में महाविकास अघाडी का बहुमत 151 तक गिर गया है। राज्यसभा चुनाव के दौरान महाविकास आघाडी के पास 162 विधायक थे, जबकि उससे पहले ये संख्या 170 थी। यानी राज्यसभा चुनाव के बाद महाविकास अघाडी के 11 विधायक कम हुए हैं।

 

परिषद चुनाव से पहले और बाद में तुलना करके देखा जाए तो कुल 19 विधायक महाविकास आघाडी से दूर हुए। दूसरी तरफ अब भाजपा को 134 विधायकों का समर्थन प्राप्त है। सरकार टिकने के लिए 144 का बहुमत जरूरी है। ऐसे में महाविकास अघाडी और भाजपा की संख्या में अंतर बहुत कम रह गया है।

फिर भी, शिवसेना में बगावत होती है तो दल-बदल कानून सबसे बड़ा चैलेंज होगा। बगावत के लिए एकनाथ शिंदे को इन विधायकों की सदस्यता भी कायम रखनी होगी। महाराष्ट्र विधानसभा में शिवसेना के पास कुल 56 विधायक है। कानून के हिसाब से शिंदे को 2/3 विधायक यानी 37 विधायक जुटाने होंगे। फिलहाल शिंदे के पास कुल 30 विधायक होने का दावा किया जा रहा है, जिसमें शिवसेना के 15 विधायक हैं।

Related Posts

देश

Earthquake News: भारत, म्यांमार और इंडोनेशिया में लगे भूकंप के झटके, जाने रियेक्टर स्केल पर क्या?रही तीव्रता

October 4, 2026
देश

Dhan Kharidi Date 2026-27: दिवाली से पहले अन्नदाताओं को मिली बड़ी सौगात,15 अक्टूबर से होगी किसानों से धान खरीदी, जाने निर्धारित समर्थन मूल्य राशि

October 3, 2026
देश

Strait of Hormuz: स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में टैंकर पर मिसाइल हमला, सुरक्षित बचाए गए 5 भारतीय नाविक

October 3, 2026
अन्य खबर

Asian Games 2026: Asian Games-2026 में बॉक्सिंग में लवलीना के बाद परवीन ने जीता गोल्ड मेडल…

October 2, 2026
देश

Delhi SIR Protest: SIR के खिलाफ जंतर-मंतर पर विपक्ष का प्रदर्शन, संजय सिंह और सौरभ भारद्वाज हिरासत में

October 2, 2026
देश

Accident news: भीषण सड़क हादशा; ट्रक और पिकअप वैन की जोरदार टक्कर में 7 लोगों की मौत, 21 लोग घायल

October 2, 2026
Next Post

बिलासपुर में कोरोना अलर्ट...आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश:CIMS और जिला अस्पताल सहित 30 प्राइवेट अस्पतालों को पत्र जारी; कहा-सभी जरूरी तैयारी करें

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

बस्तर अंचल का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

बस्तर अंचल का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध : मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

January 6, 2026
Inflation Alert: महंगाई की नई मार, खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे

Inflation Alert: महंगाई की नई मार, खाने-पीने और पर्सनल केयर सामान होंगे महंगे

May 29, 2026
Rashifal: कन्या राशि वालों आज आपको मान -सम्मान और धन लाभ के योग है, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal For Today : इन चार राशि वालों को नौकरी-व्यापार में मिल सकता है अचानक लाभ, पढ़े 12 राशियों का राशिफल!

April 15, 2026
Aadhaar Card Home Service: अब घर बैठे अपडेट करा सकेंगे अपना आधार, कर्मचारि खुद घर आकर करेंगे अपडेट, यहां जानें कितना लगेगा चार्ज

Aadhaar Card Home Service: अब घर बैठे अपडेट करा सकेंगे अपना आधार, कर्मचारि खुद घर आकर करेंगे अपडेट, यहां जानें कितना लगेगा चार्ज

June 7, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • फोन खरीदने की जल्दी न करें! अक्टूबर 2026 के अपकमिंग Smartphones की पूरी लिस्ट, देखें कब होंगे लॉन्च
  • Railway Recruitment 2026: भारतीय रेलवे में 2008 अप्रेंटिस पदों पर बंपर भर्ती, जानें कौन कर सकता है आवेदन और क्या? होंगी आयु सीमा
  • Raigarh News : ऑपरेशन अंकुश में ऑनलाइन क्रिकेट सट्टा खिला रहे आरोपी को चक्रधरनगर पुलिस ने दबोचा

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In