• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 15, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 10, 2026
in देश
Stock Market Outlook: इस हफ्ते कैसी रहेगी बाजार की चाल? पश्चिम एशिया संघर्ष और कच्चा तेल से तय होगी बाजार की चाल, जानिए क्या करें निवेशक?
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

भारतीय शेयर बाजार पिछला हफ्ते बढ़त के साथ बंद हुआ. पिछले हफ्ते बीएसई सेंसेक्स 414.69 अंक यानी 0.53 प्रतिशत बढ़ा, जबकि एनएसई निफ्टी 178.6 अंक यानी 0.74 प्रतिशत ऊपर रहा. बाजार के जानकारों और विश्लेषकों का मानना है कि इस हफ्ते निवेशकों की राह इतनी आसान नहीं होने वाली है. आने वाले 5 कारोबारी दिन ‘अग्निपरीक्षा’ जैसे साबित हो सकते हैं, क्योंकि बाजार के सामने भू-राजनीतिक तनाव से लेकर महंगाई के आंकड़ों तक कई चुनौतियां खड़ी हैं.

 

READ ALSO

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

 

स्वस्तिका इन्वेस्टमार्ट लिमिटेड के शोध प्रमुख संतोष मीणा ने कहा कि आने वाले दिनों में बाजार की दिशा मुख्य रूप से भू-राजनीतिक तनाव, कच्चे तेल की कीमतों, रुपये की चाल और विदेशी निवेशकों के रुख पर निर्भर करेगी. साथ ही चौथी तिमाही के नतीजों का अंतिम चरण शेयर भी बाजार को प्रभावित करेगा. विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों ने भी भारतीय बाजारों से निकासी जारी रखी है. इस महीने अब तक एफपीआई ने भारतीय शेयर बाजारों से 14,231 करोड़ रुपये निकाले हैं.

 

 

भू-राजनीतिक तनाव

बाजार विशेषज्ञों के अनुसार, इस हफ्ते शेयर बाजार की दिशा मुख्य रूप से अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव से तय होगी. एनरिचमनी के सीईओ पोनमुडी आर का मानना है कि बाजार इस समय भू-राजनीतिक घटनाओं के प्रति बहुत संवेदनशील है. यदि कच्चे तेल की कीमतें 90 डॉलर प्रति बैरल के नीचे बनी रहती हैं, तो बाजार को राहत मिल सकती है. इसके विपरीत, यदि तनाव बढ़ता है और तेल की कीमतें उछलती हैं तो सेंसेक्स और निफ्टी पर भारी दबाव देखा जा सकता है.

 

 

महंगाई के आंकड़े

इस हफ्ते भारत और अमेरिका दोनों ही देशों में महंगाई (CPI) के आंकड़े जारी होने वाले हैं. मोतीलाल ओसवाल फाइनेंशियल सर्विसेज के सिद्धार्थ खेमका ने कहा, “अप्रैल महीने के सीपीआई के आंकड़े आरबीआई की ब्याज दर नीति का संकेत देंगे, जबकि अमेरिका के सीपीआई और पीपीआई आंकड़े फेडरल रिजर्व की संभावित ब्याज दर कटौती, बॉन्ड रिटर्न और वैश्विक जोखिम को प्रभावित कर सकते हैं.” ये आंकड़े यह तय करेंगे कि फेडरल रिजर्व ब्याज दरों में कटौती कब शुरू करेगा. यदि महंगाई के आंकड़े उम्मीद से अधिक आते हैं तो बाजार के दबाव में आने की संभावना बढ़ जाएगी.

 

 

 

विदेशी निवेशकों रुख

बाजार के लिए सबसे बड़ी चिंता का विषय विदेशी पोर्टफोलियो निवेशकों (FPI) का रुख है. इस महीने अब तक विदेशी निवेशकों ने भारतीय बाजार से लगभग 14,231 करोड़ रुपये निकाल लिए हैं. अगर इस हफ्ते भी यह निकासी जारी रहती है, तो निफ्टी को निचले स्तरों पर टिके रहने में मुश्किल होगी.

 

कंपनियों के तिमाही नतीजे

सेक्टर आधारित गतिविधियों के लिए कॉर्पोरेट नतीजे अहम होंगे. इस हफ्ते भारती एयरटेल, टाटा पावर, केनरा बैंक, डीएलएफ, एचपीसीएल और जेएसडब्ल्यू स्टील जैसी दिग्गज कंपनियां अपने तिमाही परिणाम घोषित करने वाली हैं. इन बड़ी कंपनियों के नतीजे न केवल उनके शेयरों की चाल तय करेंगे, बल्कि संबंधित सेक्टर्स और ओवरऑल इंडेक्स की दिशा को भी प्रभावित करेंगे

Related Posts

देश

Weather update: बंगाल की खाड़ी में उठ रहा है चक्रवाती तूफान ‘अकवान’, इन राज्यों में होगी भारी बारिश

November 15, 2026
देश

Jammu & Kashmir earthquake: भारत के इस हिस्से में 12 घंटे के अंदर 4 बार कांपी धरती! बार-बार भूकंप के झटकों से लोगों में दहशत

November 14, 2026
देश

Mahadev Satta Case CBI Raid: CBI का बड़ा एक्शन, महादेव सट्टा केस में छह राज्यों में 33 ठिकानों पर छापे

November 14, 2026
देश

assam Road Accident: असम में भीषण सड़क हादसा, बस और ट्रक की जोरदार टक्कर में 23 लोगों की दर्दनाक मौत

November 13, 2026
देश

Microsoft Server: माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर हुआ ठप, भारत में विमान सेवाओं पर दिखा असर, 3 उड़ानें रद; 2 में देरी

November 13, 2026
देश

SSR: देश के 13 राज्यों, 3 केंद्रशासित प्रदेशों में SSR शुरू; दोबारा वोटरों को जुड़ने का मिलेगा मौका

November 13, 2026
Next Post
Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री

Modi Security Breach: PM मोदी के सुरक्षा में बड़ी चूक, कार्यक्रम स्थल के पास मिली विस्फोटक की सामग्री

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Gold Rate 12 June: म‍िड‍िल ईस्‍ट में फ‍िर से जंग के बीच सुबह-सुबह सोना हो गया क्रैश; 1.09 लाख रुपये तोला के करीब आया भाव…

Gold Rate 12 June: म‍िड‍िल ईस्‍ट में फ‍िर से जंग के बीच सुबह-सुबह सोना हो गया क्रैश; 1.09 लाख रुपये तोला के करीब आया भाव…

June 12, 2026

Big breaking: भारत की समुद्र में बड़ी कार्रवाई, करीब ₹3000 करोड़ की ड्रग्स के साथ 5 पाकिस्तानी नागरिक गिरफ्तार

September 30, 2026
Wine Shop Close Timing: अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें! आबकारी विभाग ने जारी किया निर्देश

Wine Shop Close Timing: अब रात में इतने बजे तक खुली रहेंगी शराब की दुकानें! आबकारी विभाग ने जारी किया निर्देश

December 15, 2025
Delhi Terror Alert News: राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर

Delhi Terror Alert News: राजधानी में आतंकी हमले का अलर्ट, भाजपा कार्यालय समेत ये प्रमुख ठिकाने हाई अलर्ट पर

May 10, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh news: बीजेपी राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन का छत्तीसगढ़ दौरा रद्द, जनजातीय गौरव दिवस में नहीं होंगे शामिल
  • Chhattisgarh samachar: छत्तीसगढ़ में भीषण सड़क हादशा; यात्री बस सड़क पर खड़े ट्रेलर से टकराई, दो की मौत, छह घायल
  • Petrol Diesel New Rule: बिना PUC नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल; आज से पेट्रोल पंपों पर सख्ती, कैमरे से होगी नंबर प्लेट की जांच!
  • HDFC Bank: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 15 नवंबर को बंद रहेंगी कई सेवाएं, डाउन टाइम अलर्ट जारी

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In