अब आधार कार्ड को अपडेट कराना और आसान हो गया है। यूनिक आइडेंटिफिकेशन अथॉरिटी ऑफ इंडिया ने आधार अपडेटशन की होम सर्विस शुरू की दी है। जिसके तहत अब घर हम बैठे अपना आधार अपडेट करा सकेंगे।
यूआईडीएआई की वेबसाइट से भेजना होगी रिक्वेस्ट
घर बैठे आधार अपडेटशन कराने के लिए यूआईडीएआई की वेबसाइट से ऑनलाइन रिक्वेस्ट भेजना होगी। जिसके बाद आधार सेवा केंद्र का कर्मचारी आपके घर पहुंचेगा। जो आधार कार्ड में अपना नाम, सरनेम सहित गलतियों में सुधार के साथ बायोमेट्रिक सत्यापन कर सकेंगे।
एक विजिट का कर्मचारी लेगा 700 रुपए चार्ज
इस सेवा के लिए आपको एक्ट्रा चार्ज चुकाना होगा। आधार सेवा केंद्र कर्मचारी एक विजिट पर 700 रुपए तक चार्ज लेगा। इसमें कितने सदस्यों के आधार अपडेट कर सकेंगे, इसको लेकर यूआईडीएआई के कोई स्पष्ट निर्देश नहीं है।
होम सर्विस से इन लोगों को मिलेगा राहत
यूआईडीएआई ने यह होम सर्विस खासकर उन लोगों के लिए शुरू की है, जो आधार सेवा केंद्र तक पहुंचने में समर्थ नहीं है। इनमें दिव्यांग, बुजुर्ग शारीरिक रुप से अक्षम लोग शामिल हैं।













