• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, August 14, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

Delhi news: झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 23, 2026
in देश
Delhi news: झुगी बस्ती में लगी भीषण आग, 30 झोपड़ियां जलकर राख; 24 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

राजधानी दिल्ली में सोमवार देर रात झुग्गियों में भीषण आग लगने से हड़कंप मच गया। यह घटना तकिया काले खान  इलाके की वाल्मीकि बस्ती में हुई, जो मौलाना आजाद मेडिकल कॉलेज ( के पीछे स्थित है। अधिकारियों के मुताबिक, आग की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग की भयावहता को देखते हुए कुल 24 दमकल वाहनों को राहत और बचाव कार्य में लगाया गया। घंटों की कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। इस अग्निकांड में करीब 30 झुग्गियां पूरी तरह जलकर राख हो गईं। हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है।

READ ALSO

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ठगी का पहचान, ऐसे यूजर्स को मिलेगा Alert

Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

दिल्ली फायर सर्विस के अनुसार, सोमवार रात करीब 11:22 बजे झुग्गियों में आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही दमकल की टीमें तुरंत मौके के लिए रवाना कर दी गईं। शुरुआत में आग बुझाने के लिए 7 से 8 दमकल गाड़ियों को भेजा गया था। लेकिन मौके पर पहुंचने के बाद आग की भयावहता को देखते हुए अतिरिक्त संसाधन लगाए गए और कुल 24 दमकल गाड़ियों को राहत और बचाव अभियान में लगाया गया।

दिल्ली फायर सर्विस को रात साढ़े 11 बजे मिली आग की सूचना

दिल्ली फायर सर्विस के डिविजनल ऑफिसर मुकेश वर्मा ने बताया कि फायर कंट्रोल रूम को रात करीब 11:22 बजे आग लगने की सूचना मिली थी। सूचना मिलते ही शुरुआत में 7 से 8 दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया। लेकिन आग के तेजी से फैलने के बाद दमकल की गाड़ियों की संख्या बढ़ाई गई और कुल 24 फायर टेंडर घटनास्थल पर तैनात किए गए। मुकेश वर्मा के अनुसार, आग अब पूरी तरह बुझा दी गई है और फिलहाल किसी के हताहत होने की जानकारी सामने नहीं आई है। उन्होंने बताया कि जिस इलाके में आग लगी, वहां कुछ रिहायशी झुग्गियों के साथ-साथ स्टोरेज की जगहें भी थीं। उन्होंने कहा कि मौके पर बड़ी मात्रा में प्लाईवुड, लकड़ी का सामान और अस्थायी ढांचे मौजूद थे, जिसकी वजह से आग तेजी से फैल गई। फिलहाल नुकसान और आग लगने के कारणों की विस्तृत जानकारी जुटाई जा रही है।

दिल्ली में लगातार अग्निकांडों के बाद फायर सेफ्टी नियम सख्त

राजधानी दिल्ली में हाल के दिनों में आग लगने की कई बड़ी घटनाओं के बाद दिल्ली फायर सर्विस (DFS) ने अग्नि सुरक्षा को लेकर सख्ती बढ़ा दी है। लगातार सामने आए अग्निकांडों को देखते हुए अब कई तरह की इमारतों और दो या उससे अधिक स्तर वाले बेसमेंट के मालिकों या उपयोगकर्ताओं के लिए फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट लेना अनिवार्य कर दिया गया है। दिल्ली में पहले विवेक विहार की एक चार मंजिला इमारत में आग लगने से 9 लोगों की मौत हुई थी। इसके बाद मालवीय नगर के एक होटल में आग की घटना में 23 लोगों की जान चली गई। इसके अलावा शास्त्री पार्क की फर्नीचर मार्केट, कालकाजी के ‘पंजाबी तड़का’ रेस्टोरेंट और डाबड़ी के अस्पताल में भी आग लगने की घटनाएं सामने आई हैं।

इन घटनाओं के बाद दिल्ली फायर सर्विस ने 16 जून को एक नोटिस जारी कर 11 श्रेणियों की इमारतों की सूची जारी की है। इन इमारतों में राष्ट्रीय भवन निर्माण मानक-2026 (भाग-एफ), दिल्ली अग्निशमन सेवा अधिनियम, 2007 और दिल्ली अग्निशमन सेवा नियम, 2010 के अनुसार आग से बचाव और सुरक्षा उपायों की व्यवस्था करना जरूरी होगा। DFS के अनुसार, जिन इमारतों में अग्नि सुरक्षा मानकों का पालन नहीं किया जाएगा, उन्हें फायर सेफ्टी सर्टिफिकेट हासिल करने में परेशानी हो सकती है। विभाग का उद्देश्य बड़े हादसों को रोकने के लिए पहले से सुरक्षा व्यवस्था सुनिश्चित करना है।

Related Posts

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ठगी का पहचान, ऐसे यूजर्स को मिलेगा Alert
देश

WhatsApp New Feature: WhatsApp का नया Scam Alert फीचर करेगा ठगी का पहचान, ऐसे यूजर्स को मिलेगा Alert

August 14, 2026
Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
देश

Delhi Bomb Threat: स्वतंत्रता दिवस से पहले छह जगहों को बम से उड़ाने की मिली धमकी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट

August 14, 2026
census of India: जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी
देश

census of India: जनगणना में आपसे पूछे जाएंगे 40 सवाल, अधिसूचना जारी

August 14, 2026
Uttarakhand Tunnel Accident: टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी
देश

Uttarakhand Tunnel Accident: टनल हादसे में अब तक 7 मजदूरों की मौत…बढ़ सकता है आंकड़ा, Helpline Number जारी

August 14, 2026
HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं
देश

HDFC Bank Alert: HDFC बैंक ने जारी किया अलर्ट, 14 से 16 अगस्त के बीच बंद रहेंगी कई सेवाएं

August 14, 2026
Leh Ladakh earthquake: भारत के इस हिस्से में भूकंप के झटके से कांपी धरती, दहशत में आए लोग, जानें क्या थी तीव्रता
देश

earthquake: भारत में आज फिर कांपी धरती; हिमाचल और नासिक में भूकंप के झटके, दो बार कांपी धरती, जानिए कितनी रही तीव्रता

August 14, 2026
Next Post
Telegram: भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी

Telegram: भारत में Telegram प्रतिबंध खत्म, लेकिन कई यूजर्स अब भी परेशान! मैसेज भेजने में हो रही परेशानी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

Raigarh news: ऑपरेशन आघात” की एक और बड़ी कार्रवाई, रायगढ़ में नकली शराब के संगठित नेटवर्क का भंडाफोड़

June 9, 2026

देश में सबसे कम बेरोजगारी वाले राज्यों में छत्तीसगढ़ अव्वल

April 4, 2022
Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

Petrol-Diesel Price Hike: पेट्रोल-डीजल ₹5 तक हो सकता है महंगा, तेल कंपनियों के बढ़ते घाटे ने बढ़ाई चिंता

June 6, 2026
CG Train Cancelled List: छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों को बड़ा झटका; पावर ब्लॉक से 10 ट्रेनें रद्द, 3 ट्रेनों का बदला रूट, यहां देखें पूरी लिस्ट

Chhattisgarh news: रेल यात्रियों को बड़ा झटका, रायपुर मंडल में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, यहां देखें लिस्ट

July 20, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • विभाजन की पीड़ा से सीख लेकर देश की एकता और अखंडता को अक्षुण्ण रखना हम सभी का दायित्व : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय
  • विकसित छत्तीसगढ़ का संकल्प’ छायाचित्र प्रदर्शनी मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय करेंगे प्रदर्शनी का शुभारंभ*
  • *स्वतंत्रता दिवस 2026- रायपुर में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय करेंगे ध्वजारोहण*
  • *तिरंगा हमारी राष्ट्रीय अस्मिता, स्वाभिमान और एकता का प्रतीक : मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय*

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In