• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

धरमजयगढ़ के स्वामी आत्मानंद स्कूल एवं सिविल अस्पताल का कलेक्टर श्री भीम सिंह ने किया निरीक्षण

VIKASH SONI by VIKASH SONI
June 24, 2022
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

READ ALSO

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

रायगढ़, 24 जून 2022/ कलेक्टर श्री सिंह ने धरमजयगढ़ स्थित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी व हिन्दी माध्यम स्कूल का निरीक्षण किया। इस दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से कहा कि स्कूल भवन में सुविधाएं अच्छी की जा रही है। अब आप सभी खूब मेहनत करो और अच्छे अंक लाओ।
कलेक्टर श्री सिंह ने यहां विभिन्न कक्षाओं एवं लाईब्रेरी व लैब को देखा। कक्ष निरीक्षण के दौरान ब्लेक बोर्ड की गुणवत्ता सही नहीं होने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत बोर्ड बदलने के निर्देश दिए, साथ ही उन्होंने लाईबे्ररी में पर्याप्त किताबें एवं हिन्दी, अंग्रेजी अखबार रखने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों से शिक्षकों द्वारा अध्यापन के बारे में फीडबैक भी लिया। चर्चा के दौरान शिक्षण सत्र प्रारंभ होने के बाद भी स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम में शिक्षकों की पर्याप्त प्रतिनियुक्ति नहीं होने पर कलेक्टर श्री सिंह ने गहरी नाराजगी जताई। उन्होंने जल्द स्वामी आत्मानंद हिन्दी मीडियम में शिक्षकों की पर्याप्त शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति करने के निर्देश जिला शिक्षा अधिकारी को दिए। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर श्री सिंह ने बॉयोलैब में उपस्थित कक्षा 11वीं के विद्यार्थियों से लैब सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने बताया कि अन्य प्राइवेट स्कूलों की अपेक्षा यहां बेहतर शिक्षक, संसाधन और सुविधा उपलब्ध है। इसी क्रम में उन्होंने फिजिक्स लैब का भी निरीक्षण किया। यहां उपस्थित बारहवीं के विद्यार्थियों से पेयजल, टॉयलेट जैसे मूलभूत सुविधाओं की जानकारी ली। विद्यार्थियों ने कहा कि सभी सुविधाएं बेहतर है। कलेक्टर श्री सिंह ने विद्यार्थियों के पर्याप्त टायलेट की सुविधा के लिए पुराने टायलेट की मरम्मत के निर्देश दिए।
अस्पताल में साफ-सफाई का रखें विशेष ध्यान
इसी क्रम में कलेक्टर श्री सिंह ने सिविल अस्पताल धरमजयगढ़ का निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने अस्पताल में नवनिर्मित भवनों का निरीक्षण के साथ विभिन्न वार्ड का भी निरीक्षण किया। कलेक्टर श्री सिंह ने वार्ड के निरीक्षण के दौरान बेडशीट के गंदे होने पर नाराजगी जताते हुए तुरंत बदलने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि नए बेडशीट की खरीदी की जाए। कलेक्टर श्री सिंह ने बारिश के मद्देनजर अस्पताल प्रांगण में पेवर ब्लाक बिछाने एवं अस्पताल के मुख्य द्वार से शेड निर्माण के निर्देश दिए। जिससे मरीजों को अस्पताल आवागमन में सुविधा हो। कलेक्टर श्री सिंह टॉयलेट की स्थिति को देखते हुए तुरंत वहां सफाई करवाने तथा वाशबेसिन को बदलने के निर्देश दिए। कलेक्टर श्री सिंह नए टॉयलेट आवश्यकता को देखते हुए जगह चिन्हांकित कर टॉयलेट निर्माण के निर्देश दिए। जिससे मरीजों के साथ उनके परिजनों को सुविधा हो।
कलेक्टर श्री सिंह ने श्री धन्वतरी मेडिकल स्टोर का निरीक्षण किया एवं मेडिकल संचालक से ब्रिकी के संबंध में चर्चा की। मेडिकल संचालक द्वारा बताया कि अच्छी ब्रिकी हो रही है, साथ ही डॉक्टरों द्वारा जेनेरिक दवाईयां लिखी जा रही है। कलेक्टर श्री सिंह ने कहा कि धन्वंतरि दवाई दुकान में जनसामान्य को अधिक से अधिक लाभ मिले इसके लिए व्यापक प्रचार-प्रसार करें। जिससे सिविल हॉस्पिटल के अलावा अन्य मरीजों को भी सस्ती दवाईयों का लाभ मिल सके। इस दौरान एसडीएम धरमजयगढ़ मनीष मिश्रा, सीएमएचओ डॉ.एस.एन.केसरी, जिला टीकाकरण अधिकारी डॉ.भानु पटेल, ईई पीडब्लूडी श्री खाम्बरा सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

October 7, 2026
Next Post

महिला आईटीआई में विभिन्न प्रशिक्षण के लिए 2 जुलाई तक आवेदन आमंत्रित

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

*5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह*

*5 लाख मीट्रिक टन चावल के शीघ्र उठाव की पहल, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने केंद्रीय मंत्री से पर्याप्त रेलवे रैक उपलब्ध कराने का किया आग्रह*

July 31, 2026

सड़क हादसे में 4 लोगों की मौत,एक ही कंपनी के लिए करते थे काम

March 3, 2022
आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री श्री साय

आपका मुख्यमंत्री आपके समाज के बीच का है, आपका भाई है….आप आगे बढ़ें, सरकार हर कदम पर आपके साथ खड़ी है – मुख्यमंत्री श्री साय

December 11, 2025
SIR Deadline: SIR की डेडलाइन 7 दिन बढ़ाई गई; अब 4 नहीं, 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म…

SIR Deadline: SIR की डेडलाइन 7 दिन बढ़ाई गई; अब 4 नहीं, 11 दिसंबर तक जमा होंगे फॉर्म…

November 30, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Nana Patekar: नाना पाटेकर की मौत की खबर ने चौंकाया, क्या था कारण? 45 मिनट तक चली थी बचाने की कोशिश
  • Congress Black Day Protest: आज ‘काला दिवस’ मनाएगी कांग्रेस, राहुल-प्रियंका पर कार्रवाई के खिलाफ देशभर में होंगे विरोध प्रदर्शन
  • Chhattisgarh Job Vacancy: छत्तीसगढ़ में 12 हजार से अधिक पदों पर सीधी भर्ती, सीएम आज सौपेंगे नियुक्ति पत्र
  • Nana Patekar Passes Away: मशूहर अभिनेता नाना पाटेकर का हार्ट अटैक से निधन, 75 साल की उम्र में ली अंतिम सांस

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In