• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Sunday, November 22, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 7, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News : *रायगढ़, 7 अक्टूबर* । तमनार पुलिस ने मोबाइल टावर से बैटरी चोरी के मामले में फरार चल रहे आरोपी हेमंत राठिया (25 साल) निवासी बासनपाली को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है। आरोपी ने अपने साथी रजनीकांत सिदार के साथ मिलकर इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार के मोबाइल टावर से 6 नग एक्साइड बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया है। मामले में आरोपी रजनीकांत सिदार को पुलिस पहले ही गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज चुकी है। पुलिस ने दोनों आरोपियों से चोरी की गई 6 नग एक्साइड बैटरियां, कुल कीमत करीब ₹30,000 बरामद की हैं।

READ ALSO

Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

Raigarh News : 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

Read More : Amazon – Flipkart Sale 2026: Amazon और Flipkart की बंपर सेल आज रात से शुरू, जाने किस product पर कहां मिलेगी भारी मात्रा में छूट

जानकारी के अनुसार 30 सितंबर 2026 को प्रार्थी चन्द्रसेन कुर्रे ने थाना तमनार में रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि इंदिरानगर पेट्रोल पंप के सामने थर्मल पावर प्लांट तमनार स्थित मोबाइल टावर का सुबह निरीक्षण करने पर उसके सेल्टर का ताला टूटा हुआ मिला। सेल्टर के अंदर रखी 6 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹30,000, गायब थीं। प्रार्थी की रिपोर्ट पर थाना तमनार में अपराध क्रमांक 250/2026, धारा 331(4), 305, 3(5) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

घटना के बाद थाना प्रभारी निरीक्षक प्रशांत राव के नेतृत्व में पुलिस टीम ने तत्काल संदेहियों की पतासाजी शुरू की। दूसरे ही दिन पुलिस ने संदेही रजनीकांत सिदार को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उसने अपने साथी हेमंत राठिया के साथ मिलकर मोबाइल टावर के कमरे का ताला लोहे की रॉड से तोड़कर बैटरियां चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी रजनीकांत के मेमोरेंडम के आधार पर पुलिस ने इंदिरानगर भट्ठी के सामने अमरैया के झुरमुट में छिपाकर रखी 4 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹20,000, बरामद कर विधिवत जप्त की थीं। इसके बाद आरोपी रजनीकांत सिदार को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया था।

Read More: Airtel Postpaid Plan: Airtel ने महंगे किए पोस्टपेड प्लान, अब देने होंगे ₹50 ज्यादा, बदले में मिलेगा फ्री इंटरनेशनल रोमिंग

मामले में फरार आरोपी हेमंत राठिया की तमनार पुलिस लगातार तलाश कर रही थी। पुलिस टीम ने आज उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां आरोपी ने अपने साथी के साथ मिलकर मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे एवं निशानदेही से चोरी की 2 नग एक्साइड बैटरियां, कीमत करीब ₹10,000 बरामद कर विधिवत जप्त की गईं। आरोपी हेमंत राठिया को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : आम जनता की समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रभावी माध्यम बन रही सीएम हेल्पलाइन 1076

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : 7 से 8 एकड़ में गेंदा फूल की खेती कर विद्याधर पटेल कमा रहे लाखों रुपये

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “अभियान संवेदना” के तहत शादी का झांसा देकर युवती का शारीरिक शोषण करने वाला आरोपी गिरफ्तार

November 22, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नशा कारोबारी और शिक्षा माफिया भाजपा सरकार स्कूलों को निजी हाथों बेचने की कर रही तैयारी : शाखा यादव

November 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : एसएसपी शशि मोहन सिंह ने ली जिले के सभी राजपत्रित अधिकारियों, थाना-चौकी प्रभारियों एवं शाखा प्रमुखों की अपराध समीक्षा बैठक

November 21, 2026
रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन आघात” के तहत रायगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई, पांच अंतरराज्यीय गांजा तस्कर गिरफ्तार

November 21, 2026
Next Post

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Oracle Layoffs: Oracle में हजारों कर्मचारियों की छंटनी, सुबह 6 बजे आया Email और खत्म हो गई नौकरी

September 15, 2026
Petrol Diesel Price: अब आम आदमी के जेब पर पड़ेगी डबल मार! इस दिन से 5 रुपये महंगा हो सकता है पेट्रोल-डीजल

Petrol-Diesel Price Hike: महंगाई का एक और झटका! पांच दिन में दूसरी बार बढ़ा पेट्रोल-डीजल के दाम, यहां जानें नई कीमतें

May 19, 2026
US Tariff on India: ट्रंप का नया टैरिफ बम! भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क, जानिए कब से होगा लागू

US Tariff on India: ट्रंप का नया टैरिफ बम! भारत समेत 17 देशों पर लगाया 10% शुल्क, जानिए कब से होगा लागू

July 24, 2026
Share market today: शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, जानिए क्यों Infosys, TCS और HCL Tech में आई तेज गिरावट

Share market today: शेयर बाजार में तेजी पर लगा ब्रेक, जानिए क्यों Infosys, TCS और HCL Tech में आई तेज गिरावट

June 18, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • सुबह से लेकर देर रात तक की हर बड़ी और खास खबर पढ़े सिर्फ RGH NEWS पर
  • Chhattisgarh top news: जांजगीर चांपा में बड़ा सड़क हादसा; बस और बाइक की जोरदार टक्कर से तीन लोगों की मौत
  • Drishyam 3: बॉक्स ऑफिस के बाद OTT पर ‘दृश्यम 3 मचाएगी धमाल, इस प्लेटफार्म में होगी स्ट्रीम
  • Bank Holidays December 2026: दिसंबर में कितने दिन बंद रहेंगे बैंक, यहां देखें RBI की छुट्टियों की पूरी लिस्ट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In