• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Wednesday, October 7, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 7, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News :  *रायगढ़,7 अक्टूबर* । रायगढ़ जिले के पुसौर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम जकेला में डिग्री कॉलेज के प्रोफेसर कपुरचंद गुप्ता उम्र 49 वर्ष के अपहरण की गंभीर घटना सामने आई। आरोपियों ने इवनिंग वॉक पर निकले प्रोफेसर को रास्ते में पकड़कर आंखों पर पट्टी बांधी और चाकू दिखाकर जान से मारने की धमकी देते हुए मोटरसाइकिल से अज्ञात स्थान पर ले गए। इसके बाद आरोपियों ने मारपीट कर उनके मोबाइल फोन, पासवर्ड तथा Google Pay और BHIM App से संबंधित जानकारी हासिल की और एक महिला से संपर्क कर उसका QR कोड मंगवाकर प्रोफेसर के खाते से करीब ₹1 लाख रुपये ट्रांसफर कराए। इसके बाद आरोपियों ने पीड़ित को भूपदेवपुर थाना क्षेत्र के ग्राम पंडरीपानी स्थित एक कमरे में ले जाकर बंधक बनाकर रखा। मामले की जानकारी मिलते ही एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने पुसौर पुलिस को प्रोफेसर की सकुशल बरामदगी एवं आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए तत्काल निर्देशित किया। पुसौर पुलिस ने रातभर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाकर प्रोफेसर की सकुशल दस्तयाबी की और एक आरोपी को हिरासत में लेकर आरोपियों के लूट के इरादे से ट्रांसफर कराए गए रकम को सुरक्षित कराया है।

READ ALSO

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Read More : Amazon – Flipkart Sale 2026: Amazon और Flipkart की बंपर सेल आज रात से शुरू, जाने किस product पर कहां मिलेगी भारी मात्रा में छूट

घटना के संबंध में पीड़ित कपुरचंद गुप्ता पिता डमरू धर गुप्ता 47 साल निवासी जकेला ने बताया कि 05 अक्टूबर 2026 की शाम करीब 06 से 07 बजे के बीच वह गांव में डीपापारा एवं शोभा राइस मिल के पास इवनिंग वॉक कर रहा था। थकान लगने पर वह सड़क किनारे स्थित डबरी के पास माइलस्टोन पत्थर पर बैठकर आराम कर रहा था। इसी दौरान दो व्यक्ति उसके पास आए और उसे पकड़कर डबरी की ओर ले गए। आरोपियों ने उसकी आंखों पर पट्टी बांध दी तथा पेट, गर्दन और छाती पर चाकू लगाकर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद मोटरसाइकिल से उसे किसी अन्य स्थान (ग्राम पंडरीपानी थाना भूपदेवपुर) पर ले जाकर मारपीट करते हुए मोबाइल फोन का पासवर्ड, Google Pay एवं BHIM App का पासवर्ड हासिल कर लिया।

आरोपियों ने एक महिला से मोबाइल फोन पर संपर्क कर उसका QR कोड मंगवाया और पीड़ित के खाते से लगातार रकम ट्रांसफर कराई। पीड़ित के खाते की करीब ₹1 लाख रुपये की लिमिट समाप्त होने तक राशि ट्रांसफर की गई। इसी दौरान आरोपियों ने पीड़ित को धमकाकर उसके घर फोन करवाया और कुशल-मंगल होने की बात कहलवाई, ताकि परिजनों को घटना की जानकारी न हो सके। रकम ट्रांसफर कराने के बाद आरोपियों ने पीड़ित की आंखों पर दोबारा पट्टी बांधी और उसे ग्राम पंडरीपानी, थाना भूपदेवपुर क्षेत्र में ले जाकर एक कमरे में बंधक बनाकर रखा।

इधर, पीड़ित के परिजनों को घटना पर संदेह होने पर उन्होंने अपने स्तर पर लोकेशन का पता लगाया और पंडरीपानी पहुंच गए। परिजनों के वहां पहुंचने की भनक लगते ही आरोपी मौके से फरार हो गए। सूचना मिलने पर पुसौर थाना प्रभारी निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह पुलिस टीम के साथ तत्काल मौके पर पहुंचे और पीड़ित को सकुशल रेस्क्यू कर थाना लाया गया।

पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए तत्काल आरोपियों की पतासाजी शुरू की और रातभर आरोपियों की पतासाजी करते हुए घटना के 24 घंटे के भीतर ग्राम जकेला निवासी आरोपी सुनील सारथी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर प्रोफेसर के अपहरण तथा उनके UPI के माध्यम से रकम ट्रांसफर कराने की योजना में शामिल होना स्वीकार किया है।

मामले में पीड़ित की रिपोर्ट पर थाना पुसौर में धारा 140(3), 309(6), 142 एवं 351(3) बीएनएस के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया।

पुलिस ने आरोपियों द्वारा जिस महिला के खाते में रकम ट्रांसफर कराई गई थी, उससे संपर्क कर ट्रांसफर की गई पूरी रकम को सुरक्षित कराया है। मामले में पुलिस ने अन्य नामजद आरोपियों की पहचान कर ली है और उनकी गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है।

किडनैपिंग के मामले का 24 घंटे के भीतर खुलासा करने में थाना प्रभारी पुसौर निरीक्षक हर्षवर्धन सिंह, उप निरीक्षक कुंदन लाल गौर, प्रधान आरक्षक बसंत पांडे, डोल नारायण साव, आरक्षक धनुर्जय चंद बेहरा, दिलीप सिदार, राहुल सिदार एवं हमारा स्टाफ की अहम भूमिका रही है।

Read More : Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

👉🏻 *एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह का संदेश*

*“अपहरण जैसी गंभीर घटनाओं में पुलिस की प्राथमिकता पीड़ित की सकुशल बरामदगी और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी होती है। पुसौर पुलिस ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए पीड़ित को सुरक्षित रेस्क्यू किया है। घटना में शामिल सभी आरोपियों को शीघ्र गिरफ्तार कर उनके विरुद्ध कठोर वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।”*

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : खरसिया में हेल्पिंग हैंड्स क्लब फाउंडेशन एवं रायगढ़ पुलिस के संयुक्त तत्वाधान में यातायात एवं साइबर जागरूकता अभियान का शानदार आगाज

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : नहर की मेड़ पर खड़ा कर दिया निजी स्कूल! कोकड़ी तराई जलाशय की जमीन पर कब्जे का आरोप, करीब 10 फीट चौड़ी पट्टी पर बना डिवाइन वैली स्कूल का भवन

October 6, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रायगढ़ में बड़े जमीन घोटाले का आरोप, बिना पूरे मालिकाना हक के काट दी गई कॉलोनी

October 6, 2026
Next Post

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Rashifal For Today : आज इन राशि वालों को कार्यक्षेत्र में मिल सकती है कोई खुशखबरी, पढ़े दैनिक राशिफल!

Rashifal For Today: धनु राशि वालों आज का दिन आपके लिए धन-धान्य में वृद्धि लेकर आने वाला है, पढ़े अन्य राशियों का राशिफल!

November 18, 2025

क्रिकेट में 15 साल पूरे करते ही रोहित शर्मा ने दिया भावुक बयान, सुनकर आंखों में आएंगे आंसू

June 23, 2022
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया मुख्यमंत्री हेल्पलाइन एवं शिकायत प्रबंधन प्रणाली का अवलोकन

June 9, 2026

Chhatisgarh Samachar : प्रधानमंत्री आवास योजना ने लाखों गरीब परिवारों के पक्के घर का सपना किया साकार : केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान

September 11, 2026

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी
  • Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल
  • Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर
  • Amazon – Flipkart Sale 2026: Amazon और Flipkart की बंपर सेल आज रात से शुरू, जाने किस product पर कहां मिलेगी भारी मात्रा में छूट

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In