• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Thursday, October 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home रायगढ़

Raigarh News : यातायात नियमों का पालन ही ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना : माटी कला बोर्ड अध्यक्ष शंभूनाथ चक्रवर्ती

VIKASH SONI by VIKASH SONI
October 8, 2026
in रायगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raigarh News:  रायगढ़, 08 अक्टूबर 2026// प्रदेश के सभी जिलों में संचालित ‘सेवा संकल्प अभियान’ के तहत रायगढ़ पुलिस द्वारा थाना यातायात परिसर में यातायात जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में हेलमेट वितरण के साथ यातायात जागरूकता रैली निकाली गई। इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती एवं राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह शामिल हुए। कार्यक्रम की शुरुआत राष्ट्रीय गीत, राजकीय गीत एवं राष्ट्रगान से हुई।

READ ALSO

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

Read More : Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल से जशपुर में स्वास्थ्य शिक्षा को नई सौगात, कंडोरा में शुरू होगा फिजियोथेरेपी कॉलेज

माटी कला बोर्ड के अध्यक्ष श्री शंभूनाथ चक्रवर्ती ने कहा कि भारत विकसित राष्ट्र बनने की दिशा में तेजी से आगे बढ़ रहा है। ऐसे समय में यातायात नियमों का पालन नहीं करना सामाजिक जिम्मेदारी में कमी को दर्शाता है। विकसित भारत की परिकल्पना तभी सार्थक होगी, जब प्रत्येक नागरिक कानून एवं यातायात नियमों का पालन करेगा। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का उल्लंघन करने वालों का सहयोग करने के बजाय उन्हें नियमों का पालन करने के लिए प्रेरित करना चाहिए। यातायात नियमों का पालन करना ही सही मायने में ‘सेवा संकल्प’ की मूल भावना से जुड़ा विषय है।

राज्यसभा सांसद श्री देवेंद्र प्रताप सिंह ने कहा कि रायगढ़ का विकास चारों ओर तेजी से हो रहा है, जिसके कारण यातायात का दबाव भी बढ़ा है। सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों के पीछे यातायात नियमों का पालन नहीं करना एक बड़ा कारण है। उन्होंने कहा कि रायगढ़ विधायक एवं कैबिनेट मंत्री श्री ओपी चौधरी तथा रायगढ़ सांसद श्री राधेश्याम राठिया के सतत प्रयासों से रायगढ़ में रिंग रोड निर्माण, सड़कों की मरम्मत एवं चौड़ीकरण सहित अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं, जिससे आने वाले समय में यातायात का दबाव कम होगा। उन्होंने कहा कि यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए पुलिसकर्मी दिन-रात मेहनत करते हैं, इसलिए उनका मनोबल बढ़ाना चाहिए। हेलमेट को ‘सुरक्षा कवच’ बताते हुए उन्होंने तीन सवारी वाहन नहीं चलाने, तेज गति से वाहन चलाने से बचने तथा शराब पीकर वाहन नहीं चलाने की अपील की। उन्होंने कहा कि जीवन से बड़ा कुछ भी नहीं है, इसलिए वाहन चलाते समय जल्दबाजी से बचें। उन्होंने अभिभावकों से नाबालिग बच्चों को वाहन नहीं चलाने देने तथा मोडिफाइड साइलेंसर से होने वाले ध्वनि प्रदूषण से बचने की अपील की।

कलेक्टर श्री मयंक चतुर्वेदी ने कहा कि जिला एवं पुलिस प्रशासन रायगढ़ में सड़क हादसों को लेकर गंभीर है। प्रतिमाह सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित कर सभी संबंधित विभागों के साथ सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने के लिए आवश्यक कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने नागरिकों से अपील की कि हेलमेट केवल पुलिस की कार्रवाई से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी सुरक्षा के लिए नियमित रूप से पहनें तथा चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट का अनिवार्य रूप से उपयोग करें।

एसएसपी श्री शशि मोहन सिंह ने अपने स्वागत उद्बोधन में कहा कि रायगढ़ यातायात पुलिस द्वारा सुरक्षित एवं सुगम यातायात व्यवस्था, सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम तथा नागरिकों में यातायात जागरूकता बढ़ाने के लिए लगातार प्रवर्तन एवं जागरूकता संबंधी कार्य किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जनवरी 2026 से सितंबर 2026 तक मोटरयान अधिनियम के तहत 30,859 कार्रवाई की गई हैं तथा बिना हेलमेट, बिना सीट बेल्ट, तेज गति एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले वाहन चालकों से 2 करोड़ 77 लाख 95 हजार 400 रुपये का अर्थदंड वसूल किया गया है। इसके साथ ही विभिन्न जागरूकता कार्यक्रम, प्रशिक्षण, निःशुल्क हेलमेट वितरण, स्वास्थ्य शिविर एवं नेत्र परीक्षण शिविर भी आयोजित किए गए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस द्वारा लगातार किए जा रहे प्रयासों के बावजूद सड़क दुर्घटनाओं के आंकड़ों में अपेक्षित कमी नहीं आना चिंता का विषय है। सड़क सुरक्षा केवल पुलिस का दायित्व नहीं है, इसमें आम नागरिकों की सहभागिता और जागरूकता भी आवश्यक है। उन्होंने युवाओं से अपील की कि वे यहां से ‘यातायात दूत’ बनकर जाएं और स्वयं यातायात नियमों का पालन करने के साथ दूसरों को भी इसके लिए प्रेरित करें।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों द्वारा अतिथियों को स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात अतिथियों द्वारा नागरिकों को 450 से अधिक हेलमेट वितरित किए गए तथा यातायात जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया गया। कार्यक्रम का मंच संचालन श्री विकास सिन्हा द्वारा किया गया।

Read More: Indigo Flight News: 17 हजार फीट की ऊंचाई पर IndiGo फ्लाइट पर गिरी बिजली, टूट गई नाक; जानिए कैसे बची यात्रियों की जान

कार्यक्रम में सभापति श्री डिग्री लाल साहू, श्री गुरुपाल भल्ला, श्री श्रीकांत सोमावार, श्री सुभाष पांडे, श्री सुरेश गोयल, श्री पवन शर्मा, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री अनिल सोनी, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात श्री पुष्पेंद्र बघेल, यातायात डीएसपी श्री उत्तम प्रताप सिंह, रक्षित निरीक्षक श्री अमित सिंह सहित शहर के सभी थाना प्रभारी, थाना यातायात एवं शहर के विभिन्न थानों के पुलिस अधिकारी-कर्मचारी, मीडिया के सम्मानित सदस्यगण तथा रायगढ़ के गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।

Related Posts

रायगढ़

Raigarh News : “ऑपरेशन प्रहार” में पूंजीपथरा पुलिस की एक और बड़ी कार्रवाई,10 चक्का ट्रक से 23.880 टन अवैध स्क्रैप जप्त

October 8, 2026
रायगढ़

Raigarh News : संस्कार के बच्चों ने मारी बाजी, जिले का लहराया परचम प्रथम इंडो नेपाल कराटे में 9 गोल्ड सहित जीते 19 पदक

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : जिला अस्पताल में बनेगा 300 बेड का नया भवन, 30 बेड का ट्रॉमा सेंटर भी

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : मोबाइल टावर से बैटरी चोरी करने वाला फरार आरोपी गिरफ्तार, तमनार पुलिस ने चोरी की 2 बैटरियां की बरामद कर भेजा जेल

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : इवनिंग वॉक पर निकले कॉलेज के प्रोफेसर का अपहरण, आंखों पर पट्टी बांधकर बनाया बंधक, UPI से कराए 1 लाख रुपये ट्रांसफर

October 7, 2026
रायगढ़

Raigarh News : रिटायर्ड शिक्षक से 47 लाख रुपये की धोखाधड़ी, कोतरारोड़ पुलिस ने आरोपी को किया गिरफ्तार

October 7, 2026
Next Post

Today Cg News : सपनों का ताना-बाना : विष्णु भैय्या की 'महतारी वंदन' बनी सहारा: हथकरघे से आजीविका और योजना की बचत से बच्चों की फीस भर रहीं मीनू देवांगन

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

Press

August 24, 2026
IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा – मुझे नहीं लगता है कि ये हमारा सीजन है

IPL 2026: हार्दिक पांड्या ने CSK से हार के बाद दिया बड़ा बयान, कहा – मुझे नहीं लगता है कि ये हमारा सीजन है

May 3, 2026
मंत्रिपरिषद के निर्णय : दिनांक : 08 जुलाई 2026

*मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में दुर्गम बैगा अंचल तक पहुँची विशेषज्ञ चिकित्सा सुविधा*

July 17, 2026

हनुमान चालीसा का पाठ करना है तो मोदी और शाह के घर पर जाकर करें -सामना में शिवसेना

April 25, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Cg News Raipur : विष्णु के सुशासन में जनस्वास्थ्य की सुरक्षा सर्वाेपरि, खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर प्रशासन सख्त
  • Latest Cg News : ’विशेष लेख : सरगुजा की जीवनदायिनी श्याम घुनघुट्टा परियोजना बनी अन्नदाताओं का सहारा, 63 गांवों के खेतों तक पहुंच रहा सिंचाई का पानी’
  • Banking New Rules october: इस सरकारी बैंक ने ग्राहकों को दिया झटका; लॉकर समेत कई सेवाओं पर लगेगा ज्यादा चार्ज
  • Cg News : 31 दिसम्बर 2026 तक बढ़ी मुख्यमंत्री बिजली बिल भुगतान समाधान योजना की अवधि

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In