• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Friday, November 13, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home छत्तीसगढ़

Raipur Fire Accident: रायपुर में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद

VIKASH SONI by VIKASH SONI
November 13, 2026
in छत्तीसगढ़
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

Raipur Fire Accident: राजधानी रायपुर के भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में भीषण आग लगने से इलाके में हड़कंप मच गया है। आग इतनी भयावह है कि इस पर काबू पाने के लिए पिछले 4 से 5 घंटों से लगातार मशक्कत की जा रही है। आग बुझाने के लिए नगर निगम और निजी प्लांटों की करीब 12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर तैनात हैं। वहीं, आसपास के जिलों से भी दमकल वाहनों को बुलाया गया है। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए SDRF की टीम भी मौके पर मौजूद है।नक्शे देखें

 

READ ALSO

Today Cg News : पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी राहत का माध्यम, दो दिन में सुधरी विजेता नाग की जन्मतिथि

इलाके में मची अफरा-तफरी

दरअसल, रायपुर के भनपुरी इलाके में स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में अचानक भीषण आग लग गई। फैक्ट्री में टैंक और पाइप का निर्माण किया जाता है। आग ने देखते ही देखते विकराल रूप ले लिया, जिसके बाद पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया। आग की भयावहता को देखते हुए तत्काल दमकल विभाग को सूचना दी गई। सूचना मिलते ही नगर निगम और निजी प्लांटों की दमकल गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग बुझाने का अभियान शुरू किया गया। आग इतनी भीषण है कि कई घंटों की मशक्कत के बाद भी उस पर पूरी तरह काबू नहीं पाया जा सका है।नक्शे देखें

 

12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर

स्थिति को नियंत्रित करने के लिए आसपास के जिलों से अतिरिक्त दमकल वाहनों को बुलाया गया है। रायपुर एयरपोर्ट से भी दमकल वाहन बुलाया गया है। इसके अलावा SDRF की टीम भी घटनास्थल पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य में जुटी हुई है। कुल मिलाकर 12 से 15 दमकल गाड़ियां आग बुझाने के प्रयास में लगी हुई है। आग की सूचना मिलने के बाद कलेक्टर रायपुर डॉ. गौरव कुमार सिंह समेत जिला प्रशासन और पुलिस समेत SDRF के आलाधिकारी मौके पर पहुंचे है।

 

लाखों का सामान जलकर खाक

SDRF अधिकारी के मुताबिक आग की लपटें आसपास की फैक्ट्रियों तक न पहुंचें, इसके लिए भी लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन और दमकल विभाग की प्राथमिकता आग को दूसरी फैक्ट्रियों तक फैलने से रोकना है। इस भीषण अग्निकांड में फैक्ट्री को लाखों रुपये के नुकसान की आशंका जताई जा रही है। हालांकि, नुकसान का वास्तविक आंकड़ा आग पूरी तरह बुझने और स्थिति सामान्य होने के बाद ही सामने आ पाएगा।

 

आग लगने का कारण अज्ञात

फिलहाल आग लगने के कारणों का खुलासा नहीं हो सका है। आग शॉर्ट सर्किट से लगी या इसके पीछे कोई अन्य वजह है, यह जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। माहेश्वरी मार्केटिंग नामक इस फैक्ट्री में गजराज पाइप नामक प्लास्टिक पाइप और छत पर रखी जाने वाली प्लास्टिक टंकी बनाने का काम किया जाता है, हलांकि फैक्ट्री त्यौहार होने के कारण पिछले एक हफ्ते से बंद पडी है और फैक्ट्री के मालिक केदारनाथ माहेश्वरी परिवार समेत रायपुर से बाहर गए है।नक्शे देखें

 

फिर ब्रिगेड, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर

Raipur Fire Accidentफिलहाल, भनपुरी स्थित गजराज पाइप फैक्ट्री में आग बुझाने का प्रयास लगातार जारी है। दमकल विभाग, SDRF और जिला प्रशासन की टीमें मौके पर डटी हुई हैं। इस पूरे घटनाक्रम पर प्रशासन की नजर बनी हुई है, मामला खमतराई थाना क्षेत्र का है। अब देखना होगा कि आग पर पूरी तरह कब तक काबू पाया जा सकता है और जांच में आग लगने की असल वजह क्या सामने आती है।

Related Posts

छत्तीसगढ़

Today Cg News : पौधों में जीवन की उम्मीद और यादों में हरियाली संजो रहे रोम शंकर यादव, मुख्यमंत्री ने ‘विष्णु की पाती’ से की सराहना

November 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री हेल्पलाइन बनी राहत का माध्यम, दो दिन में सुधरी विजेता नाग की जन्मतिथि

November 12, 2026
छत्तीसगढ़

Cg News : मुख्यमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम के तहत ग्रामीण क्षेत्रों में उद्योग स्थापना के लिए आवेदन आमंत्रित

November 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh News : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय 13 नवंबर को मुंगेली को देंगे 465 करोड़ रुपये से अधिक के विकास कार्यों की सौगात

November 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhatisgarh Samachar : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पूज्य माताजी के त्रयोदशी संस्कार में हुए शामिल

November 12, 2026
छत्तीसगढ़

Chhattisgarh news today: छत्तीसगढ़ में ड्राफ्ट मतदाता सूची जारी, प्रदेश में 1.90 करोड़ से अधिक वोटर पंजीकृत

November 12, 2026

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025

EDITOR'S PICK

CG News: छत्तीसगढ़ में धान में रेत मिलाकर गबन के मामले में बड़ा एक्शन, खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त..

CG News: छत्तीसगढ़ में धान में रेत मिलाकर गबन के मामले में बड़ा एक्शन, खरीदी केंद्र प्रभारी बर्खास्त..

March 9, 2026

Navratri 2026: शारदीय नवरात्रि के पांचवें दिन इस विधि से करें पूजा, जानें पूजन विधि, मंत्र और आरती

October 15, 2026
BSNL Diwali Bonanza::BSNL का दिवाली पर धमाकेदार ऑफर, नए यूजर्स को 1 महीने फ्री मिलेंगी ये सारी सुविधाएं…

BSNL Diwali Bonanza::BSNL का दिवाली पर धमाकेदार ऑफर, नए यूजर्स को 1 महीने फ्री मिलेंगी ये सारी सुविधाएं…

October 16, 2025

बिलासपुर में कोरोना अलर्ट…आइसोलेशन वार्ड बनाने के निर्देश:CIMS और जिला अस्पताल सहित 30 प्राइवेट अस्पतालों को पत्र जारी; कहा-सभी जरूरी तैयारी करें

June 22, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • ऑटोमोबाइल
  • खेल
  • गैजेट्स
  • छत्तीसगढ़
  • जॉब अलर्ट
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • राजनीतिक
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Raipur Fire Accident: रायपुर में पाइप फैक्ट्री में लगी भीषण आग, 12 से 15 दमकल गाड़ियां मौके पर मौजूद
  • CNG PNG Rate Increase: फिर पड़ी महंगाई की मार, CNG और PNG के बढ़े दाम, ये हैं नई कीमतें
  • Health And Fitness: खाना बनाने के लिए कौन सा कुकिंग ऑयल है सबसे बेहतर? जानिए एक्सपर्ट की राय
  • Rashifal For Today : कर्क समेत इन राशि वालों के लिए खुलेगी तरक्की की राह, धन लाभ के बनेंगे योग, पढ़िए दैनिक राशिफल!

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number 9827816009
E-mail Ekaurtadka24@gmail.com



SHOP NO 32, KRISHNA COMPLEX, Chaitanyaa Nagar, Raigarh, Chhattisgarh 496001

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In