• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Tuesday, September 8, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

रूस को लेकर भारत पर दबाव बनाने से बचेंगे बोरि‍स जानसन

द्विपक्षीय संबंधों पर ज्यादा फोकस की होगी ब्रिटेन की कोशिश

VIKASH SONI by VIKASH SONI
April 21, 2022
in देश
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

नई दिल्ली। दो दिवसीय यात्रा पर गुरुवार सुबह भारत आने वाले ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बोरिस जानसन रूस को लेकर नीतिगत दबाव बनाने की कोई कोशिश नहीं करेंगे। पिछले पखवाड़े भारत यात्रा पर आई ब्रिटिश विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रुस और उसके बाद अमेरिका के साथ टू-प्लस-टू वार्ता में भारत ने यूक्रेन-रूस युद्ध पर जिस तेवर के साथ साफगोई दिखाई है, उसे देखते हुए ही जानसन को ऐसा रुख अपनाना पड़ेगा। दोनों देशों के बीच होने वाली वार्ता से जुड़े अधिकारियों का कहना है कि शुक्रवार को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और जानसन के बीच होने वाली बैठक में यूक्रेन-रूस से ज्यादा द्विपक्षीय रिश्तों पर फोकस होगा।

द्विपक्षीय रिश्तों की दशा-दिशा पर ज्यादा फोकस

दोनों पक्षों की कोशिश है कि जब वैश्विक व्यवस्था में बदलाव का संकेत है, तब मोदी और जानसन की बैठक में द्विपक्षीय रिश्तों की दशा-दिशा पर ज्यादा ध्यान दिया जाए। जानसन अपनी यात्रा के पहले पड़ाव के तौर पर गुरुवार सुबह आठ बजे अहमदाबाद में अपने विशेष विमान से उतरेंगे। रात 10.30 बजे वे दिल्ली आएंगे और शुक्रवार को उनकी पीएम मोदी के साथ शीर्षस्तरीय वार्ता होगी।

READ ALSO

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

पहली विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता

रात 10.30 बजे उनका विमान ब्रिटेन के लिए वापस उड़ान भर लेगा। सत्ता में दोबारा लौटने के बाद ब्रिटिश पीएम की यह भारतीय प्रधानमंत्री के साथ पहली विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता होगी। वर्ष 2021 में दो बार यात्रा की पूरी तैयारी करने के बावजूद कोविड महामारी की वजह से जानसन भारत नहीं आ सके थे। उनकी ग्लासगो में पीएम मोदी के साथ द्विपक्षीय वार्ता हुई थी। लेकिन वह ज्यादा विस्तृत नहीं थी। ऐसे में आगामी वार्ता का एजेंडा बहुत बड़ा है।

यूक्रेन मसले पर दबाव नहीं बनाएंगे जानसन

यह पूछने पर भारत पर यूक्रेन-रूस को लेकर ब्रिटेन कितना दबाव बनाएगा, ब्रिटिश उच्चायोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि ब्रिटेन की विदेश मंत्री एलिजाबेथ ट्रुस ने पहले ही साफ कर दिया है कि ब्रिटेन भारत को यह नहीं बता सकता कि उसे क्या करना चाहिए। एक पुराने लोकतांत्रिक और करीबी साझेदार होने की वजह से हम सिर्फ कुछ बातें भारत के समक्ष रख सकते हैं। वैसे भी यह यात्रा यूक्रेन-रूस की स्थिति को देखते हुए तय नहीं किया गया है।

कारोबारी रिश्ते बेहद अहम

दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय रिश्तों का एजेंडा काफी बड़ा है। कारोबारी रिश्ते काफी अहम होंगे। दोनों देशों के बीच कारोबारी समझौता करने के लिए बातचीत काफी तेज रफ्तार से चल रही है। जनवरी के बाद दो दौर की वार्ता हो चुकी है। तीसरे दौर की वार्ता अगले हफ्ते है। मोदी और जानसन इसकी समीक्षा करेंगे।

हिंद प्रशांत क्षेत्र के मुद्दे पर भी होगी बात

हिंद प्रशांत क्षेत्र को लेकर दोनों देशों के बीच लगातार संपर्क बना हुआ है। ब्रिटेन ने जब से हिंद प्रशांत को लेकर अपनी नीति का एलान किया है, तब से दोनों देशों के बीच इस क्षेत्र में सहयोग की नई संभावनाओं पर बात हो रही है। समुद्री क्षेत्र में भारत और ब्रिटेन के बीच पहले से खासा संबंध है। अब इसे हिंद प्रशांत क्षेत्र में ज्यादा व्यापक बनाने की संभावना दिख रही है। सूत्रों ने बताया कि दूसरी वजहों से हिंद प्रशांत क्षेत्र से ध्यान हटाया नहीं जा सकता। यह क्षेत्र भारत और ब्रिटेन के लिए काफी महत्वपूर्ण हो गया है।

फंड जुटाने पर भी बातचीत

दोनों नेताओं के बीच हरित प्रौद्योगिकी और हरित तकनीक के लिए जरूरी फंड जुटाने पर भी बातचीत होने की संभावना है। नवंबर 2021 में ग्लासगो में मोदी और जानसन ने ग्रीन ग्रिड इनिशिएटिव (दुनिया भर में स्वच्छ ऊर्जा को एक दूसरे से जोड़ने के अभियान) की शुरुआत की थी। इस बारे में आगे किस तरह से कदम उठाना है, इस पर बातचीत होनी है। इस अभियान की अगुआई भारत व ब्रिटेन ही करेंगे।

यूरोप के साथ रिश्तों पर फोकस

यूरोपीय देशों के साथ रिश्तों पर भारत सरकार का फोकस किस तरह से बढ़ा है, इसके बारे में हम दोनों तरफ से होने वाली यात्राओं से अंदाजा लगा सकते हैं। ब्रिटेन के पीएम बोरिस जानसन की यात्रा के दो दिन बाद यूरोपीय आयोग की प्रेसिडेंट उर्सला वो डेर लेयन नई दिल्ली आएंगी। इसी बीच नार्वे की विदेश मंत्री एनिकेन हुएतफत भी भारत 25 अप्रैल को पहुंच रही हैं। इसके बाद पीएम नरेन्द्र मोदी मई, 2022 के पहले हफ्ते में जर्मनी, फ्रांस और फिनलैंड जाने की तैयारी में हैं। पीएम मोदी की जर्मनी और फ्रांस की यात्रा की घोषणा अगले हफ्ते विदेश मंत्रालय करेगा। यूरोपीय देशों की तरफ से भारत के साथ हर तरह के रिश्तों को प्रगाढ़ बनाने की कोशिश हो रही है।

Related Posts

देश

Big breaking: PM मोदी के मुंबई कार्यक्रम से पहले हड़कंप, दो संदिग्ध गिरफ्तार; बंदूक और फर्जी पहचान पत्र बरामद

September 8, 2026
देश

Malaysia Airlines Emergency Landing: हवा में था प्लेन, मलेशिया एयरलाइंस के विमान में अचानक इंजन में आई खराबी; चेन्नई में इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Nepal Flood death toll rises: नेपाल बाढ़ त्रासदी: बाढ़ से 1355 मौतें और 5000 लोग लापता, रेस्क्यू ऑपरेशन में जुटी सेना

September 7, 2026
देश

Air india express : Air India विमान का इंजन 36000 फीट की ऊंचाई पर हुआ फेल, कोच्चि में करना पड़ा इमरजेंसी लैंडिंग

September 7, 2026
देश

Assembly Election Date: इन 5 राज्यों में फरवरी-मार्च में हो सकते हैं विधानसभा चुनाव, जनगणना की तारीखों में बदलाव से मिला संकेत

September 7, 2026
देश

Plane Crash: लैंडिंग के दौरान रनवे से फिसला प्लेन, आग लगने से बड़ा हादसा; सभी यात्रियों की मौत

September 7, 2026
Next Post

गुरुवार को इस राशि के लोगों की बिगड़ सकती है तबियत, जानें आज का अपना राशिफल

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एचआईवी जांच रिपोर्ट:प्रदेश में घटी एचआईवी संक्रमितों की संख्या

April 26, 2022
Raigarh News : ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

Raigarh News : ऑपरेशन आघात : घरघोड़ा पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 69 पाव अंग्रेजी शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार

August 5, 2026
Chhattisgarh news: कार में बैठकर IPL मैच पर लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किया गिरफ्तार

Chhattisgarh news: कार में बैठकर IPL मैच पर लगा रहे थे ऑनलाइन सट्टा, छत्तीसगढ़ पुलिस ने 2 आरोपी गिरफ्तार किया गिरफ्तार

May 23, 2026

अक्ती तिहार एवं माटी पूजन दिवस’ के राज्य स्तरीय समारोह में शामिल होंगे CM भूपेश बघेल

May 2, 2022

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • अन्य खबर
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • देश
  • धर्म
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • शिक्षा
  • स्वास्थ्य

Recent Posts

  • Chhatisgarh Samachar : विशेष लेख : छत्तीसगढ़ में नीतिगत बदलावों से विकास को मिली नई रफ्तार
  • Cg News Today : राजनांदगांव में प्रस्तावित गैस आधारित फर्टिलाइजर प्लांट से औद्योगिक विकास और रोजगार को मिलेगी नई गति : मुख्यमंत्री साय
  • Cg News Raipur : शहरों में नागरिक सुविधाओं और विकास कार्यों में लाएं तेजी : मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
  • Petrol Diesel Price: भारत में कच्चा तेल 100 डॉलर के पार, क्या बढ़ने वाली है पेट्रोल-डीजल की कीमतें?

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • टेक्नोलोजी
  • बिजनेस
  • मनोरंजन
  • रायगढ़
  • राशिफल
  • स्वास्थ्य

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • CONTACT US
  • देश
  • छत्तीसगढ़
  • रायगढ़
  • खेल
  • राशिफल
  • JOB
  • बिजनेस
  • Blog
  • अन्य खबर
  • मनोरंजन

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In