• ABOUT US
  • PRIVACY POLICY
  • CONTACT US
Saturday, May 2, 2026
Ek Aur Tadka
  • Login
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल
No Result
View All Result
EK AUR TADKA
No Result
View All Result
Home देश

ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका

VIKASH SONI by VIKASH SONI
May 2, 2026
in देश
ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
Share on FacebookShare on TelegramShare On Whatsapp

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का अगले महीने से आगाज होना है, जिसके लिए हाल ही में मेजबान इंग्लैंड और न्यूजीलैंड ने अपनी टीमों की घोषणा की। इस बीच टूर्नामेंट के लिए तीसरी टीम का ऐलान हो गया है। ये टीम है भारतीय क्रिकेट टीम। दरअसल, BCCI ने T20 वर्ल्ड कप के लिए 2 मई को भारतीय महिला क्रिकेट टीम का ऐलान कर दिया है। भारतीय टीम ने पिछले साल पहली बार ODI वर्ल्ड कप का खिताब अपने नाम किया था। अब टीम इंडिया की नजरें अपना पहला T20 वर्ल्ड कप का खिताब जीतने पर लगी हैं।

READ ALSO

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

NPS Fee Hike: 1 जुलाई से NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर

मुंबई स्थित BCCI हेडक्वार्टर में हुई सिलेक्शन कमेटी की मीटिंग में टूर्नामेंट के लिए 15 भारतीय खिलाड़ियों का चयन किया गया। पिछली बार की तरह इस बार भी हरमनप्रीत कौर को टीम की कमान सौंपी गई है। स्मृति मंधाना को उपकप्तान बनाया गया है। बैटिंग लाइनअप में कप्तान को मंधाना के अलावा शेफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स और ऋचा घोष जैसे अहम खिलाड़ियों का साथ मिलेगा, जबकि गेंदबाजी की जिम्मेदारी दीप्ति शर्मा और रेणुका सिंह के कंधों पर होगी।

नंदनी शर्मा को पहली बार टीम में जगह मिली है। चंडीगढ़ की 24 साल की तेज गेंदबाज नंदनी वूमेन्स प्रीमियर लीग के अपने पहले ही सीजन में संयुक्त रूप से सबसे ज्यादा विकेट लेने वाली खिलाड़ी रहीं। उन्होंने WPL 2026 में दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए 17 विकेट लिए थे। टीम में विकेटकीपर-बल्लेबाज यास्तिका भाटिया और ऑलराउंडर राधा यादव की भी वापसी हुई है, जबकि अनुष्का शर्मा, उमा छेत्री और काशवी गौतम को टीम से बाहर रखा गया है। यही टीम T20 वर्ल्ड कप से पहले होने वाली तीन मैचों की T20I सीरीज में भी खेलेगी। वर्ल्ड कप के लिए भारतीय टीम इंग्लैंड रवाना होने से पहले एक ट्रेनिंग कैंप के लिए इकट्ठा होगी, जहां उन्हें तीन मैचों की T20I सीरीज और एक टेस्ट मैच खेलना है। एकमात्र टेस्ट मैच का लॉर्ड्स में आयोजन होगा, जिसके लिए भी टीम की घोषणा कर दी गई है।

12 टीमें करेंगी शिरकत

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज 12 जून को होगा और फाइनल मुकाबला 5 जुलाई को खेला जाएगा। टूर्नामेंट का आयोजन इंग्लैंड एंड वेल्स में होगा, जिसमें कुल 12 टीमें हिस्सा लेंगी, जिन्हें 2 ग्रुप में बांटा गया है। भारतीय टीम को ग्रुप-ए में ऑस्ट्रेलिया, साउथ अफ्रीका, पाकिस्तान, बांग्लादेश और नीदरलैंड के साथ रखा गया है।

टीम इंडिया 14 जून को पाकिस्तान के खिलाफ अपने अभियान का आगाज करेगी। इसके बाद टीम इंडिया अपने दूसरे मुकाबले में नीदरलैंड का सामना करेगी। तीसरे मैच में टीम इंडिया की साउथ अफ्रीका से टक्कर होगी। वहीं, चौथे मैच में भारतीय टीम बांग्लादेश से लोहा लेती नजर आएगी। अपने आखिरी ग्रुप स्टेज मैच में भारत का मुकाबला मजबूत ऑस्ट्रेलिया से होगा।

T20 वर्ल्ड कप 2026 में भारतीय महिला क्रिकेट टीम का शेड्यूल

14 जून 2026: भारत बनाम पाकिस्तान, बर्मिंघम

17 जून 2026: भारत बनाम नीदरलैंड, लीड्स

21 जून 2026: भारत बनाम साउथ अफ्रीका, मैनचेस्टर

25 जून 2026: भारत बनाम बांग्लादेश, मैनचेस्टर

28 जून 2026: भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया, लंदन (लॉर्ड्स)

ICC वूमेन्स T20 वर्ल्ड कप 2026 के लिए भारतीय महिला टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), अरुंधति रेड्डी, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, श्री चरणी, श्रेयंका पाटिल, भारती फुलमाली, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदनी शर्मा और राधा यादव।

लॉर्ड्स में इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट मैच के लिए भारतीय टीम: हरमनप्रीत कौर (कप्तान), स्मृति मंधाना (उपकप्तान), शैफाली वर्मा, जेमिमा रोड्रिग्स, प्रतिका रावल, दीप्ति शर्मा, ऋचा घोष (विकेटकीपर), श्री चरणी, यास्तिका भाटिया (विकेटकीपर), नंदिनी शर्मा, हरलीन देयोल, रेणुका ठाकुर, क्रांति गौड़, सयाली सतघरे, स्नेह राणा।

Related Posts

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस
देश

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

May 2, 2026
NPS Fee Hike: 1 जुलाई से NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर
देश

NPS Fee Hike: 1 जुलाई से NPS के नियमों में बड़ा बदलाव, जानिए आपके जेब पर क्या पड़ेगा असर

May 2, 2026
Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत
देश

Accident News: भीषण सड़क हादसा; 700 मीटर गहरी खाई में गिरी यात्रियों से भरी बस, 20 लोगों की दर्दनाक मौत

May 2, 2026
आपके फोन में भी तेज सायरन की आवाज सुनाई दी? घबराएं नहीं, ये बस ट्रायल अलर्ट था, जानें इसका मतलब
देश

आपके फोन में भी तेज सायरन की आवाज सुनाई दी? घबराएं नहीं, ये बस ट्रायल अलर्ट था, जानें इसका मतलब

May 2, 2026
Census 2027: आज से 31 मई तक जनगणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, अधिकारी आपसे पूछेंगे 33 जरूरी सवाल
देश

Census 2027: आज से 31 मई तक जनगणना के लिए घर-घर पहुंचेंगे अधिकारी, अधिकारी आपसे पूछेंगे 33 जरूरी सवाल

May 2, 2026
Bank Holidays in May: मई में 13 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें आपके शहर में कब-कब रहेगी छुट्टी, देखें पूरा कैलेंडर
देश

Bank Holiday: आज 2 मई को बैंक खुला है या बंद, घर से निकलने से पहले चेक कर लें RBI की लिस्ट

May 2, 2026
Next Post
Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस

Leave a Reply Cancel reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Advertisement Carousel
× Popup Image

POPULAR NEWS

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

टीम इंडिया से कब जुड़ेंगे विराट कोहली और रोहित शर्मा, ऑस्ट्रेलिया दौरे पर रवाना होने को लेकर आया बड़ा अपडेट

October 8, 2025
दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

दिल्ली के स्क्वाड की हुई घोषणा, आयुष बडोनी बने कप्तान; इस धाकड़ खिलाड़ी की अचानक हुई वापसी

October 10, 2025
Bihar Chunav 2025: भारतीय निर्वाचन आयोग ने किया बड़ा ऐलान, अचार सहिंता में जुड़ा नया नियम!

SIR: बिहार के बाद पहले फेज में बंगाल, असम समेत इन 5 राज्य का SIR करवाएगा चुनाव आयोग…

October 11, 2025
जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

जनजातीय नायकों की विरासत को सहेजना हमारी सामूहिक जिम्मेदारी है — मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय

October 8, 2025
पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

पारदर्शी एवं निष्पक्ष भर्ती प्रक्रियाओं से युवाओं का भविष्य हुआ सुरक्षित : मुख्यमंत्री श्री साय

October 8, 2025

EDITOR'S PICK

सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव

सोने चांदी की कीमत अब गिरावट देखने को मिल रही है। जानिए कितना सस्ता हुआ भाव हुआ भाव

February 2, 2026
BPCL Recruitment 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; इतने तारीख तक करें आवेदन

BPCL Recruitment 2026: जूनियर एग्जीक्यूटिव समेत 250 पदों पर निकली भर्ती, आवेदन प्रक्रिया शुरू; इतने तारीख तक करें आवेदन

April 27, 2026
थाईलैंड से रूस जा रहे विमान में आई अचानक गड़बड़ी। 246 लोगो की बची जान।

थाईलैंड से रूस जा रहे विमान में आई अचानक गड़बड़ी। 246 लोगो की बची जान।

January 23, 2026
Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से महिला कांस्टेबल घायल

Chhattisgarh top news: छत्तीसगढ़ में बड़ा नक्सली हमला, IED ब्लास्ट से महिला कांस्टेबल घायल

November 27, 2025

About

ekaurtadka.com छत्तीसगढ़ की एक नई लेकिन दमदार हिंदी न्यूज़ वेबसाइट है,
जहाँ हर खबर मिलती है थोड़े तड़के और पूरी सच्चाई के साथ।

यह प्लेटफ़ॉर्म पूरे प्रदेश और खास तौर पर रायगढ़ जिले की
शासकीय योजनाओं, स्थानीय घटनाओं, शिक्षा, रोजगार, समाज और संस्कृति से जुड़ी
हर जानकारी को तेज़ी और विश्वसनीयता से आप तक पहुँचाने का काम करता है।

Categories

  • Blog
  • JOB
  • खेल
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • रायगढ़
  • राशिफल

Recent Posts

  • Raigarh News : रायगढ़ में दो दिवसीय “POLICE-YOUTH UNITY SPORTS” ताइक्वांडो प्रतियोगिता का भव्य समापन, विजेता खिलाड़ियों को किया गया सम्मानित
  • Child PPF Account: अपने बच्चे के नाम खुलवाएं PPF अकाउंट, 25 साल बाद मिलेंगे 1 करोड़, जानें प्रोसेस
  • ICC Women’s T20 World Cup 2026: टी20 वर्ल्ड कप लिए BCCI ने टीम इंडिया का किया ऐलान, इस खिलाड़ी को पहली बार मिला मौका
  • निर्माण गुणवत्ता में जरा भी लापरवाही नहीं चलेगी – मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय

Contact us

Vikas Soni
Mobile Number
E-mail

  • About
  • Privacy Policy
  • Contact

© 2025 EK AUR TADKA

No Result
View All Result
  • Home
  • रायगढ़
  • छत्तीसगढ़
  • देश
  • खेल
  • जॉब
  • राशिफल

© 2025 EK AUR TADKA

Welcome Back!

Login to your account below

Forgotten Password?

Create New Account!

Fill the forms bellow to register

All fields are required. Log In

Retrieve your password

Please enter your username or email address to reset your password.

Log In